नई दिल्ली। पहले पुणे, फिर हैदराबाद, बोध गया और क्या अब मुंबई।! पुणे ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े आतंकियों ने जो खुलासे किए थे, उसके अनुसार हैदराबाद और बोध गया में तो ब्लास्ट हो चुके हैं। आतंकियों ने पुलिस को यह भी बताया था कि मुंबई के जेजे अस्पताल और उसके आसपास की मार्केट में ब्लास्ट करने के लिए आईएम ने रेकी करवाई थी। आतंकियों ने इसके लिए बाकायदा वीडियो भी बनाया था। दिल्ली ने उसी समय मुंबई पुलिस को सूचना दे दी थी। सूत्रों की मानें…
Read MoreCategory: Delhi
चौथी कटऑफ लिस्ट से जगी आस
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की चौथी कटऑफ लिस्ट रविवार को जारी हो गई। छात्रों के लिए चौथी कटऑफ में अभी डीयू में दाखिले के दरवाजे खुले हैं। डीयू के कैंपस कॉलेज समेत आउट ऑफ कैंपस कॉलेज में अब भी टॉप कोर्सेज कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी ऑनर्स समेत साइंस में दाखिले के दरवाजे खुले हैं। आर्ट्स और कॉमर्स कोर्सेज में 0.25 से 5.0 फीसदी, साइंस कोर्सेज में 0.33 से 4.00 फीसदी जबकि बी. टेक कोर्सेज में 0.25 से 1.55 फीसदी तक की गिरावट आई है। हालांकि चौथी कटऑफ में आरक्षित वर्ग के…
Read Moreतिहाड़ जेल में फेसबुक का मजा!
मुजफ्फरनगर। चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड का आरोपी विकास यादव तिहाड़ जेल में सरकारी नौकर है। चौंकिए नहीं, उसके नाम से चल रही फेसबुक पर उसका यही परिचय दिया गया है। परिवार का पूरा ब्योरा मौजूद है। यही नहीं समय-समय पर पेज अपडेट भी किया जाता है। सवाल यह कि तिहाड़ जेल में बंद यादव का फेसबुक पेज कहां से संचालित हो रहा है। गौरतलब है कि पूर्व आईजी अवतार नारायण कौल के धेवते नीतीश कटारा की सन् 2002 में गाजियाबाद से अपहरण कर उसकी हत्या कर बुलंदशहर जिले में लाश…
Read Moreबुजुर्ग दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत
नई दिल्ली। पांडव नगर इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में रोशन सिंह (65) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शांति (63) जख्मी हो गईं। गंभीर हालत में उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, रोशन सिंह कल्याणपुरी में रहते थे। वे इलाके में ठेकेदारी का…
Read Moreजाफराबाद में निर्माणाधीन मकान जमींदोज
नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके में शुक्रवार देर रात चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत जमींदोज हो गई। हादसे में ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि 16 मजदूर जख्मी हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार को दिन भर घटनास्थल से मलबा हटाने का काम चलता रहा। हादसा जाफराबाद के 12ए/107, गली नंबर-2, विजय मोहल्ला, मौजपुर में हुआ। मकान पुरानी दिल्ली निवासी मेराजुद्दीन का है। मकान में काफी समय से बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर बना था। डेढ़ माह पहले मेराजुद्दीन ने अवैध तरीके से बिना पिलर के…
Read Moreचौथी कटऑफ के दाखिले आज से
नई दिल्ली। डीयू में चौथी कटऑफ के दाखिले आज से शुरू होंगे। दाखिले 8, 9 और 10 जुलाई तक होंगे। छात्रों को सलाह है कि जो भी कटऑफ में आता है, वह दाखिला ले ले क्योंकि पांचवीं कटऑफ में संभावना कम रहती है। अभी भी अच्छे कॉलेज का इंतजार करने से बेहतर है कि जिस कॉलेज में भी पसंदीदा कोर्स में मौका मिल रहा हो, वहां दाखिला ले लें। दाखिले के दौरान छात्र जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं, 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट के अलावा चरित्र प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज…
Read Moreस्पेशल रिजर्व कोटे में मिलेगी पांच फीसदी की छूट
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) से इंजीनियरिंग में भविष्य तराशने की चाहत रखने वाले रिजर्व कोटे के जरिये भी दाखिले की राह आसान कर सकते हैं। डीटीयू में डिफेंस, कश्मीरी माइग्रेट्स और पर्सन टू डिसेबिलिटी में सीट आरक्षण के साथ 12वीं कक्षा के कुल नंबरों में छूट मिलती है। बीटेक दाखिले के को-ऑर्डिनेटर प्रो. मनोज कुमार के अनुसार, क्लोजिंग रैंक चाहे ऊपर जा रही हो, लेकिन स्टूडेंट सब्जेक्ट च्वाइस के समय यदि रिजर्व कोटे में भी ऑप्शन क्लिक करता है तो आगे चलकर सीट मिलने की राह आसान हो…
Read Moreबच्चे को अगवा कर मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये फिरौती के लिए अपहरण किए गए कपड़ा व्यवसायी के 11 वर्षीय बेटे को मुक्त करा लिया। उसे रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ाया गया। पुलिस ने मास्टर माइंड और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे राजेंद्र नगर निवासी सुरेंद्र की पत्नी जसविंदर कौर ने 11 वर्षीय बेटे हरमीत के अपहरण की सूचना दी थी। अपहरणकर्ताओं ने डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी।…
Read Moreबेखौफ बाइकर्स ने फिर मचाया हुड़दंग
नई दिल्ली। शब-ए-बरात पर बाइकर्स के हुड़दंग के बाद दिल्ली पुलिस ने आइंदा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था। लेकिन शनिवार देर रात एक बार फिर बेखौफ बाइकर्स ने वीवीआईपी इलाके में विज्ञान भवन के सामने खूब हुड़दंग किया। हैरत की बात यह रही कि इस बार भी सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रही। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी दिक्कत हुई। कई घंटे स्टंटबाजी करने के बाद बाइकर्स खुद ही वहां से चले गए। वरिष्ठ पुलिस…
Read Moreबोध पूजा स्थ्ाल थे आतंकियों के निशाने पर
नई दिल्ली। बोध गया धमाकों के मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुणे बम ब्लास्ट का खुलासा करते हुए स्पेशल सेल ने आईएम के चार आतंकी असद खान, इमरान खान, सैय्यद फिरोज और लैंडगे इरफान मुस्तफा को दबोचा था। पूछताछ में चारों ने खुलासा किया था कि सभी सैय्यद मकबूल उर्फ जुबैर नामक आतंकी के साथ मिलकर बोध मंदिरों को निशाना बनाना चाहते थे। इसके लिए आतंकियों ने बोध गया मंदिर को चुना था। भटकल बंधुओं की इजाजत के बाद सितंबर में करीब 15 दिन रुककर वहां…
Read More