दिल्ली में खुलेगा एलपीयू का काउंसलिंग ऑफिस

नई दिल्ली। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने अपना काउंसलिंग व एडमिशन ऑफिस दिल्ली में खोलने का निर्णय लिया है। यह ऑफिस 10 अगस्त से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में खोला जाएगा। यह ऑफिस छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार कैरियर विकल्प चुनने में मदद करेगा। यूनिवर्सिटी के अधिकारी छात्रों एवं उनके अभिभावकों की काउंसलिंग के लिए मौजूद रहेंगे। यह सेवा छात्रों के लिए मुफ्त होगी। एलपीयू के डिप्टी डायरेक्टर अमन मित्तल ने कहा कि, दूर दराज के इलाकों से आने वाले छात्रों के लिए जानकारी जुटा पाना काफी कठिन होता है।…

Read More

अभी टिकट मिला नहीं खुद तय कर ली उम्मीदवारी

नई दिल्ली। भाजपा आलाकमान जो भी तय करे, लेकिन नेताजी अभी से ही खुद को विधायक के उम्मीदवार के तौर पर इलाके में पेश करने लगे हैं। इसका जिम्मा पीआर एजेंसी को सौंपा जा चुका है। जो लगातार फोन की घंटी बजाकर मतदाताओं को यह बता रही है कि किस विधानसभा से कौन सा प्रत्याशी चुनाव लड़ने वाला है। दूसरी तरफ कई ऐसे भी भाजपा नेता है जो संभावित उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम शामिल नहीं किए जाने पर पार्टी के पर्यवेक्षकों पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ता…

Read More

बच गई दो किशोरियों की जिंदगी

नई दिल्ली। सीताराम बाजार की रहने वाली एक महिला की सूझबूझ से दो किशोरी गलत हाथों में जाने से बच गई। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बदहवास मिली दोनों किशोरियों को महिला अपने साथ घर ले गई और बाद में स्थानीय पुलिस को उनके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को बिंदापुर इलाके में रहने वाले अपने परिजनों तक पहुंचा दिया है। मध्य जिला पुलिस ने उक्त महिला को पुरस्कृत करने का फैसला किया है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह…

Read More

विश्व रैंकिंग में टेरी को मिला पहला स्थान

नई दिल्ली। इंटरनेशनल सेंटर फॉर क्लाइमेट गवर्नेंस (आइसीसीजी) की क्लाइमेट थिंक टैंक की रैंकिंग में ऊर्जा और अनुसंधान संस्थान (टेरी) को पहला स्थान मिला है। यह रैंकिंग संस्थान की साल भर की गतिविधि के आधार पर दी गई है। इस मौके पर टेरी के महानिदेशक आरके पचौरी ने कहा, ‘जलवायु परिवर्तन का असर आज साफ देखा जा सकता है। हमें न सिर्फ जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के अनुकूल बनना होगा, बल्कि ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लानी होगी। टेरी को पहला स्थान मिलना देश के लिए अहम है।’

Read More

उपायुक्त पर हमले में पूर्व पार्षद दोषी करार

नई दिल्ली। लोकायुक्त ने नरेला जोन के उपायुक्त कुलदीप सिंह यादव पर हमला कर उन्हें घायल करने के मामले में नरेला वार्ड से बीएसपी के पूर्व पार्षद प्रवीन गुप्ता को दोषी ठहराया है। लोकायुक्त ने उनके रवैये पर फटकार लगाते हुए उपराज्यपाल से उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करवाने का आग्रह किया है। लोकायुक्त न्यायमूर्ति मनमोहन सरीन ने फैसले में दिल्ली सरकार के व्यवहार कुशलता विभाग से जनसेवकों को प्रशिक्षण भी दिलवाने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं, जिसमें लोक सेवकों…

Read More

पुलिस ने नाबालिगों को बनाया बंधक

नई दिल्ली। चोरी के एक मामले में सात नाबालिगों को अवैध रूप से हिरासत में रखकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में विजय विहार थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत छह लोगों को निलंबित कर दिया गया है। सभी छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। मार्च में हुई इस घटना के मीडिया में खुलासा होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक इसी मार्च में विजय विहार इलाके में एक प्लंबर का सामान चोरी हो गया। मामले में पुलिसकर्मियों ने 25…

Read More

छात्रा से दुष्कर्म में सात साल की कैद

नई दिल्ली। 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी पड़ोसी युवक को अदालत ने सात साल की कैद सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। इस राशि में से 10 हजार रुपये पीड़ित छात्रा को बतौर मुआवजा दिया जाना है। कड़कड़डूमा स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने प्रशांत (20 वर्ष) को दुष्कर्म के अलावा पीड़ित को शादी के लिए अगवा करने और चोट पहुंचाने की धाराओं में भी दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश टीआर नवल की अदालत…

Read More

पांचवीं लिस्ट के दाखिले आज से

नई दिल्ली। दिल्ली विवि में दाखिले की दौड़ अपने अंतिम चरण में है। आज पांचवीं लिस्ट जारी हो रही है, जिसके आधार पर दाखिले आखिरी हो सकते हैं। सामान्य के लिए तो मौके लगभग समाप्त हो ही जाएंगे। लिहाजा पांचवीं लिस्ट में छात्रों को जहां और जिस कोर्स में दाखिला मिलें जरूर ले लें। अंतिम सूची होने के कारण दाखिला रद्द करने का रिस्क बिल्कुल न लें। यदि कटऑफ में न आ पाएं और रेगुलर कॉलेज मे पढ़ने की इच्छा न हो तो स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिला ले…

Read More

राजधानी में लगा सुंदरियों का जमावड़ा

नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार को देश के अलग-अलग राज्यों से आई सुंदरियों का जमावड़ा लगा। मौका था मिस इंडिया इलीट 2013 के फाइनल ऑडिशन का। रूबरू इवेंट्स की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का मकसद लड़कियों को आगे लाना और भ्रूण हत्या को खत्म करना है। फाइनल ऑडिशन पंजाबी बाग स्थित एक बैक्वेंट हॉल में हुआ। इसमें दिल्ली के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मुंबई, जम्मू-कश्मीर और यूपी से आई लड़कियों का चुनाव हुआ था। फैशन और ग्रूमिंग की दुनिया से जुड़े जजों ने 25 युवतियों को फाइनल के लिए…

Read More

बीसीए में सीट की दौड़ शुक्रवार से

नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी में बीसीए डिग्री प्रोग्राम में दाखिलों की दौड़ शुक्रवार से शुरू हो रही है। बीसीए डिग्री प्रोग्राम में दाखिलों के लिए काउंसलिंग दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि दूसरे चरण में सीटें अलॉट की जाएंगी। यूनिवर्सिटी के एडमिशन रजिस्ट्रार कर्नल पीके उपमन्यु के अनुसार काउंसलिंग 12 से 25 जुलाई तक चलेगी। काउंसलिंग के पहले दिन शुक्रवार को आरक्षित वर्ग व कश्मीरी माइग्रेंट और शनिवार को डिफेंस कोटे के तहत छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी। जबकि सामान्य…

Read More