बागेश्वर। एक सूत्रीय मांग को लेकर यहां पीआरडी जवानों का क्रमिक अनशन आज भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने युवा कल्याण अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। विकास भवन सभागार में हरीश चंद्र, पूरन चंद्र, कैलाश मर्तोलिया और आनंद खेतवाल क्रमिक अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओें ने कहा कि युवा कल्याण अधिकारी मनमानी पर उतर आए हैं। वह विभागों में ट्रेंड पीआडी के बजाए नए लोगों को भर्ती कर…
Read MoreCategory: Uttarakhand
प्रभावितों ने नहीं लिए चेक, हाईवे किया जाम
श्रीनगर। आपदा राहत कार्यों में जिला प्रशासन की कार्यशैली से नाराज आपदा प्रभावितों ने शुक्रवार को शक्ति विहार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक जाम लगा दिया। उन्होंने न तो सहायता राशि के चेक लिए और न मलबा हटाने का काम होने दिया। प्रभावितों ने आरोप लगाया कि प्रशासन राहत कार्यों से हाथ खींचकर अपने वायदे से मुकर रहा है। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए सभी घरों से मलबा हटाने, आपदा में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति करने, अनुभवी इंजीनियरों की टीम से मौका मुआयना करवाकर मलबा हटाने और आगे की रणनीति तैयार…
Read Moreहंगामे के बाद मुकदमा दर्ज, आरोपी भी गिरफ्तार
कोटद्वार। अधिवक्ता जयशंकर ढौंडियाल पर हमला करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए कोटद्वार के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। वकीलों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम के निर्देश के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद ही अधिवक्ताओं ने जाम खोला। शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए और धरने पर बैठ…
Read Moreआपदा की मार, योजनाओं को अरबों का नुकसान
पौड़ी। गढ़वाल मंडल में आपदा से कई अरब का नुकसान हुआ है। आपदा से सड़क, पानी और बिजली की योजनाओं को 4.67 अरब की चपत लगी है। नुकसान का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में आई दैवी आपदा से गढ़वाल मंडल को काफी नुकसान हुआ है। लोनिवि, जल संस्थान, जल निगम और ऊर्जा निगम रोज बरसात से हो रही क्षति का आंकलन कर रहे हैं, जो बढ़ता ही जा रहा है। वहीं राजस्व, कृषि, उद्यान विभाग क्षति का आंकलन नहीं कर पाए हैं। विभागों के अनुसार…
Read Moreअनियोजित विकास ही आपदा की जड़: रावत
श्रीनगर। प्रमुख वन संरक्षक आरबीएस रावत इस आपदा को दैवीय नहीं बल्कि मानव जनित मानते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम एसएसबी एकेडमी का दौरा करने पहुंचे रावत ने आपदा के लिए अनियोजित विकास को जिम्मेदार ठहराया। बांध निर्माण के लिए उन्होंने वैज्ञानिक सोच और बेहतर नीति अपनाने को जरूरी बताया। पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों के दौरे पर आए प्रमुख वन संरक्षक आरबीएस रावत बृहस्पतिवार देर शाम गौचर से यहां पहुंचे। एसएसबी एकेडमी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर प्रकृति से छेड़छाड़ का दुष्परिणाम ही आपदा के…
Read Moreशिकारियों पर रोक को जागा वन विभाग
कोटद्वार। आखिर वन विभाग को नदियों में मछलियों के शिकारियों पर लगाम कसने की सुध आ ही गई। विभाग ने नगर और खोह नदी के ग्रामीण क्षेत्रों के किनारे बसी बस्तियों में एनाउंसमेंट कर लोगों को मछलियां न मारने की अपील की गई। इसके साथ ही लोगों से बरसात के चलते नदियों में न जाने को भी कहा गया। अमर उजाला ने 23 जून के अंक में ‘नदियां चढ़ते ही आई शिकारियों की बाढ़’ शीर्षक से प्रकाशित खबर में खुलासा किया था कि किस तरह दुगड्डा से लेकर कोटद्वार तक…
Read Moreहेलीकॉप्टर से धारचूला पहुंचाई 17 क्विंटल रसद
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/डीडीहाट। आपदाग्रस्त इलाकों को खाद्यान्न सामग्री भेजने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के जरिये आपदाग्रस्त धारचूला तहसील को 17 क्विंटल खाद्यान्न भेजा। मौसम खराब होने से उच्च हिमालयी क्षेत्र में राशन नहीं पहुंचाया जा सका। युवक कांग्रेस के तत्वावधान में मदकोट में शिविर लगाकर आपदा पीड़ितों को खाद्यान्न वितरित किया गया। इस मौके पर युकां के लोकसभा महासचिव अनिल माहरा, रवींद्र बिष्ट, व्यापार संघ सचिव संतोष बिष्ट आदि मौजूद थे। बाराबीसी उत्थान समिति ने भी आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भिजवाई है। जगदीश…
Read Moreतटबंध बनाने में जुटे एसएसबी जवान
डीडीहाट। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 11वीं वाहिनी के जवान धारचूला के आपदाग्रस्त इलाकों में नदी किनारे तटबंध बनाने के काम में जुट गए हैं। इस काम में स्थानीय लोग भी जवानों का पूरा साथ दे रहे हैं। वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एसडी शेरखाने ने बताया कि 17 जून को आई भीषण बाढ़ की वजह से काली नदी के किनारे भूकटाव हुआ है। अब भी इन इलाकों में जमीन दरक रही है। इसकी वजह से आने वाले समय में लोगों को फिर से दिक्कतें उठानी पड़ सकती है। उन्होंने बताया…
Read Moreविधायक ने किया आपदाग्रस्त गांवों का भ्रमण
थल। डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने थल के आपदाग्रस्त दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। ससखेत, टोपराधार, देवली, धारागांव, लेपाती, करेला, चनकोट के आपदा पीड़ितों से उनके दुख-दर्द भी जाने। ग्रामीणों ने बताया कि लालघाटी से टोपराधार के लिए बना मोटर मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी वजह से उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। क्षेत्रीय विधायक ने इन इलाकों में राहत सामग्री बहाल करने के लिए अधिकारियों से फोन पर बात की। देवलीगांव के तिल राम, किशन राम, जगदीश राम और धार गांव के हीरा…
Read Moreपर्यटक स्थल पर ठप हुई पर्यटकों की आवाजाही
बेरीनाग। प्रदेश की जबर्दस्त आपदा का असर प्रमुख पर्यटक स्थल चौकोड़ी में भी हुआ है। जून में पर्यटकों से भरे रहने वाले पर्यटक आवास गृह और होटलों में सन्नाटा है। ये हाल तब है, जब यह क्षेत्र आपदा से बचा रहा। सड़क मार्ग भी ठीकठाक हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में नवंबर तक की बुकिंग निरस्त हो गई है। केएमवीएन द्वारा संचालित टीआरसी प्रबंधक आरसी जोशी ने बताया कि 17 जून की आपदा के बाद आनलाइन बुकिंग के 70 कमरे निरस्त हुए हैं। जुलाई में 150 कमरों की बुकिंग रद्द…
Read More