अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-खैरना रोड पिछले 12 दिन से बड़े वाहनों के लिए बंद है। इस रोड में छोटे वाहनों को भी दिन में सिर्फ चार घंटे चलने की अनुमति मिली है जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को अधिक समय लगने के साथ ही किराया भी काफी अधिक देना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कम से कम छोटे वाहनों के लिए इस सड़क को पूरे दिन खोले रखना चाहिए। मालूम हो कि जौरासी के निकट सड़क का कुछ हिस्सा बह गया है।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
तबाही का मंजर देखने पाक से पहुंचा दल
हरिद्वार। उत्तराखंड में आई आपदा की खबरों को टीवी-अखबारों में देखा-पढ़ा तो पाकिस्तान से पांच सदस्यीय दल हरिद्वार पहुंच गया। मदद और सहयोग के लिए प्रभावित क्षेत्र में भी जाना चाहा। लेकिन, स्थिति खराब होने के चलते नहीं जा पाए। दल के मुखिया ने बताया कि पाकिस्तान भारत को एक साल के भीतर मोस्ट फेवरेट नेशन का दर्जा देगा। गुरुकुल कांगड़ी विवि के गेस्ट हाउस में ठहरे पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के अध्यक्ष जेठानंद डूंगरमल कोहिस्तानी ने शुक्रवार को बताया कि तबाही की खबरें सुनकर उनसे रहा नहीं गया और परिवार…
Read Moreबिन हथियार आपदा से लड़ने पहुंची मशीनरी
हरिद्वार। प्रदेश की सरकारी मशीनरी बिना हथियार पहाड़ पर आई आपदा से लड़ने पहुंच गई थी। रास्तों पर आया मलबा हटाने के लिए जो जेसीबी मशीनें भेजी गई थी उनमें डीजल ही नहीं था। रास्तों में फंसे यात्रियों की कारों से डीजल निकालकर ड्राइवरों को दिया गया तब जाकर राहत कार्य शुरू हो पाया। चारधाम यात्रा पर गए ग्राम खुडाना थाना नानौता जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी जसवीर राणा, मनोज राणा और रविंद्र राणा ने बताया कि 16 जून को वह लोग बडसू (जिला रुद्रप्र्रयाग) में थे। भारी बारिश के…
Read Moreभारत-नेपाल की मैत्री जरूरी : रामदेव
हरिद्वार। बाबा रामदेव ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच प्राचीन काल से मैत्री चली आ रही है। इस मैत्री को आगे बढ़ाना जरूरी है। स्वस्थ समाज के लिए दोनों देशों को साथ मिलकर काम करने की सख्त जरूरत है। शुक्रवार को पतंजलि योग पीठ शाखा दो में शुरू हुए तीन दिवसीय नेपाली कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर (हामरो स्वाभिमान सम्मेलन) में नेपालियों को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि ब्रह्मांड में जो भी विद्यमान है वह मानव मात्र के लिए है। समूची पृथ्वी अपने आपमें नियंत्रित…
Read Moreबाढ़ ने छीन ली युवक की जिंदगी, भड़का गुस्सा
लक्सर। सोपरी में तटबंध टूटने के बाद गांवों में आ रहा गंगा का पानी जानलेवा बनने लगा है। नंदपुर गांव के युवक की जिंदगी बाढ़ के पानी ने छीन ली। युवक की मौत के बाद भड़के कई गांवों के लोगों ने रायसी-निरंजनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। समझाने पहुंचे तहसील और पुलिस के अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेरकर बंधक बना लिया। ग्रामीण बाढ़ के लिए सिंचाई विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। देर शाम को अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए…
Read Moreरास्ते टूटे तो दिनचर्या भी हुई प्रभावित
रुद्रप्रयाग। मुख्यालय से सटा माई की मड़ी गांव जो 15 जून तक पूरी तरह केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ था। आज अलग-थलग पड़ा हुआ है। इसका कारण आपदा के बाद मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के कारण गांव को जोड़ने वाला झूला पुल बह गया है। जिससे ग्रामीणाें को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लगभग साढ़े तीन किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। पुल बहने के कारण ग्रामीणाें की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है। शुक्रवार को मैं माई की मड़ी गांव में रुद्रप्रयाग – जवाड़ी…
Read More12 दिन बाद सकुशल लौटा यात्री
गुप्तकाशी। केदारनाथ में आई आपदा के 12 दिन बाद एक यात्री शुक्रवार को सकुशल गुप्तकाशी पहुंच गया है। यात्री शारीरिक रुप से स्वस्थ है, लेकिन मानसिक रुप से कमजोर लग रहा है। जिस कारण वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस यात्री का गुप्तकाशी अस्पताल में उपचार करवा रही है। शुक्रवार दोपहर को एक यात्री सोनप्रयाग में भटक रहा था। एक वाहन चालक ने उसे गुप्तकाशी लाकर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। यात्री वेशभूषा से गुजराती लग रहा है। उसके स्पष्ट बता न पाने के कारण कुछ…
Read Moreराहत सामग्री लेकर पहुंच रहे कालीमठ घाटी
गुप्तकाशी। कंधों पर राहत सामग्री और दूसरों का हौसला बढ़ाते लोग। पूछने पर दल में चल रहे लोगों ने बताया कि इस सामग्री वह कालीमठ घाटी के आपदाग्रस्त गांवों को ले जा रहे हैं। आपदा के बाद कई दुरुस्त इलाकों में अब भी रसद सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। इन गांवों की मदद के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दर्जनों कार्यकर्ता आवश्यक सामग्री को लेकर दुरूह गांवों तक पहुंच रहे हैं। गुप्तकाशी-मस्ता-कोटमा-कालीमठ पैदल मार्ग से आरएसएस के 50 कार्यकर्ता कंधों पर सामान लादकर चल रहे हैं। खड़ी चढ़ाई पर…
Read Moreपहाड़ी राज्यों में लागू हो पर्यावरण आचार संहिता
बागेश्वर। केदारनाथ की तबाही के बाद पर्वतीय क्षेत्र में विकास नीति को लेकर तमाम तरह के सुझाव आ रहे हैं। रामजस कालेज दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर और लेखक डा. मोहन चंद्र तिवारी ने तबाही के लिए अनियंत्रित दोहन को जिम्मेदार माना है। उन्होंने 2009 में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा तैयार पर्यावरण आचार संहिता को लागू करने की मांग की है। मूल रूप से द्वाराहाट के जोयों गांव निवासी डा. मोहन चंद्र तिवारी ने अयोध्या के राममंदिर सहित तमाम धार्मिक, पुरातात्विक धरोहरों और मान्यताओं पर पुस्तकें और लेख लिखे हैं। उनका…
Read Moreक्षति की रिपोर्ट तीन दिन में उपलब्ध कराएं
गरुड़। विधायक चंदन दास ने विकास ख्ंाड गरुड़ के अपादाग्रस्त गांवों का निरीक्षण कर क्षति का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई, सड़क, पेयजल,जलागम विभाग के अधिकारियों से क्षति का तीन दिन के अंदर आकलन कर रिपोर्ट विभागाध्यक्ष को देने को कहा। उन्होंने क्षेत्रीय पटवारियों से आपदा के मामलों को गंभीरता से लेने को कहा है। विधायक दास ने गोलू मार्केट के पास आपदा से बहे पार्किंग स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य कार्य अधिकारी से टैक्सी स्टैंड का आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक ने माल्दे,…
Read More