बनबसा। शारदा का जलस्तर 87 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। पर्र्याप्त पानी से बिजली उत्पादन में भी इजाफा हुआ। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन और लोहियाहेड पावर हाउस में 90 मेगावाट बिजली पैदा हो रहा है। शनिवार को शारदा का जलस्तर 86634 क्सूसेक तक पहुंचा। टनकपुर पावर स्टेशन और लोहियाहैड पावर हाउस में 90 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। पानी में गाद (मलबा) कम आने से एनएचपीसी की पावर चैनल में लोड जलापूर्ति हो रही है। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एमके बोहरा के मुताबिक इन दिनों 90 मेगावाट बिजली…
Read MoreCategory: Uttarakhand
कई नाली भूमि अतिवृष्टि की भेंट चढ़ी
चंपावत। पाटी विकासखंड के मारागांव में बीते दिनों आई अतिवृष्टि के कारण कई नाली कृषि योग्य भूमि भूकटाव की भेंट चढ़ गई है, जबकि कई आवासीय मकानों को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रभावित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के समक्ष राहत की गुहार लगाई है। ग्रामीणों की ओर से तहसील और जिला मुख्यालय में बने आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देने के साथ ही राजस्व पुलिस को भी क्षति की जानकारी दी गई है। भारी बरसात के कारण मारागांव निवासी राजेंद्र सिंह माहरा, मनमोहन माहरा, गोविंद सिंह माहरा, डिगराज…
Read Moreबालिका के अपहरण का प्रयास, पथराव और फायरिंग में पांच घायल
जपुर। एक घर में घुसकर हथियारों से लैस आधा दर्जन लोगों ने पांच वर्षीय बालिका का अपहरण करने की कौशिश की। परिजनों के विरोध करने पर अपहरणकर्ताओं ने लाठी डंडे चाकू से हमला कर दिया और फायरिंग कर फरार हो गये। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर भाग रही महिला समेत पांच लोगों को पकड़कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पथराव में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि अपहरणकर्ता बालिका के चचेरे…
Read Moreअतिक्रमण हटाने गए कर्मियों को खदेड़ा
काशीपुर। नगर पालिका के सामने मैदान से ठेली वालों का अतिक्रमण हटाने गए निगम व पुलिस कर्मियों को ठेली वालों ने खदेड़ दिया। बजरंगियों ने की ठेली-फड़ वालों की सहायता की। नगर निगम कार्यालय के सामने मैदान के उत्तरी भाग में चाट-पकौड़ियों की ठेलियां और कुछ कपड़ों के फड़ लगते हैं। निगम बोर्ड ने इस मैदान सहित नगर में निगम के सभी भूखंड़ों को अतिक्रमण मुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया।इसी निर्णय के चलते आज नगर स्वास्थ्य निरीक्षक हेम जोशी और कर निरीक्षक संजय के नेतृत्व में पुलिस मात्र दो…
Read Moreआईआईएम में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू
काशीपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दर्जनों छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। दो दिन तक चलने वाली प्रक्रिया में 88 छात्रों का चयन होना है। शनिवार से आईआईएम के प्रोग्राम पार्टनर होटल मैनेजमेंट के साथ प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए छात्रों की काउंसलिंग शुरू हो गई है। वहीं छात्रों को शिक्षा के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ऋण दिया। पहले दिन करीब 20 छात्र-छात्राओं ने बैंक ने लगभग 2 करोड़ का ऋण दिया। बैंक के मैनेजर एमए खान…
Read Moreप्लाट दिलाने के नाम पर व्यक्ति से हड़पे 50 हजार रुपये
मुरादनगर। सौ गज का प्लाट दिलाने के नाम पर शातिर ने एक व्यक्ति से पचास हजार रुपये हड़प लिये। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। गाजियाबाद विजय नगर के अभिषेक कुमार ने बताया कि जलालपुर रोड निवासी एक व्यक्ति ने तीन माह पहले सौ गज का प्लाट दिलाने की बात कही थी। प्लाट पसंद आने पर चार लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इसके चलते अभिषेक ने 18 मार्च को…
Read Moreयूपी में मोदी की इंट्री गाजियाबाद से
गाजियाबाद। शहर में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक ने यूपी में नरेंद्र भाई मोदी की प्रभावशाली इंट्री की बुनियाद रख दी। पूरी बैठक में मोदी का जादू छाया रहा। दिल्ली से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर बैठक आयोजित करने के मायने मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडेय के बयान से स्पष्ट थे, कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से जाता है। पार्टी के कई दिग्गजों का मानना है कि मोदी के इसी रास्ते को साफ करने के लिए बैठक का स्थान गाजियाबाद चुना गया।…
Read Moreबिहार से भटक कर लोनी पहुंची किशोरी
लोनी । परिजनों को बिना बताए बिहार से आई एक 16 वर्षीय किशोरी भटकते हुए लोनी पहुंच गई। वह मौसी के घर जाना चाहती थी। पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड हेल्प लाइन संस्था की सुपुर्दगी में दे दिया है। संस्था उसके परिजनों को बुलाकर उसे वापस घर भेजेगी।किशोरी ने अपना नाम जूली कुमारी पुत्री मदन करमदार निवासी ग्राम खुडिहार थाना आजम नगर जिला कटिहार बिहार बताया है। जूली ने बताया कि बीस जून को वह परिजनों को बिना बताए घर से निकली थी। वहां से कटिहार बहन पूजा के घर…
Read Moreकारोबारी दंपति को मारी गोली
गाजियाबाद। सेंट्रो सवार चार बदमाशों ने शीशा कारोबारी और उनकी पत्नी से लाखों रुपये से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर दोनों को गोली मार दी। व्यापारी के पेट के पास पसलियों में और पत्नी के पैर में गोली लगी है। वारदात शनिवार रात करीब 8:20 बजे कविनगर जी-ब्लाक में हुई। घायल दंपति को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया है। लूटे गए कैश का देर रात तक खुलासा नहीं हो सका था। हालांकि एसएसपी का कहना था कि करीब डेढ़ लाख रुपया लूटा है। कविनगर के सीएच केजी-14 में…
Read Moreभतरौंजखान में काश्तकारों के लिए बनेगा ‘अपण बाजार’
भतरौजखान। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत भतरौंजखान में अब अपण बाजार के नाम से मंडी का निर्माण किया जाएगा। मंडी के निर्माण के लिए अधिकारियों ने शनिवार को निरीक्षण किया। पर्वतीय क्षेत्रों के कृषकों की उपज को बिचौलियों के हाथ से बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड में कई स्थानों पर मंडियों का निर्माण कराया जाना है। योजना के मुताबिक यह सभी मंडियां मंडी परिषद के अंतर्गत कार्य करेंगी। जिसमें किसान की उपज की खुली नीलामी की व्यवस्था होगी।…
Read More