टिहरी में भी कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा

नई टिहरी। टिहरी जिले में भले ही आपदा का अभी तक कोई खास असर नहीं है, लेकिन लगातार बिगड़ रहे मौसम और आपदा की आहट से डौंर, आगर, घिघुड़, कंडारी, भितली व स्यूड़ गांव के लोग दहशत में हैं। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील उक्त गांव के लोगों की हर बारिश के साथ धड़कने बढ़ रही हैं। गांवों में लगातार भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। 2011 में डौंर गांव में भूस्खलन के कारण छह लोग जिंदा मलबे में दफन हो गये थे। वर्ष 1999 में आए भूकंप के बाद…

Read More

राहत वितरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : नितेश

नई टिहरी। जिलाधिकारी नितेश कुमार झा ने अधिकारियों को दैवी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत राशि एवं सामग्री वितरण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत वितरण में चूक करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में बारिश से 38 राजस्व गांव में 40 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है। उद्यान से संबंधित 77 गांव में 103 हेक्टेयर व्यवसायिक खेती एवं फसलों को नुकसान पहुंचा है। डीएम ने बताया कि केदारनाथ घाटी में जिले के 56 लोग लापता हैं, जिनमें से…

Read More

बैंक खाते के चक्कर में डाल दिया गिरेबान पर हाथ

उत्तराखंड के टिहरी जिले में भारतीय स्टेट बैंक की माजफ शाखा में खाता खुलवाने को लेकर बैंक प्रबंधक और उपभोक्ता के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ अभद्रता करने और हाथापाई करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में दोनों ओर से तहसील में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। व्यापारियों ने बैंक में आए दिन खाता खुलवाने को लेकर हो रहे विवाद पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए बैंक प्रबंधक का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की है। मिश्रवाण गांव निवासी कर्ण…

Read More

शिक्षकों ने स्वयं साफ किया स्कूल से मलबा

कर्णप्रयाग/थराली। कहते हैं शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। इसे सार्थक साबित किया है थराली शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जयपाल सिंह और उनके सहायक अध्यापक विजय सिंह नेगी ने। इन्होंने स्वयं ही स्कूल भवन से मलबा हटाया। बाढ़ से थराली के सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण को अपने आगोश में ले लिया था। नदी के साथ आए मलबे में विद्यालय की पूरी सामग्री तहस-नहस हो गई थी। जब 18 जून को प्रधानाचार्य ने स्कूल को देखा, तो स्कूल पूरी तरह रेत से ढका था। विद्यालय का सारा सामान और अभिलेख…

Read More

तहसील पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, धरना शुरू

जोशीमठ (चमोली)। गोविंदघाट में अलकनंदा के दूसरे छोर पर फंसे आठ सौ से अधिक खच्चर और करीब तीन सौ संचालकों को नहीं निकाले जाने से गुस्साएं ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना शुरू किया। जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि 17 जून को अलकनंदा में बाढ़ आ जाने से उनके खच्चर नदी साइड ही फंस गए थे। जिला प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर से खच्चरों के लिए कुट्टू, खाद्य सामग्री भेजी जा रही है, लेकिन इन्हें निकालने के लिए अस्थायी…

Read More

पंजीकरण और लाइसेंस की प्रक्रिया सरल बनाई

चंपावत। खाद्य वस्तुओं का कारोबार करने वालों के लाइसेंस और पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी के निर्देश पर अब हर मंगल और शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी लाइसेंस और पंजीकरण के आवेदनों की जांच करेंगी तथा आवेदन करने वाले व्यवसायियों को बाकायदा रसीद प्रदान करेंगी। अभिहित अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित दिनों के अलावा आवेदन करने वालों को रसीद के लिए तय दिन तक इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि 12 लाख रुपये अधिक का कारोबार करने वालों…

Read More

सड़क सुविधा से वंचित किया तो आंदोलन होगा

चंपावत। बहुजन समाज पार्टी से चमदेवल से पंचेश्वर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित रोड से खाईकोट गांव को वंचित करने पर कड़ा ऐतराज जताया है। खाईकोट गांव में शिल्पकार समाज के लोग रहते हैं। बसपा ने कहा है कि प्रस्तावित सड़क का सर्वे दुबारा कराया जाए और खाईकोट गांव को सड़क सुविधा का लाभ दिया जाए। ऐसा न होने पर क्षेत्र के लोग भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। बुधवार को बसपा जिला प्रभारी राजू शर्मा, जिलाध्यक्ष गोविंद पांडे और उपाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी…

Read More

शिक्षकों को दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

लोहाघाट। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को आपदा से बचाव की जानकारियां दी। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर राम पाल सिंह ने केदारनाथ, रामबाड़ा आदि क्षेत्रों में दैवीय आपदा से हुई विभीषिका और उसके बाद चलाए गए राहत अभियान के अपने अनुभव बांटे। कहा कि इस त्रासदी ने सभी को भविष्य के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। हर व्यक्ति के लिए आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य सा हो गया है। क्योंकि आपदा की परिस्थितियां लगातार बढ़ती…

Read More

कॉपर वायर के बंडल चुराते रंगेहाथ दबोचा

काशीपुर। एक निर्माणाधीन होटल से एसी में लगने वाले कॉपर वायर के तीन बंडल चुराते समय कुछ लोगों ने एक युवक को दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए युवक की धुनाई लगाकर उसे कटोरातल चौकी सौंप दिया। होटल के प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया है। रामनगर रोड स्थित एक निर्माणधीन होटल में काम करने के बहाने दो युवक पहुंचे। फिर एसी में लगने वाले कॉपर वायर के 3 बंडल उन्होंने होटल के पीछे से पार्क में क दिए। जब वह बाहर निकलने लगे तो वहीं काम…

Read More

न्यायिक अधिकारी के आवास के बाहर हंगामा

रुद्रपुर। पुलिस कर्मी ने दो अधिवक्ताओं पर नशे में धुत होकर न्यायिक अधिकारियों के आवासीय कालोनी में हंगामा काटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर उससे गालीगलौज भी कर दी गई। उसने जिलाधिकारी व एसएसपी को पत्र भेज न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को खतरे की आशंका व्यक्त करते हुए आरोपी अधिवक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कर्मी दीपक कुमार ने जिलाधिकारी व एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि वह नैनीताल रोड स्थित जज कालोनी के मुख्य गेट पर गारद…

Read More