ऊना। घनी धुंध के चलते रविवार सुबह जिला के हरिनगर में एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। जिसमें एक लड़की सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें नाजुक हालत में उपचार के लिए ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसा घनी धुंध के चलते पेश आया है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच हादसे की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे हरिनगर में मंडी से ऊना आ रही…
Read MoreCategory: Una
पुत्र ने नशे में मां से की मारपीट
चिंतपूर्णी (ऊना)। क्षेत्र के परेर में एक कपूत ने नशे में धुत होकर अपनी ही माता को बुरी तरह पीट डाला। जिसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निम्मो देवी पत्नी तेगा राम निवासी परेर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसी के पुत्र मनोज कुमार ने नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट की है। जिससे उसे काफी चोटें पहुंची हैं। वारदात के…
Read Moreभाजपा मंडलों में फेरबदल शीघ्र
ऊना। भाजपा ने ऊना में संगठन चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही भाजपा मंडलों में फेरबदल होगा। बूथ कार्यकारिणियों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी बदलेेंगे। पांचों मंडलों में चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। 12 जनवरी तक बूथ कमेटियों के चुनाव निपटाए जाएंगे। जबकि 22 जनवरी तक मंडलों के चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोपों से घिरे लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कई विभीषणों ने भी पद पाने के…
Read Moreदौलतपुर रोड पर बस-ट्राला में भिड़ंत
दौलतपुर चौक (ऊना)। मुबारिकपुर-दौलतपुर मुख्य मार्ग पर बीती रात हिमाचल पथ परिवहन निगम और ट्राला के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे घायलावस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी चिकित्सा केंद्र में उपचाराधीन करवाया गया। जहां चिकित्सकाें की देखरेख में घायल चालक का उपचार चल रहा है। हादसा घनी धुंध के चलते पेश आया। हालांकि, हादसे में बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी…
Read Moreबस पलटी, 16 यात्री घायल
ऊना : जिला में पड़ रहे घने कोहरे की वजह से आज घालूवाल में एचआरटीसी की बस पलट गई जिससे 16 यात्री घायल हो गए। हरोली से शिमला जा रही बस सुबह 6 बजे घालूवाल के बाद स्वां का पुल क्रॉस करके अचानक ही सड़क से नीचे उतर गई और लगभग 10 फुट खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे की प्रमुख वजह कोहरे को माना जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद घायल यात्रियों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनको उपचार दिया गया। बस हादसे में घायल लोगों…
Read Moreसीएम से करेंगे विभीषणों की शिकायत
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के कांग्रेसियों ने बुधवार को हार के कारणों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया। मीटिंग कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामदास मलांगड़ के गांव मलांगड़ में ही हुई। इस दौरान हार के कारणों पर गहन मंथन किया गया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने हार का ठीकरा पार्टी में छिपे विभीषणों पर फोड़ डाला और इन्हें पार्टी से बाहर करने की भी मांग उठी। कुटलैहड़ से कांग्रेस के 24 टिकटार्थियों में से कुछ ही समीक्षा बैठक में पहुंचे। इन नेताओं का कहना था कि यदि पार्टी में भितरघात…
Read Moreमारपीट के आधा दर्जन दोषियों को कैद
अंब (ऊना)। अंब स्थित जेएमआईसी नंबर एक के न्यायाधीश सुभाष भसीन ने छह साल पूर्व मारपीट के एक मामले में एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों को दोषी करार देते हुए अलग-अलग धाराओं के तहत तीन माह की सजा और 500-500 रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। इन्हीं में से एक दोषी को 1 हजार रुपये जुर्माना अदा करना होगा। सहायक जिला न्यायवादी संदीप अग्निहोत्री ने बताया कि जसवीर सिंह पुत्र करम चंद निवासी नकड़ोह अंब ने 19 सितंबर 2006 को अंब थाना में मारपीट की शिकायत दर्ज…
Read Moreधुंध से कृषि कारोबार पर खतरा
ऊना। जिला ऊना में धुंध और कोहरे से जहां जनजीवन प्रभावित है, वहीं इसका गेहूं और अन्य रबी की फसलों पर विपरीत असर पड़ने लगा है। गेहूं की ग्रोेथ रुक गई है। खेतों में उगी गेहूं मुरझाने लगी है। इससे कृषि कारोबार पर खतरा बढ़ता जा रहा है। अब किसानों की उम्मीद इंद्रदेव पर टिकी है। मौसम खुलने से किसानों को घने कोहरे और धुंध से निजात मिल सकती है। उधर, कृषि विशेषज्ञों ने भी लगातार धुंध पड़ने से कृषि कारोबार पर खतरे की बात कही है। किसानों में रमेश…
Read Moreसगे भाइयों समेत तीन की मौत
संतोषगढ़ (ऊना)। बीनेवाल गांव में वीरवार देर शाम सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे तीन लोगों की मौत होे गई है जबकि, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में दो सगे भाई शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टैंक में करंट और जहरीली गैस की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है। सूचना पर अग्निशमन विभाग और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। गड्ढे में करंट की वजह से विद्युत बोर्ड ने बिजली बंद कर दी थी। जिसकी वजह से बचाव कार्यों में देरी…
Read Moreआधार के चक्कर में ठिठुरे सैकड़ों छात्र
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित टाउन हाल में वीरवार को उस समय माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आधार कार्ड बनवाने जिला मुख्यालय पहुंचे लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं और सैकड़ों शिक्षकों को यह पता चला कि उनके आधार कार्ड वीरवार को नहीं बनाए जा सकेंगे। यह सभी शिक्षक और विद्यार्थी विभागीय आदेशों का पालन करते हुए आधार कार्ड बनवाने पहुंचे थे। लेकिन, प्रशासन की ओर से उन्हें खाली हाथ लौटाए जाने पर सभी के तेवर तल्ख हो गए। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर…
Read More