नई दिल्ली। महेंद्र पार्क इलाके में गत वर्ष कैश वैन से 51 लाख रुपये लूटने के आरोप में स्पेशल स्टाफ ने ओमपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंझावला इलाके का घोषित बदमाश है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त ने अप्रैल में एक लाख का इनाम घोषित किया था। घटना के बाद पुलिस ने ओमपाल की पत्नी को गिरफ्तार कर 47 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पी. करुणाकरन ने बताया कि घटना के बाद पता चला कि ओमपाल मुंबई और गुजरात भाग गया…
Read MoreCategory: Delhi
बताएं हर आरोपी की विशिष्ट भूमिका: कोर्ट
नई दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में आरोपियों की जमानत पर अभियोजन की लंबी खिंचती बहस के मद्देनजर कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी की विशिष्ट भूमिका बताने के लिए कहा है। अदालत ने अभियोजन पक्ष से सोमवार को अपनी दलीलें पूरी करने के लिए कहा है। स्पॉट फिक्सिंग मामले में अजीत चंदीला, अश्विनी अग्रवाल, सुनील भाटिया, रमेश व्यास, बाबू राव, दीपक उर्फ दीपू समेत सात आरोपियों की जमानत याचिका जून के महीने से लंबित हैं। साकेत स्थित विशेष मकोका अदालत में विशेष लोक अभियोजन अधिकारी राजीव मोहन की बहस शुक्रवार को…
Read Moreसिलेंडर लीक होने से लगी आग, 13 झुलसे
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर लीक होने से लगी आग में 13 लोग झुलस गए। सभी पीड़ितों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मानसिंह सपरिवार एफ ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहता है। शनिवार को उसके बेटे गुरुदीप की शादी है। समारोह में शामिल होने को कई रिश्तेदार…
Read Moreडीयू : आखिरी लिस्ट के दाखिलों का दौर
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में आखिरी लिस्ट के दाखिलों का दौर बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। आखिरी लिस्ट के कारण जिन-जिन कॉलेजों में सीटें बची हैं, वहां सुबह से ही छात्रों की गहमागहमी रही। वहीं पांचवीं कट ऑफ लिस्ट में नहीं आ पाने के कारण कई छात्रों को निराशा भी हुई। जबकि कई ऐसे रहे जिसने लिए आखिरी लिस्ट उम्मीद लेकर आई। डीयू की यह अधिसूचित आखिरी कट ऑफ लिस्ट है। छात्र शनिवार तक दाखिला ले सकते हैं। पांचवीं लिस्ट से छात्र उम्मीद कर रहे थे कि जिन कॉलेजों में…
Read Moreजामिया मिल्लिया इस्लामिया में नया सत्र 16 से
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 16 जुलाई से शैक्षणिक सत्र 2013-14 शुरू होगा। जामिया कैंपस में 16 से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। प्रो. सिम्मी मल्होत्रा के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर आयोजित दाखिला प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। मंगलवार से सभी 37 विभागों, 27 रिसर्च सेंटर व 9 फैकल्टी से संबंधित सभी पाठयक्रमों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
Read Moreखाद्य सुरक्षा कानून से बाहर करेगी आपकी कार
नई दिल्ली। दिल्ली में आपके नाम कार रजिस्टर्ड है या एक से ज्यादा मकान आपके परिवार के नाम है तो खाद्य सुरक्षा कानून की छतरी सरकार आपको नहीं देगी। इतना ही नहीं दो किलोवॉट से ज्यादा पॉवर का बिजली मीटर लगा है या फिर आयकर जमा करते हैं तो भी आपको सस्ता अनाज नहीं मिलेगा। सस्ता अनाज सिर्फ उस परिवार को मिलेगा जिसकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से नीचे होगी और बाकी बंदिशों के दायरे से बाहर रहेगा। सूत्रों के अनुसार अंत्योदय योजना के राशनकार्ड धारकों को उसी कीमत…
Read Moreलुटने का भय दिखा महिला से गहने ठगे
नई दिल्ली। कोई शख्स यदि खुद को पुलिसकर्मी बता आपको लुटने का भय दिखाने की कोशिश करे तो सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि वो कोई शातिर बदमाश हो और उसकी नजर आपकी माल पर हो। मधु विहार इलाके में 65 साल की गीता अग्रवाल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाश उनके जेवरात ठगकर ले गए। पुलिस के मुताबिक, आईपी एक्सटेंशन स्थित पार्श्व विहार अपार्टमेंट निवासी गीता अग्रवाल बुधवार शाम को दूध लेने के लिए घर से निकलीं। रास्ते में उन्हें एक युवक…
Read Moreबॉर्डरों पर लगेगी एंटी मेवाती पिकेट
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस उन जगहों की पहचान कर रही है जहां मेवाती गिरोह किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही उन रास्तों की पहचान की जा रही है जहां से मेवाती गिरोह के सदस्य दिल्ली व एनसीआर में प्रवेश करते हैं। इसके लिए दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव व नोएडा पुलिस ने आपस में हाथ मिला लिया है। दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जयसवाल ने बताया कि दिल्ली में उन जगहों की पहचान की जा रही है जहां मेवाती वारदात कर चुके हैं। ऐसी जगहों का एक वर्ष का आपराधिक…
Read Moreडीयू की मार्कशीट हुई स्टूडेंट फ्रेंडली
नई दिल्ली। डीयू में परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और रिजल्ट भी जारी होने लगे हैं। डीयू ने अब मार्कशीट को स्टूडेंट फ्रेंडली बना दिया है। मार्कशीट में पासिंग क्राइटेरिया, हर सेमेस्टर के रिजल्ट व विषय के कोड के साथ अब विषय का नाम भी जोड़ दिया गया है। साथ ही शिकायत करने के लिए एक नंबर व ईमेल आईडी दिया जा रहा है। डीयू ने बीते साल रिजल्ट के बाद वेबसाइट के जरिए मार्कशीट का प्रिंट लेने की सुविधा शुरू की थी। एग्जामिनेशन विभाग के ओएसडी डॉक्टर सतीश कुमार…
Read Moreसिविक सेंटर में घंटों ‘कैद’ रहे अफसर
नई दिल्ली। दो नगर निगम एवं आयकर विभाग के मुख्यालय सिविक सेंटर में बृहस्पतिवार को कई घंटों तक नेता एवं अधिकारी ‘कैद’ रहे। वहीं मुख्यालय में कामकाज के लिए आए लोगों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वे भी कई घंटे तक सड़क पर खड़े रहे। कुछ लोगों ने दीवार फांदकर प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग में अस्थायी तौर पर कार्य कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने को नियमित करने की मांग को लेकर दोपहर…
Read More