निगम के अफसरों को बनाया बंधक

उत्तरकाशी। एक ओर भटवाड़ी में बंधक अधिकारी रिहा हुए, वहीं दूसरी ओर जोशियाड़ा में डूब क्षेत्र प्रभावितों ने पुनर्वास एवं मुआवजे की मांग पर जल विद्युत निगम के अधिकारियों को बंधक बनाया। एसडीएम की ओर से इस मामले में प्रशासन की मध्यस्थता का भरोसा दिलाए जाने पर ढाई घंटे बाद अधिकारियों को रिहा किया गया। मनेरीभाली स्टेज टू परियोजना के बैराज जलाशय में जोशियाड़ा के 61 परिवार डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। वर्ष 2007 से इनके पुनर्वास एवं मुआवजे का मामला अधर में लटका है। दो वर्षों से इस…

Read More

गांवों में कैद ग्रामीणों की सुध लो सरकार!

उत्तरकाशी। प्रशासन लाख दावे करे लेकिन हकीकत में उपला टकनौर के हर्षिल, बगोरी व छोलमी गांव राहत के नाम पर राशन का एक दाना नहीं पहुंचा। इन गांवों में कैद ग्रामीण अपना दुखड़ा सुना रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज प्रशासन के कानों तक नहीं पहुंच रही। तीर्थयात्रियों को निकालने के बाद सरकार ने ग्रामीणों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। जिला मुख्यालय के आसपास के स्कूल खुलने वाले हैं, लेकिन छुट्टियों में अपने गांव गए बच्चे वहीं फंसकर रह गए हैं। मुखबा निवासी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष खुशहाल सिंह…

Read More

डायरिया से गई महिला की जान

उत्तरकाशी। गाजणा क्षेत्र के उडरी गांव में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। 236 परिवारों वाले इस गांव में पांच दिन के भीतर दो महिलाओं की मौत हो चुकी है तथा 50 से अधिक लोग इससे पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने डायरिया पर काबू पाने तक गांव में मेडिकल टीम तैनात करने और स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की मांग की है। उडरी गांव में 5 जुलाई को ठुमा देवी की डायरिया से मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम गांव तो भेजी, लेकिन यहां स्थायी…

Read More

आपदा से बागेश्वर के 105 परिवार प्रभावित

बागेश्वर। जिले में दैवीय आपदा के कारण अभी तक 64 भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। 264 पशु और 4.78 हेक्टेयर कृषि भूमि की क्षति हुई है। अभी तक कुल सात लाख 18 हजार 374 रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है। आपदा प्रबंधन प्रभारी अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी उदय सिंह राणा ने बताया कि आपदा के कारण 74 गांवों के 105 परिवारों में रहने वाले 531 ग्रामीणों पर सीधा असर पड़ा है। राहत के लिए 14700 रुपये की अहेतुक सहायता, सवा पांच लाख का गृह अनुदान, एक लाख 71 हजार…

Read More

गंगा खादर की तबाही को रावत जिम्मेदार’

लक्सर। वन विकास निगम के अध्यक्ष और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने गंगा खादर में बाढ़ से हुई तबाही के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय मंत्री ने समय रहते तटबंधों की मरम्मत के लिए बजट को स्वीकृति दी होती तो कई गांवों को बाढ़ की विभीषिका नहीं झेलनी पड़ती। प्रेस को जारी बयान में विधायक प्रणव ने गंगा खादर में आई बाढ़ को लेकर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री को आड़े हाथो लिया। विधायक ने कहा कि उन्होंने…

Read More

अवैध खनन में नपे चौकी इंचार्ज और तीन सिपाही

हरिद्वार। भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज और तीन सिपाहियों पर क्षेत्र में अवैध खनन की गाज गिरी है। एसएसपी ने खनन रोकने में नाकाम चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। आपदा की आड़ में गंगा और अन्य बरसाती नदियों में अवैध खनन का खेल शुरू हो गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की व्यस्तता का फायदा खनन माफिया उठा रहे हैं। शुक्रवार को धारीवाला के ग्रामीणोें ने बाण गंगा में अवैध खनन करते वाहनाें को पकड़ लिया था। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन को सूचना दी।…

Read More

पुलिसकर्मी को धक्का देकर कैदी ट्रेन से फरार

लक्सर। मुजफ्फरनगर जेल से हरिद्वार पेशी पर जा रहा एक कैदी पुलिसकर्मी को धक्का देकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए ट्रेन से कूदा पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने चेन पुलिंग कर कैदी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। घटना के बाद पुलिस घंटो तक जंगल में कांबिंग करती रही। उसकी तलाश में यूपी पुलिस ने लक्सर में डेरा डाल दिया है। सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के खटका निवासी इरशाद को शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जेल से पेशी…

Read More

अपहृत युवती बेहोशी की हालत में मिली

मंगलौर। क्षेत्र के एक गांव से एक महीना पहले अपहृत युवती कस्बे में ही बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। पुलिस ने होश आने पर लड़की से पूछताछ करने के बाद उसका मेडिकल कराया है। इसके बाद युवती को कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत एक गांव से एक व्यक्ति की 18 वर्षीय पुत्री 05 जून को लापता हो गयी थी। उसके पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस और परिजन तभी से युवती की…

Read More

पीड़ितों की सहायता करेगी आरएसएस

गुप्तकाशी। आपदाग्रस्त क्षेत्राें में राहत-बचाव कार्य के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक शिव प्रसाद लौट गए हैं। इससे पूर्व उन्हाेंने आपदाग्रस्त क्षेत्राें में घर-घर तक प्रभावितों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आपदा से प्रभावित गांवाें को छह जोन में विभाजित किया। नारायणकोटी स्थित आरएसएस के बेस कैंप माधवसेवा आश्रम में क्षेत्र प्रचारक शिव प्रसाद ने बताया कि जिले में आई आपदा में स्थानीय लोगाें ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया। स्थानीय लोगाें के आतिथ्य सेवा से पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से उठा है, लेकिन देवभूमि…

Read More

मुख्य सचिव ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के मुख्य सचिव सुभाष कुमार और क्षेत्रीय विधायक शैला रानी रावत ने बृहस्पतिवार को चॉपर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी। जनता ने सचिव से रसद और बिजली आपूर्ति सुचारु करने और सड़क यातायात खुलवाने की मांग की। गौरीगांव में सुभाष कुमार ने आश्वासन दिया कि प्रभावित गांवों में रसद की कमी नहीं होने दी जाएगी। बीआरओ और लोनिवि को 15 जुलाई तक सड़कों को खच्चर और पैदल चलने लायक तैयार करने के ाि दिए गए हैं। विधायक शैलारानी ने विस्थापन के मुद्दे पर…

Read More