आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राशन की पर्याप्त आपूर्ति करें

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में खाद्यान्न की पर्याप्त आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम कलक्ट्रेट सभागार अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है कि जहां सड़क और रास्ते क्षतिग्रस्त हैं वहां खाद्यान्न आपूर्ति नहीं हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त हिदायत दी कि ऐसे क्षेत्रों में पर्याप्त खाद्यान्न की आपूर्ति करें। डीएसओ से कहा कि पूर्ति निरीक्षकों को साथ लेकर ऐसे स्थानों का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति से अवगत…

Read More

संविदा शिक्षक और एनएसयूआई बिफरी

अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर में कार्यरत संविदा शिक्षकों को सेवा विस्तार नहीं देने से नाराज संविदा शिक्षकों और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया। बाद में उन्होंने परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कुमाऊं विवि नैनीताल समेत भीमताल और अल्मोड़ा परिसरों में कार्यरत 56 संविदा शिक्षकों को सेवा विस्तार नहीं दिए जाने से उनके सामने रोजगार की समस्या आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के 37…

Read More

लापता किशोर अल्मोड़ा में मिले

गरुड़। थाना क्षेत्र बैजनाथ से पांच दिन से लापता दो किशोरों को अल्मोड़ा पुलिस ने एक होटल में काम करते बरामद कर लिया। अल्मोड़ा पुलिस की सूचना पर उनके परिजन उन्हें लेने अल्मोड़ा को रवाना हो गए हैं। थाना बैजनाथ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश नाथ (16) पुत्र गोविंद नाथ निवासी बिनखोली और हरीश सिंह(14) पुत्र बिशन सिंह निवासी नौकुड़ा पांच दिन से लापता थे। परिजनों ने अपने स्तर से उनकी खोज की लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। बृहस्पतिवार को लापता किशोरों के परिजनों ने थाना बैजनाथ…

Read More

हजारों की उम्मीदों पर ‘पानी’ फेर गए सीएम

रुड़की/लक्सर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के नाम पर मुख्यमंत्री बुधवार को जिले में आए तो हजारों ग्रामीणों को उम्मीद थी कि देर से ही सही अब उनकी सुनी जाएगी। लेकिन ग्रामीणों की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया जब मुख्यमंत्री एक तटबंध का निरीक्षण गाड़ी से और एक का हेलीकाप्टर से करने बाद वापस लौट गए। ग्रामीण टकटकी लगाए रहे, लेकिन मुख्यमंत्री ने किसी बाढ़ पीड़ित का दर्द जानने की जहमत नहीं उठाई। मुख्यमंत्री के ‘हवा हवाई’ दौरे के लेकर सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार देर शाम…

Read More

दो फर्मों ने छुपाया तीस करोड़ रुपये का कारोबार

हरिद्वार। खाद्य तेल का कारोबार करने वाली रुड़की और हरिद्वार की दो फर्मों ने सरकार से 30 करोड़ का कारोबार छुपाया है। चार महीने की जद्दोजहद के बाद वाणिज्य कर विभाग की विशेष शाखा कर चोरी पकड़ने में कामयाब हुई। दोनों कंपनियां पिछले वित्तीय वर्ष से खरीद और बिक्री कम दिखा रही थी। दोनों फर्मों को नोटिस जारी कर दिया गया है। बुधवार को वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त कमिश्नर पीबी मठपाल ने बताया कि रुड़की और हरिद्वार में खाद्य तेल का कारोबार करने वाली दो फर्मो की ओर से…

Read More

ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराया

पथरी। गांव शाहपुर में बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को कई गांवों के ग्रामीणों ने बाढ़ एवं हाथियों से फसलों के नुकसान जैसी कई समस्याओं से अवगत कराया। निशंक ने शीघ्र ही ग्रामीणों की समस्याओें का निराकरण का आश्वासन दिया। लक्सर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद निशंक पथरी क्षेत्र के शाहपुर गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का अंबार लगा दिया। निशंक ने बिशनपुर कुंडी में तटबंध का निर्माण कार्य भी देखा। बिशनपुर कुंडी के कंवरपाल व बाबुराम ने बताया कि गंगा…

Read More

कामवाली ने महिलाओं से लाखों ठगे

हरिद्वार। पहले घरों में चूल्हा-चौका कर पैठ बनाई और बाद में खुद को देवी का रूप बताकर महिलाओं का विश्वास जीत लिया। झाडू़-पोंछा करते-करते साध्वी बनी कामवाली रामनगर और आर्यनगर की कई महिलाओं से लाखों की जेवर और नकदी लेकर फुर्र हो गई। ठगे जाने का पता चलने पर महिलाओं ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि करीब दो साल पहले राम नगर में 45 वर्षीय एक महिला घरों में झाडू़ पोंछा करने आई थी। रामनगर में ही वह…

Read More

संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत

लक्सर। हरचंदपुर गांव में खेत पर काम करने के दौरान एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव जिलाधिकारी के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक लक्सर क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी 45 लाल सिंह गांव के एक व्यक्ति के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Read More

लापता और हताहतों का सही आंकड़ा बताए सरकार

रुद्रप्रयाग। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार ने दैवी आपदा से रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में लापता तथा मारे गए लोगाें के सही आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की है। यहां एक धर्मशाला में भाकपा के चमोली और रुद्रप्रयाग के कार्यकर्ताआें की संयुक्त बैठक रविंद्र जग्गी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दोनाें जनपदाें में आपदा प्रभावित क्षेत्राें में राहत कार्यों की समीक्षा की गई। प्रदेश सचिव आनंद सिंह राणा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की आपसी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में आपदा प्रभावितों के सवाल पीछे छूट रहे हैं। ऐसी मुसीबत…

Read More

राज्यपाल से मिले मंदिर समिति के कर्मचारी

रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य वैज्ञानिक विधि से और धार्मिक परंपराओं और हिमालय के पर्यावरणीय पक्ष को ध्यान में रखकर करवाने की मांग की है। समिति के संरक्षक जीतमणि पैंयूली और सचिव अरविंद पंत ने इस संबंध में राज्यपाल अजीज कुरैशी से देहरादून में मुलाकात की। इस दौरान संघ ने चारधाम यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए यात्रा नियामक प्राधिकरण के गठन की जरूरत बताई। कहा कि चार धाम यात्रा से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण और प्रभावित पक्षों के सुझावों को आमंत्रित करते…

Read More