कपकोट। भूस्खलन के कारण बघर, बदियाकोट, डना में छह मकान और तीन विद्यालय खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का मौका मुआयना कर भवनों और विद्यालयों को अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह बघरी ने बताया कि बघर के डना तोक में तारा देवी, बचुली देवी, गंगा सिंह, दरबान सिंह, त्रिलोक राम, कल्याण सिंह के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। परिजन रतजगा कर जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इसके अलावा गांव में दो, बदियाकोट में…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पुलिस, प्रशासन के खिलाफ आरोप पत्र सीएम को भेजा
बागेश्वर। संगीता मलड़ा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच सीबीआईडी के पास है। आंदोलनकारी संगठन और संगीता के परिजन पूर्व में हुई पुलिस जांच पर सवाल उठाते रहे हैं। भाकपा माले और आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन का कहना है कि पुलिस प्र्रशासन के खिलाफ आरोप पत्र को ज्ञापन के रूप में पहले ही सीएम को भेज दिया गया है। जांच एजेंसी को भी इस पर गौर करना चाहिए। तभी संगीता के परिजनों को न्याय मिलेगा। सीबीसीआईडी जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन आंदोलनकारी संगठनों की कई दलीलें हैं। उनका…
Read Moreपनौरा में बारिश के कारण मकान ध्वस्त
कपकोट। तहसील के पनौरा गांव में मंगलवार को देर रात बारिश के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार आधी रात के वक्त बलवंत सिंह कपकोटी का मकान गिर पड़ा। खतरे की आहट होने पर बलवंत सिंह, उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू बाहर आ गए। घर का सामान दबकर नष्ट हो गया। सुबह एसडीएम केएस टोलिया, तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया पटवारी और रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि तीन बकरियां भी दबकर मर गईं। मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित परिवार को गांव के…
Read Moreइंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवीन शोध पर चर्चा
पौड़ी। गोबिंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में आयोजित नेशनल कांफ्रेंस में मेकैनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोधों पर चर्चा की गई। इस मौके पर देश के विभिन्न स्थानों से आए 50 शोध कर्ताओं के शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग की पहल पर कालेज के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में ‘‘रिसेंट एडवांस इन मेकैनिकल इंजीनियर ’’ विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग स्वामी ने किया। शोधकर्ताओं ने मेकैनिकल इंजीनियरिंग के यांत्रिकी और अभियांत्रिकी विषय पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।…
Read Moreआपदा के बेघरों को मोटाढाक में बसाइए
कोटद्वार। केदारघाटी में आयी आपदा के प्रभावितों की मदद के लिए दुनियाभर से मदद के लिए हाथ उठ रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश प्रधान संगठन विकासखंड नजीबाबाद के पदाधिकारी भी पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए हैं। संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता दुदपुड़ी की ओर से बुलाई गई बैठक में ग्राम पंचायत मोटाढाक में 15 बेघर परिवारों को बसाने का प्रस्ताव पास किया गया है। बैठक के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया कि केदारघाटी में आई आपदा के बाद संगठन और वहां…
Read More70 स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, शिक्षक जाएंगे स्कूल
पिथौरागढ़। आपदाग्रस्त क्षेत्र धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट के खतरे में आए 70 स्कूलों में ही 17 जुलाई तक पढ़ाई नहीं होगी। मुख्य शिक्षाधिकारी वीके टम्टा ने बताया है कि मुनस्यारी में 26, धारचूला में 38 और डीडीहाट में 6 स्कूलों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है, लेकिन बंद किए गए स्कूलों में शिक्षक और कर्मचारी ड्यूटी समय में बने रहेंगे। आपदा प्रभावितों की मदद करने के साथ ही नुकसान की सूचना उन्हें और आपदा कंट्रोल रूम को देंगे।
Read Moreहाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 17 को
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए बुधवार को नामांकन पत्र भरे गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी रवि जोशी, योगेश पचौलिया और शैलेंद्र ने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए मनोज चंद्र पंत, केएस बोरा, कर्नल एचएस शर्मा, एमसी कांडपाल और शैलेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष पद के लिए त्रिलोचन पांडे, पूरन सिंह रावत, एमके गोयल, श्रुति जोशी व बीबी शर्मा, सचिव पद के लिए नवनीत कौशिक, अनुराग बिसारिया व मशरूर अहमद खान, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेम कौशल, उपसचिव प्रशासनिक पद के लिए दिनेश…
Read Moreनैनीताल जिला आबादी की दौड़ में आगे
हल्द्वानी। जनसंख्या एक वैश्विक समस्या है और यह कभी घटती नहीं, बल्कि हमेशा एक पायदान ऊपर रहती है, लेकिन उससे भी बढ़ा संकट सुविधा संपन्न शहरों या फिर इन शहरों की सीमा से लगे गांवों में बेतहाशा बढ़ रही आबादी है। क्योंकि जिस तेजी से बसासत का दबाव बढ़ता है, सुविधाएं उतनी ही सिकुड़ती हैं। बात अगर सिर्फ नैनीताल जिले की करें तो दस वर्ष पूर्व 7 लाख 62 हजार 909 की आबादी को समेटे जिले की आबादी का ग्राफ एक दशक के भीतर एक लाख 91 हजार ऊपर चढ़ा…
Read Moreफड़ व्यवसायियों के विरोध में आया व्यापार मंडल
नैनीताल। फड़ व्यवसायियों के दोबारा पंत पार्क स्थित पेविंग स्थल में काबिज होने के बाद व्यापार मंडल का विरोध में मुखर हो गया है। व्यापारियों ने राज्यपाल की ओर से फड़ व्यवसायियों को पंत पार्क के समीप रेहड़ी लगाने की अनुमति देने को अव्यवहारिक करार दिया। तय किया गया कि मामले में शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम से मिलेगा। उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा। राम सेवक सभा में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पंत पार्क समेत नगर के अन्य स्थानों पर फड़ व्यवसाय…
Read Moreदेखते ही देखते तबाह हो गया परिवार
सज्जन के मुंहबोले भाई रणजीत ने बताया कि मंगलवार मध्य रात्रि को जब बारिश तेज होने लगी तो ग्रामीणों को किसी अनहोनी का अंदेशा होने लगा था। उन्होंने सज्जन को कहा, बारिश बढ़ती जा रही है, इधर-उधर चलो, लेकिन वे अपने घरों में ही दुबके रहे। खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें ठीक तीन बजे बिजली चले गई। अंधेरा होने पर सज्जन परिवार सहित कमरे में चले गया, लेकिन पल भर में मकान ढह गया। जमीदोज हुए मकान के एक कोने में बैठे रणजीत लाल ने बताया…
Read More