कोरोना की रफ्तार बढ़ी सरकार ने सैंपलिंग तेज कर दी

शिमला सोलन, सिरमौर के बाद अब शिमला जिला में भी कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। बीते तीन दिनों से शिमला में मामलों की रफ्तार बढ़ी है। कुल पॉजिटिव का आंकड़ा यहां 97 तक पहुंच गया है। अभी भी 43 लोग ऐसे हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सरकार ने जिले के लिए अतिरिक्त कोरोना टेस्ट किट लेने का फैसला लिया है।  जिला सोलन और सिरमौर में कोरोना से दहशत का माहौल है। इन दोनों जिलों में संक्रमितों का आंकड़ा सैकड़ों में है। मामले बढ़ने से सरकार भी…

Read More

सेना की भर्ती, इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

धर्मशाला, कोरोना महामारी के बीच हिमाचल में सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस मैदान धर्मशाला में 18 से 28 सितंबर तक सेना की भर्ती होगी, जिसमें कांगड़ा और चंबा जिले के 17 से 21 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी 22 जुलाई से चार सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। पांच सितंबर से एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को उनके ई-मेल एड्रेस पर भेजे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया सोल्जर सामान्य ड्यूटी और सोल्जर क्लर्क के पदों के लिए होगी। सामान्य ड्यूटी सोल्जर के लिए 17 से…

Read More

केंद्र सरकार ने मांगे सुझाव, अभिभावकों ने स्कूल बंद रखने की वकालत की

शिमला हिमाचल के ज्यादातर अभिभावक अगस्त और सितंबर में भी स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैं। केंद्र सरकार को दिए अधिकांश सुझावों में अभिभावक बच्चों को लेकर किसी भी प्रकार का खतरा नहीं उठाना चाहते हैं। कई अभिभावकों ने तो स्पष्ट लिखा है कि अगर स्कूलों को सरकार खोल भी देती है तो भी वे अपने बच्चों को हालात पूरी तरह से सामान्य होने तक स्कूलों में नहीं भेजेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय के माध्यम से केंद्र सरकार ने अभिभावकों से स्कूल खोलने के लिए सुझाव मांगे हैं। मंगलवार शाम…

Read More

मडग्रां में बच्चे के साथ दिखी भूरे रंग की मादा भालू

कुल्लू जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के हिमालयी क्षेत्र में भूरे भालू के कुनबे में इजाफा हो रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में भूरे भालू के साथ काले और सफेद भालू की भी प्रजातियां हैं, लेकिन लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी इलाकों में भूरे भालू की संख्या अच्छी खासी तादाद में है। बताया जा रहा है कि लाहौल-स्पीति में भूरे भालू की संख्या 50 से 60 फीसदी तक है और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले सप्ताह कुल्लू के राष्ट्रीय जीबी पंत पर्यावरण एवं शोध संस्थान मौहल के एक शोधकर्ता ने लाहौल…

Read More

शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम में करेगा 30 फीसदी कटौती

धर्मशाला कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई की तर्ज पर अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड भी पाठ्यक्रम में कटौती करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती का प्रस्ताव तैयार किया है। बोर्ड ने पांच सदस्यीय कमेटी को पाठ्यक्रम में कटौती करने जिम्मा सौंपा है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि देश भर में फैली कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुई शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़…

Read More

शिक्षकों की नई तबादला नीति पर आज हो सकता है फैसला

शिमला मंत्रिमंडल आज तय करेगा शिक्षकों की नई तबादला नीति का भविष्य हिमाचल में सॉफ्टवेयर से शिक्षकों के तबादलों का भविष्य सोमवार को कैबिनेट बैठक में तय होगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जिला शिमला के सेंटर हेड टीचर (सीएचटी) और हेड टीचर (एचटी) के कैडर पर सॉफ्टवेयर से तबादले करने का ट्रायल किया जाएगा। जिला कैडर के शिक्षकों के डमी तबादले कर मंत्रियों को नए प्रस्ताव से अधिकारी अवगत कराएंगे। इस ट्रायल के बाद सभी मंत्रियों की राय पर अब नई तबादला नीति का भविष्य टिक…

Read More

एंटीबायटिक दवाई के सैंपल फेल, निर्माता कंपनी को दिया जाएगा नोटिस

हमीरपुर जिला स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में बिक रही इंफेक्शन की एंटीबायटिक दवाई के सैंपल फेल हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दवा निर्माता कंपनी को स्टॉक वापस लेने के निर्देश दिए हैं। बीते मार्च माह में ड्रग इंस्पेक्टर ने क्षेत्र से कुछ दवाइयों के सैंपल लिए थे। अब जुलाई में इन सैंपलों की रिपोर्ट पहुंची है, जिसमें एक दवाई एमोक्सीलीन प्राइनाइट्रेट एंड पोटाशियम क्लैवुलंनेट के सैंपल फेल पाए गए हैं। पोटाशियम कोलाबोरेट शून्य पाया गया है, जबकि यह 125 एमएल होना चाहिए था। एमोक्सीलीन…

Read More

चीड़ की पत्तियों से बनी राखी से सजेगी भाई की कलाई

शिमला भारत-चीन तनाव के बीच इस साल 3 अगस्त को रक्षाबंधन पर चीड़ की पत्तियों से बनी राखी से भाई की कलाई सजेगी। पिछले वर्ष स्टार्टअप इंडिया की ओर से हीरो ऑफ द स्टेट का अवार्ड जीतने वाली शाहपुर के रैत गांव की कम पढ़ी लिखी सुदर्शना देवी बाजार में चीड़ की पत्तियों से बनी राखी उतारेंगी। यह अपनी तरह का कल्पना से परे स्वदेशी प्रयोग सुदर्शना देवी कर रही हैं। सुदर्शना ने बाकायदा महिलाओं का ग्रुप भी बनाया है। सभी महिलाएं चीड़ की पत्तियों से राखी बना रही हैं।…

Read More

सीआईडी ने बागवानों का पैसा हड़पने के मामले में लदानियों और आढ़तियों को भेजे नोटिस

शिमला सीआईडी की एसआईटी ने प्रदेश के कई बागवानों से करोड़ों की ठगी करने के आरोपी दो दर्जन से ज्यादा आढ़तियों और लदानियों को नोटिस जारी किए हैं। इन आढ़तियों और लदानियों को अगले हफ्ते सीआईडी मुख्यालय पेश होने के लिए कहा गया है। कोरोना की वजह से एसआईटी की जांच धीमी हो गई थी। अब अनलॉक-2 में कई तरह की छूट मिलने के बाद सीआईडी ने फिर से बागवानों का सेब लेकर गायब होने और पैसा न चुकाने वालों पर अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दिया है। एसपी…

Read More

डॉ. अवस्थी ने निदेशक का पद संभालते ही की रजिस्ट्रार समेत दो डीन की छुट्टी

हमीरपुर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर में प्रो. ललित अवस्थी के कार्यकारी निदेशक का पदभार संभालते ही रजिस्ट्रार समेत दो डीन की उनके पद से छुट्टी कर दी गई। आधा दर्जन असिस्टेंट रजिस्ट्रार के विभाग भी बदले हैं। एनआईटी में गलत तरीके से हुई भर्तियों और अनुचित वित्तीय लाभ के आरोप में केंद्रीय मंत्रालय ने गत दिवस ही निदेशक प्रो. विनोद यादव को तत्काल छुट्टी पर भेज दिया था। उनकी जगह जालंधर एनआईटी के निदेशक प्रो. अवस्थी ने वीरवार को कार्यकारी निदेशक का पद संभाला। पदभार संभालने के एक…

Read More