पिथौरागढ़। छोटा कैलास की यात्रा पर गया दूसरा दल बगैर भगवान भोले के दर्शन किए वापस लौट गया है। इस दल के सदस्यों को सेना के हेलीकॉप्टर सोसा नामक स्थान से वापस लाए। शुक्रवार को छोटा कैलास यात्रा दल पर गया 44 सदस्यीय दल पिथौरागढ़ होते हुए अल्मोड़ा रवाना हो गया है। थोड़े समय के लिए केएमवीएन के गेस्टहाउस में रुके यात्रियों में यात्रा पूरी न कर पाने का मलाल है। यात्री केएमवीएन की सेवाओं से खुश दिखे। यात्रियों के साथ ही दल के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने कहा…
Read MoreCategory: Uttarakhand
आदमखोर को ढेर करने के लिए शिकारी तैनात
भीमताल। विकास खंड के चनौती ग्रामसभा के तोक गादे में आदमखोर गुलदार को मारने के लिए वन विभाग के शिकारियों की दी टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा भी लगाया जा चुका है। बीते दिवस गुलदार ने गादे तोक में हल्दूचौड़ निवासी रेवती देवी (60) पत्नी स्व.टीकाराम को दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया था। इससे पहले 23 जून को गुलदार ने गादे तोक के समीप के गांव मल्ला खैरोला में एक 12 वर्षीय मंजू को अपना निवाला बना…
Read More14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
नैनीताल। प्रभारी जिला जज राजेंद्र कुमार जोशी की अदालत ने बाडे़छीना के भूमि संरक्षण एवं कृषि अधिकारी बालकृष्ण मिश्रा को भ्रष्टाचार के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल भेज दिया है। अभियुक्त द्वारा पेश किए गए जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने चार जुलाई की तिथि नियत की है। मामले के अनुसार बाड़ेछीना के भूमि संरक्षण एवं कृषि अधिकारी बालकृष्ण मिश्रा को हल्द्वानी से आई सीबीसीआईडी की टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। बालकृष्ण मिश्रा के खिलाफ 2008 में बागेश्वर में…
Read Moreनेगी अध्यक्ष और राधिका उपाध्यक्ष निर्वाचित
हल्द्वानी। नैनीताल जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह नेगी और उपाध्यक्ष पद पर राधिका नयाल निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि उत्तराखंड सहकारी राज्य बैंक हल्द्वानी में जंग बहादुर सिंह मेहरा, एस लाल, केदार दत्त पलड़िया, संजीव आर्या निर्विरोध प्रतिनिधि घोषित हुए हैं। वहीं, देहरादून के लिए मुकेश महरा निर्विरोध प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं। नैनीताल जिला सहकारी बैंक का 12 सदस्यीय डायरेक्ट बोर्ड है। इसमें सात सदस्य निर्विरोध हो गए, जबकि चार सदस्यों के लिए गुरुवार को चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई थी। एक सदस्य शासन…
Read Moreबेहतर प्रबंधन एवं कार्मिक समन्वय अहम् : पंत
नैनीताल। प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक विजय राघव पंत ने कहा कि किसी भी कार्यालय की बेहतरी के लिए बेहतर प्रबंधन एवं कार्मिक समन्वय अहम् है। स्टाफ कालेज सभागार में यूजीसी एकेडमिक स्टाफ कालेज कुमाऊं विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चार दिनी प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए 26 से 29 जून तक होने वाले कार्यक्रम के क्रम में शुक्रवार को श्री पंत ने प्रतिभागियों को समय प्रबंधन एवं कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी संबंधों के बारे बताया। उन्हाेंने कहा समय के प्रबंधन से हम अपने व्यक्तिगत जीवन एवं…
Read More30 का दूल्हा, 15 की दुल्हन
भीमताल। धारी ब्लाक के पहाड़पानी के समीप महतोलिया गांव के तोक सुंदरखाली में होने जा रहे बाल विवाह को राजस्व पुलिस ने रोक दिया। राजस्व पुलिस ने इस मामले में दूल्हे समेत वर पक्ष के दस लोगों को हिरासत ले लिया। बारात हरियाणा से आई थी। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले सुंदरखाली गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी का विवाह नारबौड़ हरियाणा निवासी 30 वर्षीय युवक के साथ शुक्रवार को होना तय हुआ था। 26 जून को महिला समाख्या की…
Read Moreइस घाटी में खौफ का है बसेरा
करीब दोपहर 12 बजे के आस-पास हम हर्षिल पहुंचते हैं सेब के सुंदर बगीचों और प्राकृतिक नजारों के लिए चर्चित हर्षिल-धराली में विरानी पसरी है। महाविनाश से हर कोई सहमा हुआ है और बर्बादी के दृश्य चारों ओर बिखरे पड़े हैं। पसरा हुआ है खौफ कभी जो हर्षिल घाटी सैलानियों से गुलजार रहती थी वहां खौफ पसरा हुआ है। भयावह नजारे तो उन गांवों में हैं, जहां हर्षिल से पहुंचने के लिए पांच-दस किलोमीटर का और सफर तय करना है। हर्षिल हेलीपैड के राहत शिविर में लगभग तीन सौ लोग…
Read Moreअब बारिश के नाम से भी कांप जाती है रुह
हे रक्षपाल बिनसर महादेव हमारी रक्षा करो, रक्षा करो। नंदाकिनी और चुफलागाड़ के किनारे बसे घाट बाजार, नागबगड़ और कुमार तोली के ग्रामीण थोड़ी सी बारिश होने पर बिनसर महादेव के मंदिर में प्रार्थना करने पहुंच रहे हैं। नंदाकिनी हुई डायवर्ट नंदाकिनी नदी नागबगड़ मोहल्ले की ओर डायवर्ट हो गई है। जिससे ग्रामीण खौफ में जी रहे हैं। बिनसर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से 13 ग्रामीणों के मकानों में मलबा घुस गया है। घाट में हो रही थोड़ी बारिश से भी ग्रामीणों की रूह कांप रही है। लेकिन अफसोस…
Read Moreमददगारों का बढ़ रहा कारवां
राज्य में आए जलप्रलय से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहायता राशि प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में भेजने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी विभिन्न संगठनों ने प्रभावितों की मदद के लिए सहायता दी। एसबी पटियाला ने दिए 25 लाख स्टेट बैंक ऑफ पटियाला ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये दिए हैं। इस दौरान बैंक के महाप्रबंधक एस आदिकेश्वन, सहायक महाप्रबंधक दिनेश कश्यप मौजूद थे। बीएसएनएल करेगा 18 करोड़ की मदद भारत संचार निगम लिमिटेड…
Read Moreपुजारगांव के 12 परिवार खतरे में
नई टिहरी। देवप्रयाग ब्लाक में पुजारगांव के प्रधान महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा है कि उनके गांव के 12 परिवार खतरे की जद में हैं। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर इन परिवारों की सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव के दोनों ओर गदेरे में हो रहे भूकटाव से खतरा बना हुआ है। बरसाती पानी से भी गांव के ऊपर दरारें पड़ गई है। जिससे ग्रामीणों को खतरे के साये में रहना पड़ रहा है। उन्होंने सीएम से खतरे की जद में आए परिवारों की…
Read More