श्रीनगर। आयरिश पब्लिक स्कूल खुलवाने को लेकर अभिभावक आमने-सामने आ गए हैं। एक पक्ष सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बिना बरसात में स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं है, तो दूसरा पक्ष पढ़ाई जल्द सुचारु करवाना चाहता है। नदी के करीब बने इस स्कूल को प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल कहीं और शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को अभिभावक एसडीएम से मिलने तहसील परिसर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग थी कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए आयरिश पब्लिक स्कूल जल्द खुलवाकर पढ़ाई सुचारु…
Read MoreCategory: Uttarakhand
आपदा प्रभावित क्षेत्रों से हेलीकॉप्टर से निकाले 124 लोग
धारचूला/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने धारचूला और मुनस्यारी के जिप्ती, सोबला तेजम, सोबला, खेला, रालम, मिलम, मर्तोली आदि प्रभावित गांवों में फंसे 124 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकलवाया। जिला सूचनाधिकारी एनएस ने बताया कि इन गांवों के साथ ही गुंजी में हेलीकॉप्टरों से 210 क्विंटल राशन ड्राप कराया गया। दोपहर बाद मौसम में आई खराबी के कारण हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सके। मुनस्यारी में पिछले दो दिन से मुख्य विकास अधिकारी डा. राघव लंगर के डेरा जमाने से गांवों में फंसे लोगों को हेलीकाप्टर से निकालने में तेजी आई…
Read Moreसंपर्क कटने से दो गांवों के लोग घरों में कैद
नाचनी (पिथौरागढ़)। गोरी नदी में तमाम जगह पुल बहने से धामीगांव के भ्यूला में 18 और तामाखानी गांव में 29 परिवार घरों में कैद हो गए हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इन लोगों के पास राशन की भारी कमी हो गई है। भ्यूला के लोग गोरी नदी पार लुम्ती से तो तामाखानी के लोग बंगापानी से राशन लेते थे। लुम्ती का पुल, मनकोट में गरारी बहने से इन दोनों गांवों के लोग राशन लेने नहीं जा पा रहे हैं। भ्यूला के 17 बच्चे लुम्ती हाईस्कूल और तीन…
Read More25वें दिन धारचूला पहुंचे गिनेचुने वाहन
धारचूला। आखिरकार बीआरओ ने जैसेतैसे धारचूला को 25वें दिन शेष जगत से कनेक्ट कर दिया है, लेकिन अब भी केवल फोर वाई फोर गेयर सुविधा वाले गिनेचुने छोटे वाहन ही धारचूला पहुंच पाए हैं। 17 की आपदा में बलुवाकोट से लेकर धारचूला तक नेशनल हाइवे तहसनहस हो गया था। बृहस्पतिवार को 25वें दिन विधायक हरीश धामी के वाहन के साथ ही तमाम फोर बाई फोर गेयर वाले वाहन धारचूला पहुंचे। कालिका क्षेत्र में वैकल्पिक सड़क में कीचड़ होने से अन्य वाहन नहीं चल पा रहे हैं। विधायक ने कहा है…
Read Moreउच्चशिक्षा के छात्र-छात्राओं को सरकार देगी एक-एक हजार
हल्द्वानी। प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ने में आर्थिक मदद के रूप में सरकार एक-एक हजार रुपये देगी। सरकार की इस योजना से करीब 21,206 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इसकी सूची उच्चशिक्षा निदेशालय ने शासन को भेज दी है। पिछले माह गढ़वाल मंडल में आई दैवीय आपदा की वजह से तमाम परिवार उजड़ गए हैं, जबकि कुमाऊं मंडल का पिथौरागढ़ जिला भी आपदा के कहर से कराह रहा है, इसमें राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भी काफी प्रभावित हुए हैं। शासन ने उच्चशिक्षा में…
Read Moreभूस्खलन से मकान जमींदोज, छह की मौत
भीमताल। चमोली के भिकोना गांव में सात लोगों को दफन करने के ठीक एक दिन बाद प्रकृति के कोपभाजन से ओखलकांडा ब्लाक के ल्वाड़डोबा गांव में एक ही परिवार के छह लोग जमींदोज हो गए। मौत बनकर दरकी पहाड़ी का मलबा दोमंजिले मकान को तोड़ते हुए उसमें सोए दंपति और उनकी चार बेटियों की सांस छीन गया। हादसे की सूचना के बाद बृहस्पतिवार की सुबह जिलाधिकारी, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और दोपहर बाद सभी शव मलबे से निकाल लिए गए। गांव में ही शवों का पोस्टमार्टम…
Read Moreअब छह अगस्त से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की पीजी कक्षाओं की 20 जुलाई से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। अब यह परीक्षाएं छह अगस्त से प्रारंभ होंगी। सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय ने नेट पर जारी कर दिया है। मालूम हो कि कुमाऊं विश्वविद्यालय का बीएड पाठ्यक्रम एक वर्ष पीछे चल रहा है। वर्ष 2011-12 सत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं 17 जुलाई से प्रारंभ हो रही है। कुछ विद्यार्थी ऐसे भी हैं जिन्होंने बीएड के 2011-12 सत्र में एडमीशन के साथ ही वर्ष 2012-13 में पीजी में सेमेस्टर में भी प्रवेश ले…
Read Moreदो बच्चों ने किया पांच साल के मासूम का कत्ल
बालमन में भी हिंसा और क्रूरता भरती जा रही है। पांच साल के मासूम के कातिल 12 और 13 साल बच्चे निकले। बुधवार को हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र के जंगल में एक मासूम की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कत्ल से परदा उठा दिया। जंगल में मिला शव स्थानीय पुलिस के मुताबिक गुर्जर बस्ती पथरी का पांच वर्षीय सद्दाम पुत्र अमीर हमजा अपनी मां के साथ जंगल गया था। उसकी मां वहां चारा काटने लगी। इस बीच सद्दाम कहीं दूर निकल गया। मां…
Read Moreऐसे मिलेगी आफत से 14 घंटे पहले चेतावनी
उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) प्रदेश में पहले आई इस तरह की आपदाओं का रिकार्ड तैयार कर रहा है। भूकंप को छोड़ बारिश और मौसम की वजह से आई आपदाओं पर मुख्य फोकस है। पुरानी आपदाओं से मिलने वाले सबक के आधार पर भविष्य के लिए बचाव का ऐसा मॉडल तैयार करने की बात कही जा रही है, जो आफत आने से 14 घंटे पहले ही सटीक चेतावनी दे सकेगा। कई बार बारिश्ा बनी तबाही का सबब यूसैक के निदेशक डा. एमएम किमोठी ने बताया कि पहाड़ पर बारिश अब…
Read Moreदेहरादून में ठग अंजाम दे रहे चौंकाने वाले कारनामे
ठगों से राजधानी के लोग बेहाल हैं। कोई बेरोजगार युवाओं को विदेश में लाखों रुपये सैलरी का लालच देकर कबूतरबाजी को अंजाम दे रहा है तो कोई लोहे को सोना बनाने के नाम पर ठगी में जुटा है। लोग परेशान हैं और पुलिस भी। जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद कभी बेहतरी की उम्मीद तो कभी लालच लोगों को सब कुछ गंवाने पर मजबूर कर रहा है। एसएसपी ने सभी थानों को ठगों पर नजर रखने के सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन ठगी की घटनाओं पर रोकथाम नहीं लग पा रही।…
Read More