अंब (ऊना)। पंचकूला के मनीमाजरा से गिरफ्तार की गई ठगी की आरोपी महिला मालिनी पाठक को पुलिस ने सोमवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद न्यायालय में पेश किया। रामपुर पुलिस ने भी न्यायालय में इस महिला को हिरासत में लिए जाने के लिए अरजी दी थी। न्यायालय में अंब पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला से पूछताछ शेष नहीं है, जिस पर न्यायालय ने रामपुर पुलिस को आरोपी महिला को हिरासत में लेने की इजाजत दे दी। अब इस महिला से रामपुर पुलिस पूछताछ करेगी। रामपुर में भी…
Read MoreCategory: Una
दुराचार मामले का आरोपी गिरफ्तार
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के रायपुर गांव में 23 दिसंबर को अपने ही गांव की युवती से दुराचार के आरोप में नामजद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रमेश कुमार को पुलिस ने रायपुर के जंगल में दबोचा। रायपुर गांव की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती से उसी के गांव के युवक ने दुराचार किया था। लड़की को साथ लेकर परिजनों ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 के तहत पुलिस ने मामला…
Read Moreनशीला इंजेक्शन लगाकर फौजी लूटा
हरोली (ऊना)। असम राज्य से छुट्टी पर घर आ रहे सलोह गांव के एक फौजी को शातिरों ने अंबाला में नशीला इंजेक्शन लगा दिया। गर्दन पर इंजेक्शन लगने के बाद फौजी अचानक बेहोश हो गया। इसका फायदा उठाकर लुटेरे इस फौजी का सारा सामान ले उड़े। चलती ट्रेन में अंबाला में हुए इस हादसे के बाद बेसुध पड़े फौजी को लुधियाणा पहुंचकर होश आया। लुधियाणा में जब फौजी ने अपने आसपास देखा तो उसका सामान आदि गायब था। उसकी जेब भी खाली थी। लुधियाणा में फौजी ने किसी से 200…
Read Moreदिनदिहाड़े चेन और नकदी लूटी
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत भंजाल में दिनदिहाड़े एक व्यापारी की सोने की चेन और लगभग पांच हजार रुपये की नकदी छीने जाने का मामला सामने आया है। घटना के चलते जहां व्यापारी एवं आसपास के लोग सकते हैं, वहीं अन्य लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। वहीं, व्यापारी से छीना झपटी करने वाले युवक की शिनाख्त कर ली गई है, लेकिन अभी उसे दबोचा नहीं जा सका है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से…
Read Moreसो रहे परिवार को जलाने की कोशिश
गगरेट (ऊना)। गगरेट के निकटवर्ती गांव अंबोटा में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने एक परिवार को गहरी नींद में सोते वक्त जलाने का प्रयास किया। शातिरों ने घर के बाहर लगाई बाड़ पर केरोसिन डाल आग लगा दी। इसी समय परिवार के मुखिया के जाग जाने से समय पर आग पर काबू पा लिया गया। परिजनों ने भी आग बुझाने में मदद की। उन्होंने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर इस वारदात को अंजाम देने का संदेह जताया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंबोटा स्थित डीएवी…
Read Moreसलोह का सैनिक रहस्यमय ढंग से गायब
हरोली (ऊना)। सलोह निवासी एक सैनिक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि सैनिक हाल ही में छुट्टी पर सलोह स्थित अपने घर वापस आ रहा था, लेकिन रास्ते में ही गायब हो गया है। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने इस संदर्भ में पुलिस को भी सूचित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसएफ में कार्यरत सलोह निवासी सैनिक विनय कुमार पुत्र राम प्रकाश छुट्टी पर अपने एक अन्य साथी सैनिक के साथ घर आ रहा था। लेकिन, अंबाला रेलवे स्टेशन…
Read Moreइंसाफ के इंतजार में एक और बिटिया
ऊना। दिल्ली गैंगरेप की तरह ही जिला ऊना में दुराचार के बाद मौत के घाट उतारी गई 10 वर्षीय बालिका को आज तक इंसाफ नहीं मिल पाया है। 10 साल की मासूम बालिका 12 मार्च 2012 को कलरूही में दरिंदगी का शिकार हुई थी। हालांकि, पुलिस की ओर से कई बार संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। डीएनए टेस्ट करवाए गए। यहां तक दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने पुलिस की ओर से संदिग्ध माने गए 8 लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट भी किए गए। लेकिन, सब बेकार ही साबित हुआ…
Read Moreइट्स टाइम टू डिस्को पर थिरके नौनिहाल
ऊना। टक्का रोड स्थित एसएसआरवीएम में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर शाम कुमार शर्मा ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों का अभिनंदन स्वागत गीत से किया। सबसे पहले सातवीं कक्षा के छात्रों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आरंभ किया। नर्सरी कक्षा के नन्हे छात्रों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। चौथी कक्षा के छात्रों ने ..जय हो, एलकेजी ने ..ओम साईं राम, आठवीं कक्षा…
Read Moreअध्यापक ने पकड़ी बंक मारती छात्राएं
गगरेट : अक्सर सुना जाता था कि लड़के ही स्कूल से बंक मारते हैं लेकिन अब लड़कियां भी बंक मार रही हैं। यानी कि लड़कियां यह साबित करना चाहती हैं कि हम किसी से कम नहीं। ऐसा ही मामला क्षेत्र की एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सामने आया है। जानकारी के अनुसार घर से स्कूल के लिए निकली 2 छात्राएं स्कूल नहीं पहुंचीं और इधर-उधर मौज-मस्ती करने लग पड़ीं। इस दौरान एक स्कूल अध्यापक ने स्कूल यूनिफार्म में घूम रही छात्राओं से पूछा तो उन्होंने झूठ बोल दिया। इसी दौरान…
Read Moreसरकार के ऐलान पर उखड़े बेरोजगार
ऊना। हाल ही में सत्ता की बागडोर संभालने वाली प्रदेश की नई सरकार की ओर से पीटीए शिक्षकों को नियमित करने की घोषणा पर शिक्षित बेरोजगारों ने कड़ा ऐतराज जताया है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे मसले को अदालत तक ले जाने की बात कही है। नई सरकार के ऐलान पर शिक्षित बेरोजगार पूरी तरह उखड़ गए हैं। उन्होंने इसे सालों से नौकरी की आस लगाए बैठे शिक्षित बेरोजगारों के साथ धोखा करार दिया है। जिसे उन्होंने हर हाल में अदालत में चुनौती देने का फैसला ले लिया है। शिक्षित…
Read More