हल्द्वानी। बिजली उपभोक्ता अपनी अनभिज्ञता का खामियाजा सालों से भुगत रहे हैं। उपभोक्ताओं के लिए यह जानना जरूरी है कि विद्युत नियामक आयोग उन्हें कितने अधिकार देता है। इन अधिकारों के तहत आपकी समस्या के समाधान का समय तय है। यदि तय समय में समाधान नहीं होता तो इसके एवज में आप मुआवजे के अधिकारी है। इस तरह की तमाम जानकारियों के अभाव में उपभोक्ता ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद महीनों अंधेरे में रहते हैं, जबकि बिजली विभाग की जिम्मेदारी है कि इस समस्या का समाधान शिकायत मिलने के 48 घंटे…
Read MoreCategory: Uttarakhand
नौकरी के नाम पर ठगे जा रहे बेरोजगार
देहरादून। राजधानी में बेरोजगार युवाओं से नौकरी के नाम पर ठगी की जा रही है। ग्रामीण शिक्षित युवक और युवतियों के लिए रोजगार योजना के नाम पर दिल्ली के पते पर तीन, साढ़े तीन सौ रुपये के बैंक ड्राफ्ट मांगे जा रहे हैं। अब तक सैकड़ों युवा दिए गए पते पर ड्राफ्ट भेज चुके हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने कहा कि उन्हें गांवों में चल रही इस तरह की किसी योजना की जानकारी नहीं हैं। प्रौढ़ एवं समग्र शिक्षा विस्तार योजना के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में…
Read Moreकांग्रेसियों में ‘आपदा’ पर भी ‘महाभारत’
देहरादून। कांग्रेस भवन में आपदा पीड़ितों की मदद और उनके संबंध में जानकारी देने के लिए बनी कमेटी के सदस्यों को लेकर कांग्रेसियों में ‘महाभारत’ मचा है। आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने गुस्से में आकर कांग्रेस भवन में लगे समिति के बैनर फाड़कर फेंक दिए और हंगामा किया। नेताओं का कहना है कि इसकी शिकायत अनुशासन समिति से की जाएगी। आपदा कमेटी में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा, सुमेरचंद्र, मनीष नागपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप वोहरा, विशाल डोभाल का नाम है। इस पर जितेंद्र सिंह चौहान ने…
Read Moreफर्जीवाड़े से चल रही है राशन की दुकान
22 साल से आकाशदीप कालोनी एक्सटेंशन में फर्जीवाड़े से राशन की दुकान चलाई जा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से इसकी सुध नहीं ली गई। अब सूचना अधिकार के तहत मामले का खुलासा होने के बाद अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज दरअसल उक्त दुकान का आवंटन पूर्व फौजी के नाम पर मलिन बस्ती के लिए किया गया था, लेकिन दुकानदार और अफसरों की मिलीभगत से मनमाने तरीके से दुकान का आवंटन किया गया। स्थिति यह है कि आकाशदीप कालोनी…
Read Moreबारिश में बढ़ जाती है यहां के लोगों की धड़कनें
नदी को ताकती निगाहें और हाथों में मोबाइल फोन। बारिश देख चेहरे का रंग भी बदल जाता है। हर पल चौकन्ने कान दूर से ही नदी की आवाज की आहट पकड़ने की कोशिश में, ताकि खतरे की स्थिति में परिवार और बच्चों को सुरक्षित निकाला जा सके। बरसात के दिनों में यह नजारा मोथरोवाला में नदी किनारे बसी बस्ती में दिखाई देता है। पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को रिस्पना किनारे कारगी, बंजारावाला, भगतसिंह कालोनी और बिंदाल नदी के किनारे बस्ती पहुंची तो…
Read Moreप्राकृतिक आपदा में जवानों ने रचा इतिहास
उत्तराखंड के राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने कहा कि देश की एकता-अखंडता राजनीतिक दलों के बल पर नहीं सेना के वीर जवानों के बल पर सुरक्षित है। देश के किसी भी भाग पर जब भी प्राकृतिक आपदा आई है सेना के जवानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि सेना और अर्द्ध सैनिक बलों ने प्रशासन के साथ मिलकर जो राहत कार्य किया है वह प्रशंसनीय है। पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज शहीदों को श्रद्धांजलि के कार्यक्रम का आयोजन राजभवन में किया गया था। इस मौके…
Read Moreखेड़ा और सिरवा में पानी का संकट
नैनबाग(टिहरी)। जौनपुर प्रखंड के ग्राम खेड़ा और सिरवा में जलसंकट बना हुआ है। गांव की योजना ध्वस्त होने से ग्रामीण बरसाती गदेरे का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र जलापूर्ति कराने की मांग की है। खेड़ा और सिरवा के लिए बनाई गई हिमोत्थान पेयजल योजना 16 और 17 जून को आई आपदा की भेंट चढ़ गई थी। जिसके बाद से गांव में पेयजल का संकट बना हुआ है। गांव के सोबन सिंह, कपूर सिंह, प्रेम सिंह, जयपाल और महावीर ने बताया कि योजना का टैंक और पाइप…
Read Moreमलबे में दबे हैं बैंक के 55 लाख
घाट (चमोली)। भूस्खलन की चपेट में आई भारतीय स्टेट बैंक की घाट बाजार ब्रांच का मलबा पखवाड़े भर बाद भी हटाया नहीं जा सका है। बैंक का एटीएम और लॉक अप के मलबे में दबे होने से करीब 55 लाख की रकम भी मलबे में दबी पड़ी है। प्रबंधन ने जिला प्रशासन से डोजर लगवाकर मलबा साफ कराने का अनुरोध किया है। इधर, शाखा में कामकाज शुरू नहीं होने से आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनर पेशन के लिए भटक रहे है। बता दें…
Read Moreगोविंदघाट तक खुला बदरीनाथ हाईवे
पीपलकोटी (चमोली)। सीमा सड़क संगठन ने गोविंदघाट से जोशीमठ तक बदरीनाथ हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। शुक्रवार को हाईवे खुलने से गोविंदघाट में फंसे करीब ढाई सौ यात्री वाहन अपने गंतव्य को चले गए हैं। यहां हाईवे बह जाने से बीती 16/17 जून से वाहनों की आवाजाही बंद थी। गोविंदघाट में हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों के वाहन फंसे पडे़ थे। बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि शाम पांच बजे हाईवे को वाहनों के चलने लायक बनाया गया है।…
Read Moreबारिश से सहमे नदी किनारे रहने वाले लोग
थराली/देवाल। बुधवार रात्रि को हुई तेज बारिश नदी किनारे रहने वाले लोग सहम गए। रात्रि तीन बजे शुरू हुई बारिश सुबह पांच बजे तक जारी रही। इससे नदी गदेरों के नालों के किनारे रहने वाले लोगों में दहशत बनी रही। वहीं राड़ीबगड़ को देवाल और ग्वालदम से जोड़ने वाले दोनों मोटर मार्ग भी बंद हो गए। तेज बारिश के चलते राड़ीबगड़-देवाल मोटर मार्ग नंदकेशरी से आगे चट्टान खिसकने से बंद हो गया। यहां राहगीरों को दो किमी खड़ी चट्टान पार करनी पड़ी। साथ ही नंदकेशरी-ग्वालदम मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा…
Read More