दाखिले को लेकर एबीवीपी व नॉन टीचिंग स्टाफ में हाथापाई

नई दिल्ली । दौलतराम कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और कॉलेज के नॉन टीचिंग स्टाफ के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कॉलेज ने छात्राओं को दाखिला देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद एबीवीपी छात्रों और स्टाफ के बीच हाथापाई हुई। कॉलेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बुला ली। हालांकि इस बारे में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कॉलेज ने तीसरी कटऑफ में आने पर भी छात्राओं को दाखिला देने से मना किया।…

Read More

सज्जन कुमार को बरी करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती

नई दिल्ली। नवंबर 84 दंगा मामले में ट्रायल कोर्ट से बरी पूर्व सांसद सज्जन कुमार की परेशानियां फिर बढ़ गई हैं। मामले में शिकायतकर्ता दो महिलाओं ने फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर संभवत: बुधवार को सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में यह याचिका दंगा पीड़ित जगदीश कौर और नीरप्रीत कौर ने दायर की है। याची ने कहा कि निचली अदालत ने अपना फैसला देते हुए बहुत से महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज कर दिया है। उन्होंने कहा उन्होंने ट्रायल कोर्ट में अपनी गवाही में साफ…

Read More

बारापूला पर सफर से हो रही बचत

नई दिल्ली। आरामदायक सफर कराने वाली बारापूला एलिवेटेड सड़क दिल्लीवासियों के बचत की वजह भी बन रही है। आने वाले तीन साल के दौरान दिल्लीवासी इन सड़क अपने वाहन दौड़ाकर करीब 500 करोड़ की बचत कर लेंगे। इसका खुलासा पीडब्ल्यूडी की एक स्टडी से हुआ है। पीडब्ल्यूडी की स्टडी में मिले आंकड़े बचत की बेहतरीन तस्वीर पेश कर रहे हैं। अध्ययन के मुताबिक करीब 4.50 किमी लंबी सड़क से मौजूदा साल 153 करोड़ रुपये की बचत होगी। वहीं आईएनए विस्तार पूरा होने पर बचत का आंकड़ा दो सौ करोड़ तक…

Read More

इग्नू में दाखिले की अंतिम दौड़

नई दिल्ली। यदि आप कहीं भी दाखिला लेने से चूक गए हैं तो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में अभी मौका है। इग्नू में दाखिले की अंतिम दौड़ आठ जुलाई तक है। छात्र ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन पत्र भर सकते हैं। इग्नू प्रवक्ता रवि मोहन के अनुसार, जुलाई सत्र में दाखिले की अंतिम दौड़ आठ जुलाई तक है। हालांकि छात्र 31 जुलाई तक लेट फीस के साथ आवेदन भेज सकते हैं। इग्नू में इस सत्र से करीब आधा दर्जन नए प्रोग्राम शुरू किए जा रहे हैं,…

Read More

चौथी कट ऑफ : कुछ कॉलेजों में अभी भी बंपर चांस

नई दिल्ली। डीयू के कुछ कॉलेजों ने शनिवार को तीसरी लिस्ट के दाखिले बंद होने के बाद चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। ज्यादातर कॉलेजों में जहां सामान्य वर्ग के लिए गिने-चुने कोर्सेज में ही दाखिले का चांस है। वहीं कुछ कॉलेजों में दाखिले का बंपर चांस अब भी मौजूद है। कैंपस स्थित हंसराज, किरोड़ीमल, रामजस में सामान्य वर्ग के लिए साइंस कोर्सेज में अब भी भरपूर अवसर हैं। वहीं लेडी श्रीराम कॉलेज में केवल इतिहास के दाखिले ही सामान्य के लिए 94.25 फीसदी पर खुले हैं। शनिवार…

Read More

राष्ट्रपति के सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास

नई दिल्ली। समता स्थल पर राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई। राष्ट्रपति जिस समय पर बाबू जगजीवन राम की पुण्य तिथि के कार्यक्रम में समता स्थल पर मौजूद थे उसी समय दो लोगों ने अपनी कारों पर राज्यसभा सांसद होने का फर्जी स्टीकर लगाकर कार्यक्रम में घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह बाबू जगजीवन राम की पुण्य तिथि के कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अलावा कई वीवीआईपी मौजूद थें।…

Read More

मास्टर इन मैथमेटिक्स में दाखिला आठ से

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया और दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेटा के तहत मास्टर इन मैथमेटिक्स प्रोग्राम में दाखिले आठ जुलाई से शुरू होंगे। प्रबंधन ने चयनित छात्रों की सूची जारी कर दी है। जामिया की प्रो. सिम्मी मल्होत्रा के अनुसार, मास्टर इन मैथमेटिक्स प्रोग्राम में दाखिला आठ से दस जुलाई के बीच चलेगा। डीयू के यूनिवर्सिटी स्टेडियम में चयनित छात्रों को सुबह दस से दोपहर एक बजे के बीच आना होगा। छात्रों को रजिस्ट्रार के नाम पर छह हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट के साथ अन्य…

Read More

इशरत को लेकर हुए कार्यक्रम में हंगामा

नई दिल्ली। राजधानी के कांस्टीट्यूशन क्लब में शनिवार को जस्टिस फॉर इशरत जहां कैंपेन कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा हुआ। कार्यक्रम से नाराज हिंदू संगठनों ने बैनर-पोस्टर तक फाड़ डाले। कार्यक्रम शुरू होने से पहले से लेकर प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक बवाल काटा। कार्यक्रम में बृंदा करात भी मौजूद थीं। गुजरात के अहमदाबाद में एनकाउंटर में मारी गई इशरत जहां के पक्ष में शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी ने कांस्टीट्यूशन क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें लेफ्ट पार्टी की सांसद बृंदा करात भी थीं। इसकी जानकारी हिंदू संगठनों…

Read More

कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट

नई दिल्ली। शालीमार बाग इलाके में बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों की नकदी लूट ली। इतना ही नहीं, ग्राहक सेवा केंद्र में मौजूद कर्मचारी को पिस्टल के बल पर बदमाशों ने बंधक बना लिया। इसके बाद सभी बदमाश ऑटो पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का बीएच ब्लॉक शालीमार बाग में एक ग्राहक सेवा केंद्र है। जहां अजय मेहरा कार्यरत है। बदमाश काउंटर पर रखे…

Read More

एससी-एसटी वर्ग के दाखिलों रफ्तार बेहद धीमी

नई दिल्ली। डीयू के ज्यादातर कॉलेजों में सामान्य वर्ग में जहां सीटों से ज्यादा दाखिले हो रहे हैं, वहीं एससी-एसटी वर्ग की सीटों के भरने का कॉलेज इंतजार कर रहे हैं। कोटे की सीटें भरने में कॉलेज तंग होंगे तो वह कटऑफ कम करने की सोचेंगे। तीसरी लिस्ट के दाखिलों का आज आखिरी दिन है। कॉलेज मानकर चल रहे थे कि एससी-एसटी वर्ग की सीटों को भरने की रफ्तार ज्यादा नहीं तो कम भी नहीं होगी, लेकिन कटऑफ हाई होने से इन वर्गों के ज्यादा दाखिले नहीं हो रहे हैं।…

Read More