शक के कारण कराई पत्नी ने पति की हत्या

बनबसा। छोटी उम्र में शादी ने एक-दूसरे के बीच शक के बीज रोप दिए। दोनों के बीच ऐसी दरार पैदा हुई कि पत्नी को पति का हत्यारा बना दिया। गड्ढे में मिली लाश ऐसे पति की थी जिसकी हत्या उसी की पत्नी ने करवाई थी। नासमझी में दोनों के बीच शक के ऐसे बीज पैदा हुए कि राधा उर्फ राधिका को 35 वर्षीय पति दान सिंह को मौत के घाट उतारने पर मजबूर किया। थानाध्यक्ष आरएस मेहता ने बताया कि 13 वर्ष की अल्प आयु में राधा का विवाह हो…

Read More

जिला अस्पताल की व्यवस्था पटरी पर आएगी?

चंपावत। तो क्या जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं अब पटरी पर आ जाएंगी? अभी के हालात तो कम से कम इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट को पीपीपी मोड से चलाया जाएगा। इस स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ यदि जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाता है तो जिले के पहाड़ी हिस्से की तकरीबन दो लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलने की उम्मीद है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। चंपावत जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधीक्षक, विशेषज्ञ डाक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ समेत…

Read More

बचाव कार्य शुरू करने के दिए निर्देश

लोहाघाट। डीएम दीपेंद्र चौधरी ने लधिया घाटी क्षेत्र का भ्रमण कर आपदा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परेवा गांव में सड़क मार्ग के निर्माण से गांव में मची तबाही को भी देखा, विभागीय अधिकारियों को बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय विधायक पूरन फर्त्याल ने भी क्षेत्र की ताजा परिस्थितियों की जानकारी दी। उन्होंने रीठासाहिब से लधिया नदी में पुल बनाने की मांग पर सहमति व्यक्तकी। इस पुल के बनने से परेवा, बिनवाल गांव, गोलडांडा, बमौरा, धरसों गांव के लोगों की 14 किमी की दूरी कम हो…

Read More

आमरण अनशन पर बैठे मां-बेटे को पुलिस ने उठाया

रुद्रपुर। जमीन और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन पर बैठे मां-बेटे को एसडीएम के निर्देश पर उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम सुंदिल पट्टी, दोफाड़ जिला बागेश्वर निवासी प्रताप सिंह मेहता सिडकुल स्थित नील आटो फैक्ट्री से मुआवजा दिलाने और उसकी मां कौशल्या देवी आपदा में बह गई जमीन के बदले तराई में भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर 13 मई से कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन कर रही हैं। शुक्रवार को दोनों मां-बेटे के स्वास्थ्य में आई गिरावट के बाद…

Read More

चीनी मिलों को बकाया भुगतान का आदेश

काशीपुर। राज्य की सभी नौ चीनी मिलों के प्रबंधकों की बैठक में गन्ना आयुक्त चंद्रमोहन सिंह बिष्ट ने चीनी मिलों पर किसानों का बकाया भुगतान को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने चीनी मिलों को बकाया भुगतान की व्यवस्था यथाशीघ्र करने का आदेश दिया। गन्ना आयुक्त कार्यालय सभागार में गन्ना आयुक्त बिष्ट ने जिला ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून के चीनी मिलों के प्रतिनिधियों, गन्ना अधिकारियों की अलग-अलग बैठक ली। बैठक में गन्ना आयुक्त ने कहा कि राज्य की सभी नौ प्राइवेट, सहकारी एवं सरकारी चीनी मिलों पर किसानों के लगभग 473…

Read More

जिला योजना बैठक में भाजपा विधायकों का हंगामा

रुद्रपुर। जिला योजना की बैठक में जिला प्रभारी एवं विद्यालयी शिक्षा और पेयजल मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी के समक्ष भाजपा विधायकों ने 100 करोड़ के प्रस्ताव के सापेक्ष 7.28 करोड़ रुपये अनुमोदित कराए जाने की बात पर हंगामा काटा। बाद में 55.65 करोड़ की जिला योजना का परिव्यय अनुमोदित किया गया। शुक्रवार को मंडी निदेशालय सभागार में जिला समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री नैथानी ने कहा कि बजट के सापेक्ष योजनाएं अधिक आई हैं। इसके चलते आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार किए जाएं। इस पर भाजपा विधायकों…

Read More

सीएम भी बिजली संकट से नहीं दिला पाए राहत

काशीपुर। प्रदेश के एकमात्र आईआईएम को बिजली का गंभीर संकट सता रहा है। हालात यह हैं कि बैठकों में मुख्यमंत्री को अवगत कराने के बाद भी वे आईआईएम को बिजली संकट से राहत तक नहीं दिला पा रहे हैं। ऐसे में जनरेटर आईआईएम की बिजली समस्या को दूर कर रहा है। प्रदेश में खुले पहले आईआईएम को कक्षाएं संचालित करने और छात्रों के रहने के लिए वैकल्पिक तौर पर भवन तो मिल गए हैं। लेकिन बिजली की समस्या अब तक बनी है। आईआईएम को ग्रामीण फीडर से बिजली सप्लाई होती…

Read More

सुरक्षा गार्ड की मौत

लालपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से मुरादाबाद के धतूरा नगला भूढापांडे निवासी शिशुपाल (33) किच्छा क्षेत्र के दोपहरिया गांव में रहकर लालपुर स्थित सिक्योरिटी एजेंसी में कार्य करता था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी महराजपुर स्थित जेएमसी आटोमोटिंग कंपनी में लगी थी। गुरुवार की रात में वह ड्यूटी पर आया था। सुबह वह गार्ड रुम में मृत पाया गया। उसके मुंह से खून निकल रहा था। एक फैक्ट्री कर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को…

Read More

स्कूल खुलने के बाद कहां जाएंगे

उत्तरकाशी। दस जुलाई से स्कूल खुलने पर बाढ़ में अपना सब कुछ गंवा चुके दो सौ से अधिक परिवारों के सामने सिर ढकने का संकट होने वाला है। अब तक ये परिवार स्कूल में शरण लिए हुए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को रहने के लिए टेंट तक नहीं दिया है। 16-17 जून को आई प्रलयकारी बाढ़ से बेघर कई परिवार किराये के भवनों में शिफ्ट हो गए हैं, तो कुछ अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग सरकारी और प्राइवेट स्कूलों…

Read More

कब, कहां और कितना राशन ढोएंगे हेलीकाप्टर

उत्तरकाशी। जिले में मौसम बार-बार खराब हो रहा है। ऐसे में अलग-थलग पड़े क्षेत्रों में हेलीकाप्टरों से रसद आपूर्ति का कार्य प्रभावित हो रहा है। हेलीकाप्टर से एक बार में महज दो-तीन कुंतल सामान ले जाने की स्थिति है। ऐसे में ढोए जा रहे सामान से कई गुना ज्यादा लागत ढुलान पर खर्च हो रही है। बाढ़ के बीस दिन बाद भी उत्तरकाशी से आगे सड़क मार्ग चालू नहीं किया जा सका है। ऐसे में हेलीकाप्टरों पर निर्भर रसद आपूर्ति कब तक क्षेत्र की जनता का पेट भर पाएगी, कहना…

Read More