देहरादून में ठग अंजाम दे रहे चौंकाने वाले कारनामे

ठगों से राजधानी के लोग बेहाल हैं। कोई बेरोजगार युवाओं को विदेश में लाखों रुपये सैलरी का लालच देकर कबूतरबाजी को अंजाम दे रहा है तो कोई लोहे को सोना बनाने के नाम पर ठगी में जुटा है। लोग परेशान हैं और पुलिस भी। जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद कभी बेहतरी की उम्मीद तो कभी लालच लोगों को सब कुछ गंवाने पर मजबूर कर रहा है। एसएसपी ने सभी थानों को ठगों पर नजर रखने के सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन ठगी की घटनाओं पर रोकथाम नहीं लग पा रही।…

Read More

मोबाइल पर 111 डायल कर दर्ज करा सकेंगे शिकायतें

नई टिहरी। ग्रामीणों को समस्याओं के लिए अब अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोग मोबाइल पर 111 डायल कर समस्या, सूचना दर्ज करा सकते हैं। समस्या के दर्ज होने के बाद मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। साथ ही समस्या का समाधान किस विभाग का कौन सा अधिकारी करेगा, यह जानकारी मिल सकेगी। प्रगति से संबंधित जानकारी भी मैसेज के माध्यम से मिलती रहेगी। जिलाधिकारी नितेश कुमार झा के प्रयासों से टिहरी में शुरू हुई 111 मोबाइल सेवा का कृषि एवं प्रभारी मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया।…

Read More

बैंक प्रबंधक और उपभोक्ता में भिड़ंत

लंबगांव (टिहरी)। भारतीय स्टेट बैंक माजफ में खाता खुलवाने को लेकर बैंक प्रबंधक और उपभोक्ता के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ अभद्रता करने और हाथापाई करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में दोनों ओर से तहसील में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। व्यापारियों ने बैंक में आए दिन खाता खुलवाने को लेकर हो रहे विवाद पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए बैंक प्रबंधक का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की है। मिश्रवाण गांव निवासी कर्ण सिंह बृहस्पतिवार को अपनी 17…

Read More

पिथौरागढ़ और बागेश्वर के मौसम पर ज्यादा नजर

चंपावत। क्या पिथौरागढ़ और बागेश्वर के मौसम का असर चंपावत जिले पर पड़ता है? आपदा प्रबंधन विभाग अब इस नजरिए से भी आकलन में लगा हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ज्यादा बारिश हुई तो चंपावत जिले के सीमावर्ती इलाकों पर उसका असर पड़ता है। साथ ही शारदा का जल स्तर बढ़ने पर भूकटाव की समस्या सामने आने लगती है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग अब हर रोज पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर के मौसम की स्थिति, वहां होने वाली बारिश की मात्रा,…

Read More

गरीबों के मकान पूरा होने में लगेगा समय

चंपावत। नगरपालिका क्षेत्र में शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत गरीबों के लिए मंजूर मकानों के पूरा होने में अभी समय लगने वाला है। कुल स्वीकृत 72 मकानों में से अब तक मात्र 32 पर ही काम पूरा हुआ है। शेष मकानों को पूरा करने के लिए शासन ने दूसरी किश्त के रूप में 1.75 करोड़ रुपये की मंजूरी तो दे दी है लेकिन दो माह बीतने के बाद भी यह धनराशि नगरपालिका के खाते में नहीं पहुंच पाई है। शासन ने शहरी गरीबों के लिए मकान बनाने की योजना को…

Read More

सभी प्राकृतिक स्रोत 100 फीसदी तक रिचार्ज

चंपावत। जल संस्थान की टंकियों में पानी की सप्लाई करने वाले सभी प्राकृतिक स्रोत इस बार जुलाई में ही 100 प्रतिशत से अधिक रिचार्ज हो गए हैं। हर स्रोत ओवरफ्लो हो गया है। नगर के तीनों फेजों में बनाई गई पेयजल वितरण टंकियां हर वक्त भरी रहती हैं। प्राकृतिक स्रोतों का जल स्तर बढ़ने से इस बार जल संस्थान को पेयजल बांटने के लिए अतिरिक्त इंतजाम नहीं करने पड़े। गतवर्ष मानसून की पहली बारिश तीन जुलाई को हुई थी। जून का महीना सूखा बीता था। गतवर्ष जुलाई में भी बारिश…

Read More

प्रधानाध्यापिका का वेतन काटने की संस्तुति

बाजपुर। प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति कर रिपोर्ट जिला शिक्षाधिकारी को भेजी है। बता दें कि 10 जुलाई को एसडीएम इला गिरी ने प्राथमिक विद्यालय एनएनटोपा का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रधानाध्यापिका सुधा शिव हरे गैरहाजिर मिलीं, मिड-डे-मील की रसोई घर में गंदगी, मानक के अनुसार भोजन नहीं मिला। इस पर एसडीएम ने प्रधानाध्यापिका से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा था। साथ ही बीईओ को…

Read More

मुठभेड़ में बिजनौर का एक सुपारी किलर गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस और एसओजी की टीम ने मुठभेड़ में बिजनौर के एक शातिर सुपारी किलर को दबोचा है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है। बदमाश के विरुद्ध जिला बिजनौर और मुरादाबाद के विभिन्न थानों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। जसपुर थाने में भी उस पर लूट का मुकदमा दर्ज है। बृस्पतिवार की सुबह लगभग चार बजे मुखबिर ने कोतवाल डीसी डौंडियाल को फोन पर बताया कि जिला बिजनौर का एक शातिर बदमाश दड़ियाल मार्ग से नहर किनारे मार्ग से पैदल खोखरा मंदिर की…

Read More

मोटी तनख्वाह, काम नहीं कामचोरी

रुद्रपुर। जिले के विकास के लिए विकास भवन में योजनाएं तैयार की जाती हैं। जनता की कई समस्याओं का हल भी इसी भवन से निकलता है। इसलिए यहां बैठने वाले अफसरों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इनसे जनता की भी तमाम उम्मीदें बंधी होती हैं। जिलेभर से लोग इस आस के साथ आते हैं कि विकास भवन से कुछ रास्ता जरूर निकल जाएगा। मगर मोटी तनख्वाह लेने वाले अफसरों को जनसरोकार और विकास योजनाओं से कोई लेना देना नहीं है। यदि ऐसा नहीं तो साढ़े दस बजे तक अफसरों की…

Read More

हत्यारोपी चालक गिरफ्तार

रुद्रपुर। ट्रक चालक की हत्या के आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। मुजफ्फरनगर के गांव राजकल्लापुर थाना पुरकाजी निवासी मनोज पुत्र शौकीन राम ट्रक चालक था। गत शुक्रवार देर रात मनोज का काशीपुर रोड स्थित ढाबे में खाना खाने के बाद हरिद्वार के थाना खानपुर के ग्राम मैसरा निवासी ट्रक चालक मंजीत सिंह उर्फ कालू से किसी बात पर विवाद हो गया था। मंजीत ने मनोज पर चाकू से वार कर गंभीर रूप…

Read More