शिमला 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने कैथू जेल में बंद तीन आरोपियों से घंटों पूछताछ की है। इसमें केसी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी, शिक्षा विभाग के अधीक्षक अरविंद राज्टा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नवांशहर के कैशियर एसपी सिंह शामिल हैं। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक डीएसपी की अगुवाई में टीम ने जेल में जाकर तीनों से करीब चार घंटे तक सवाल जवाब किए। इस बार सीबीआई केसी ग्रुप ऑफ नवांशहर में हुए करीब 11 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में इनकी भूमिका को लेकर जांच…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
उच्च शिक्षा निदेशालय ने परफार्मा किया तैयार, निजी स्कूलों को देनी होगी फीस की लिखित डिटेल, अवहेलना होने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश
शिमला प्रदेश के निजी स्कूलों को अब लिखित में फीस की पूरी जानकारी देनी होगी। मनमानी फीस वसूली की शिकायतें बढ़ने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने हर स्कूल से एक परफार्मा भरवाने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने निरीक्षण निदेशालय के उपनिदेशकों को जांच का जिम्मा सौंपा है। वीरवार को जारी आदेशों में कहा गया कि अब हर निजी स्कूल से लिखित में विद्यार्थियों से ली जा रही फीस की डिटेल ली जाएगी। कितने बच्चे स्कूल में कक्षावार पढ़ रहे हैं। इसकी जानकारी…
Read Moreसोलन जिले में एक साथ कोरोना के 18 नए मामले आए
सोलन हिमाचल के सोलन जिले में गुरुवार रात को एक साथ कोरोना के 18 नए मामले आए हैं। सोलन के बीबीएन में उद्योगों के 17 कामगारों समेत सुबाथू में सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव आया है। कोविड संक्रमित जवान को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में रखा था। बीबीएन के सारा टेक्सटाइल में फिर से 14 कामगार पॉजिटिव आए हैं जबकि एसएसएफ टेक्नो प्लास्टिक उद्योग के तीन कामगार संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो महिलाओं समेत कुल 18 लोग पॉजिटिव आए हैं। बीबीएन के आधा दर्जन उद्योग सील किए जा…
Read Moreबोलेरो गिरी पांच की मौत, चार घायल
भरमौर(चंबा) हिमाचल के चंबा-लाहल-भरमौर एनएच पर शुंकु टपरी के पास बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे मार्ग पर जा गिरी और पैरापिट से टकराकर लटक गई। हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। गाड़ी भरमौर तहसील मुख्यालय से महज छह किलोमीटर दूर लाहल में तेल भरवाकर लौट रही थी। जीप चालक लब कुमार (21) निवासी पुलन की मौके पर ही मौत हो गई। ज्योति प्रकाश (18) निवासी चांगुई, अनिल कुमार (22) पुलन, राहुल (22) चांगुई और अमित कुमार (22) बड़ग्रा ने सिविल अस्पताल…
Read Moreसेब खरीदने के लिए तीस फीसदी खरीदार ही पहुंचे हिमाचल
शिमला हिमाचल का सेब सीजन बुधवार से शुरू हो रहा है, जबकि एक हफ्ते में रफ्तार पकड़ेगा। एक तरफ जहां सेब को स्कैब जैसी बीमारियां जकड़ रही हैं, दूसरी ओर नेपाली लेबर की व्यवस्था का जिम्मा बागवानों के कंधों पर डाल दिया है। प्रदेश में अभी तक सवा लाख पेटी सेब बिका है। कोरोना संक्रमण के बीच सुरक्षा के लिए मंडियों में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों का टोटा है। लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों से सिर्फ तीस फीसदी खरीदार ही पहुंचे हैं। सेब उत्पादक क्षेत्रों की संपर्क सड़कें अभी ठीक…
Read Moreदिल्ली में 8 फीसदी से कम हुई संक्रमण दर, जल्द लग सकती है लगाम :
नई दिल्ली राजधानी में कोरोना संक्रमण कम होने लगा है। सोमवार को करीब दो महीने बाद संक्रमण दर 8 फीसदी से नीचे आई है। साथ ही बीते एक सप्ताह से पॉजिटिविटी रेट भी 10 फीसदी से नीचे बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यही स्थिति लंबे समय तक रही तो दिल्ली में संक्रमण पर लगाम लग सकती है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 21,236 लोगों की जांच में संक्रमण के 1573 मामले आए थे। इस हिसाब से संक्रमण दर अब 7.5 फीसदी है। 30 अप्रैल…
Read Moreहिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस,वाहनों का पंजीकरण पायलट तौर पर किया जा रहा है शुरू
शिमला प्रदेश सरकार हिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस आवेदन, वाहनों का पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रही है। परिवहन विभाग ने इसका सॉफ्टवेयर तैयार किया है। 27 जुलाई से पायलट तौर पर यह सेवा जिला शिमला और कांगड़ा में शुरू होगी। इसके बाद अन्य जिलों में यह सुविधा शुरू होनी है। यह सुविधा शुरू होने से लोगों को परिवहन विभाग के कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लाइसेंस के दस्तावेज ऑनलाइन जमा होने के बाद विभाग लोगों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाएगा। इसके बाद लोगों को पास या फेल की…
Read Moreथाना प्लोन हाइड्रो प्रोजेक्ट 2500 करोड़ से बनेगा, रोजगार के खुलेंगे द्वार
मंडी हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 2500 करोड़ रुपये से बनने वाली 191 मेगावाट थाना प्लोन हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो गई हैं। इस परियोजना के लिए पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई है। डीपीआर का कार्य भी अंतिम चरण में है। डीपीआर स्वीकृत होते ही भूमि अधिग्रहण का कार्य शीघ्र आरंभ किया जा सकेगा। परियोजना के निर्माण के लिए 405 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। एफसीए (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) के लिए डीएफओ जोगिंद्रनगर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एफसीए के लिए भी…
Read Moreनामी कंपनियां खरीदेंगी हिमाचल में सेब, बागवानों को तत्काल किया जाएगा भुगतान
शिमला हिमाचल में सेब खरीदने के लिए नामी कंपनियां भी बागवानों के पास पहुंच गई हैं। इनमें बिग बास्केट, वाल मार्ट, रिलायंस फ्रेश और सफल प्रमुख हैं। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सेब उत्पादक क्षेत्रों में जाकर फसल का मुआयना शुरू कर दिया है। बागवानों से सिर्फ ए ग्रेड का सेब ही ये कंपनियां खरीदेंगी। बगीचों के नजदीक ही सेब खरीद की जाएगी और बागवानों को तत्काल भुगतान भी कर दिया जाएगा। ये नामी कंपनियां मौके पर सेब की क्वालिटी देखकर बगीचों में ही फसल खरीदना चाहती हैं। प्रदेश में…
Read Moreसीबीएसई परीक्षा में होनहार विद्यार्थियों ने किया हिमाचल का नाम रोशन
शिमला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। घोषित नतीजों में होनहार विद्यार्थियों ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। छात्राएं हिमाचल में एक बार फिर अपनी मेधा का डंका बजवाने में कामयाब रहीं। जबकि, सूबे में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी अच्छी खासी रही। प्रदेश के ओवरआल रिजल्ट में शिमला शहर के सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। हिमाचल में 9202 विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अपने-अपने स्कूलों के माध्यम…
Read More