उत्तरकाशी। गंगोत्री राजमार्ग पर टैक्सी वाहन की छत से गिर कर घायल युवक ने देहरादून ले जाते समय दम तोड़ दिया। राजमार्ग की बदहाली के चलते उत्तरकाशी और नेताला के बीच टैक्सी वाहनों की आवाजाही कम होने से यहां ओवरलोडिंग की समस्या आ रही है। लोग टैक्सी वाहनों की छत पर सवारी करने को मजबूर हैं। यही कारण है कि बुधवार को नेताला से उत्तरकाशी की ओर आ रहे टैक्सी वाहन की छत से गिरकर नेताला निवासी विजय लाल का 20 वर्षीय पुत्र अशोक घायल हो गया। जिला अस्पताल से…
Read MoreCategory: Uttarakhand
न रिक्शा, न घोड़ा, यहां तो बस पीठ का सहारा
अल्मोड़ा। गांवों और कस्बों में कई किमी दूर तक अस्पताल नहीं होने से मरीजों की जिंदगी दांव पर लगी रहती है। अगर भूले से कहीं अस्पताल है तो वहां डाक्टर और दवाइयां नहीं हैं। ग्रामीण मजबूरी में मरीज को लेकर अल्मोड़ा जिला मुख्यालय पहुंचते हैं लेकिन यहां पहुंचकर भी दुश्वारियां कम नहीं होती। मरीज को स्टेशन से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए न रिक्शा होता और न घोड़ा। स्वास्थ्य विभाग अथवा अन्य संस्थाओं ने ऐसे मरीजों के लिए ह्वील चेयर तक की व्यवस्थानहीं की है। ऐसी स्थिति में गांव से…
Read Moreदो नाबालिग नेपाली लड़कियों के साथ गैंग रेप
अल्मोड़ा। मजदूरी करने वाली दो नाबालिग नेपाली लड़कियों के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो अलग-अलग स्थानों में मजदूरी का काम करने वाली दो नेपाली किशोरियां बुधवार शाम करीब पांच बजे करबला के निकट होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के पास साथ-साथ पैदल जा रही थीं। इस बीच दो बाइकों…
Read Moreचार दिन से लापता नरेंद्र का शव मिला
चौखुटिया। चार दिन से लापता ग्राम पंचायत छाना निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट (42) का शव घुंगोली पुल के निकट कुथलाड़ गधेरे के किनारे बरामद हुआ। शव मिलने के बाद घर में कोहराम मचा है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। आशंका है कि गधेरे में बहने से उसकी मौत हुई है। ग्राम पंचायत छाना निवासी स्वतंत्रता सेनानी खीम सिंह बिष्ट का बेटा नरेंद्र बिष्ट सोमवार से लापता था। इस दौरान उसकी ढूंढखोज होती रही परंतु कोई सुराग नही मिल पाया। ढूंढने निकले ग्रामीणों को बृहस्पतिवार शाम छह बजे उसका शव…
Read Moreकुकर्म का प्रयास, विरोध पर सिर फोड़ा
हरिद्वार। कुकर्म के प्रयास का विरोध करने पर एक शराबी ने किशोर का सिर फोड़ दिया। घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शराबी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि गुरुकुल में नहर पटरी मार्ग के पास ऋषिकेश का 12 वर्षीय किशोर अपने दोस्त के साथ आ रहा था। इसी दौरान एक शराबी युवक ने झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही। किशोर ने विरोध किया तो शराबी युवक आग बबूला हो गया। उसने किशोर के सिर पर ईंट मार दी। हमले में किशोर…
Read Moreगला घोंट मासूम को झाड़ियों में फेंका
पथरी। पथरी क्षेत्र निवासी पांच वर्षीय बालक की हत्या कर शव बस्ती के पास ही झाड़ियों में फेंक दिया गया। बालक मंगलवार शाम पांच बजे से लापता था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसका शव बरामद हुआ। बालक का गला उसके पायजामे से घोंटा गया था। कुकर्म की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। परिजनों की तहरीर पर पथरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ कनखल चंद्रमोहन नेगी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे पथरी क्षेत्र की एक…
Read Moreलोहा दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी
भगवानपुर। सिरचंदी गांव निवासी पांच ग्रामीणों से कुछ लोगों ने कम दाम पर सरिया दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने अब तक न तो माल दिया और न ही रकम वापस की है। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सिरचंदी निवासी इसरार, फरमान, आबिद, जीशान और भूरा के यहां पर मकान के निर्माण का कार्य चल रहा है। मकान के लेंटर के लिए इन लोगों को सरिया खरीदना था। इसी दौरान मोहितपुर तथा देहरादून के तीन लोग उनके…
Read Moreबादशाह और बेगम का गेम पड़ा भारी
ताश के पत्ततों में बादशाह और बेगम की होड़ में किस्मत छह जुआरियों को हवालात ले आई। ऋषिकेश में कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे छह लोगों को दबोचा है। जुआरियों के पास से हजारों की नकदी बरामद की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात गश्त के दौरान शांतिनगर की गली नंबर दो के चौराहे पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को करीब आते देख उन्होंने भागने का प्रयास किया, तभी…
Read Moreवाहन चालक वसूल रहे मनमाना किराया
गुप्तकाशी। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने के कारण गुप्तकाशी से बाहर जाने के लिए वाहन चालक मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। जबकि गुप्तकाशी से तीन-चार किमी जाने के लिए बीस रुपये लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगाे ने केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने तक क्षेत्र में सरकारी वाहन सेवा शुरू करने की मांग की है। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से गुप्तकाशी से बाहर जाने के लिए गुप्तकाशी-बसुकेदार-मयाली मोटर ही एक मात्र विकल्प बना हुआ है, जिसका वाहन चालक पूरा फायदा उठा रहे हैं। स्थिति यह है कि वाहन चालक…
Read Moreछह घर और तीन विद्यालय गिरने के कगार पर
कपकोट। भूस्खलन के कारण बघर, बदियाकोट, डना में छह मकान और तीन विद्यालय खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का मौका मुआयना कर भवनों और विद्यालयों को अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह बघरी ने बताया कि बघर के डना तोक में तारा देवी, बचुली देवी, गंगा सिंह, दरबान सिंह, त्रिलोक राम, कल्याण सिंह के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। परिजन रतजगा कर जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इसके अलावा गांव में दो, बदियाकोट में…
Read More