रुद्रप्रयाग। प्रदेश के मुख्य सचिव सुभाष कुमार और क्षेत्रीय विधायक शैला रानी रावत ने बृहस्पतिवार को चॉपर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी। जनता ने सचिव से रसद और बिजली आपूर्ति सुचारु करने और सड़क यातायात खुलवाने की मांग की। गौरीगांव में सुभाष कुमार ने आश्वासन दिया कि प्रभावित गांवों में रसद की कमी नहीं होने दी जाएगी। बीआरओ और लोनिवि को 15 जुलाई तक सड़कों को खच्चर और पैदल चलने लायक तैयार करने के ाि दिए गए हैं। विधायक शैलारानी ने विस्थापन के मुद्दे पर…
Read MoreCategory: Uttarakhand
लोगों के बीच पहुंच ही नहीं रहे अधिकारी
रुद्रप्रयाग। कालीमठ के बुजुर्ग हिम्मत सिंह का कहना है कि मुख्य सचिव का दौरा सुनकर लगा था कि वे हमारे बीच आकर हमारी बात सुनेंगे, लेकिन वे तो ऊपर ही ऊपर जा रहे हैं। हिम्मत की तरह प्रभावित क्षेत्र के अन्य लोगों का भी यही दर्द है कि अधिकारी पैदल रास्तों पर चलकर उनकी परेशानी तो देखे। जब उनके पांवों पर छाले पडे़ंगे, तब उन्हें दर्द का अहसास होगा। स्थिति यह है अधिकारियों को यदि रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी जाना हो, तो वे चॉपर से ही वहां पहुंच रहे हैं। कई…
Read Moreचौकीसेरा के जर्जर पुल से आवागमन पर रोक
दुगड्डा। आखिर आवाज उठी तो प्रशासन चेत ही गया। ब़हस्पतिवार को एसडीएम पीएल शाह ने सलगाड़ नदी के जर्जर पुल का निरीक्षण किया और खतरे को भांपते हुए पुल से आवागमन पर रोक लगा दी है। उन्होंने नई व्यवस्था होने तक ग्रामीणों को करीब पांच सौ मीटर दूर बस्यूर गांव के पास स्थित दूसरे पुल से होकर गुजरने की सलाह दी है। साथ ही यहां पुल के पुनर्निर्माण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है। सिलगाड़ नदी पर चौकीसेरा-मासकेत गांव के समीप पुल के जर्जर हो जाने से गांव…
Read Moreएक कमरे में पढ़ेंगे तीन कक्षाओं के 44 बच्चे
दुगड्डा। फतेहपुर के पास सिलगाड़ नदी के उफान में फंसने के बाद सुरक्षित निकाले गए बच्चों के प्रति प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कितने गंभीर हैं, इसकी पोल अगले ही दिन खुल गई। अधिकारियों ने अब इस स्कूल को नदी के दूसरे छोर पर फतेहपुर के ही प्राथमिक विद्यालय के भवन में चलाने की अनुमति दे दी है। लेकिन व्यवस्था के नाम पर केवल एक कमरा उपलब्ध कराया गया है। इस एक कमरे में तीन कक्षाओं के 44 बच्चों को बैठाया जाना हैं। स्कूल का जरूरी सामान भी रखा जाएगा। मिड…
Read Moreएआईईईई में चमके कोटद्वार के होनहार
कोटद्वार। अखिल भारतीय स्तर पर एआईईईई में कोटद्वार के चार छात्रों का चयन हुआ है। इसमें जतिन अग्रवाल ने प्रदेश स्तर पर 62वां स्थान प्राप्त किया है। एआईईईई की उत्तराखंड मेरिट सूची में 62वां स्थान पाने वाले जतिन का आल इंडिया स्तर पर 6639वां स्थान है। हर्ष बंसल ने प्रदेश में 221 वां स्थान प्राप्त किया जिसका अखिल भारतीय स्तर पर 22862वां स्थान, रचित ऐरन ने राज्य स्तर पर 295 वां स्थान और अखिल भारतीय स्तर पर 29507 वां स्थान प्राप्त किया है। चारों छात्र इस साल कक्षा 12वीं में…
Read More19 दिन बाद भी नहीं हुई रसोई गैस की आपूर्ति
धारचूला (पिथौरागढ़)। 17 जून की आपदा के बाद से आपदा प्रभावित धारचूला क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। लोग पहले की तरह लकड़ियों पर खाना बनाने पर मजबूर हो गए हैं। ऐसा तब हुआ है जब केएमवीएन के प्रबंध निदेशक दीपक रावत के हाथों में ही आपदा प्रबंधन का जिम्मा है। 19 दिन बाद भी सरकारी अमला धारचूला तक यातायात बहाल नहीं कर पाया है। डीएम डा. नीरज खैरवाल ने 28 जून तक धारचूला तक यातायात संचालन का दावा किया था, लेकिन हालात डीएम के दावों की…
Read Moreमौसम आया आड़े, हेलीकॉप्टर ने नहीं भरी उड़ा
पिथौरागढ़। मौसम के बिगड़े तेवरों ने शुक्रवार को राहत कार्य पर ब्रेक लगा दिया। बादल और बारिश के चलते आज हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सका। जिस वजह से फंसे लोगों को निकाला नहीं जा सका। मंडलायुक्त आरके सुधांशु के मुताबिक करीब 329 लोग अलग-अलग जगह फंसे हो सकते हैं। अलबत्ता धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्रों के ग्रामीण इस संख्या को कहीं ज्यादा बताते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी भी 600 से अधिक लोग फंसे होने की संभावना है। मुनस्यारी, धारचूला क्षेत्रों में बिगड़े मौसम ने हेलीकॉप्टर को उड़ने नहीं दिया…
Read Moreपिथौरागढ़ में 325 करोड़ की परिसंपत्तियों का नुकसान
नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त आरके सुधांशु ने बताया कि पिथौरागढ़ के धारचूला और इससे लगे क्षेत्र में आई आपदा से जिले को 325 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहां करीब 500 भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि पांच लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा 22 लोग अब भी लापता हैं। बता दें कि पिथौरागढ़ में आई आपदा के बाद बीते कुछ दिनों से आयुक्त संबंधित क्षेत्र में डेरा जमाए हुए थे और नियमित रूप से राहत एवं बचाव कार्य समेत पीड़ितों की वितरित की जा राहत राशि की भी मानीटरिंग…
Read Moreवर्दी के पीछे से झांकता एक भावुक पुलिस अधिकारी
हल्द्वानी। मुझे टंगे जाने का भय है उस तरह से, जैसे खूंटियों से जाले लग झूलते हैं। ये दो पंक्तियां अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव द्वितीय के उस कविता संग्रह की है जिसके माध्यम से उन्होंने अपने अंतर्मन की व्यथा और समाज के हालातों को बखूबी बयान किया है। हाल में प्रकाशित हुए उनके पहले कविता संग्रह का शीर्षक है ‘बाहर मैं.. मैं अंदर’। अमित श्रीवास्तव आईजी अशोक कुमार के बाद दूसरे पुलिस अधिकारी हैं जिनकी रचनाएं प्रकाशित हुई हैं। विभाग के साथ ही आम लोगों में भी इस संग्रह…
Read Moreपार्षद से मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। निकाय चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में बृहस्पतिवार देर रात तीन युवकों ने एक पार्षद पर हमला कर दिया। उसकी जमकर पिटाई की। पार्षद के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना वनभूलपुरा चौकी क्षेत्र की है। वार्ड 23 के पार्षद गुफरान निवासी लाइन नंबर आठ का निकाय चुनाव के वक्त से ही क्षेत्र के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार रात इम्तियाज, यूसुफ और इंतजार ने गुफरान को रास्ते में रोक लिया और उसे धमकाया, जिसकी…
Read More