पालकवाह (ऊना)। खनन माफिया के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त अभियान तेज कर दिया है। सोमवार की रात टीम ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह, हरोली, घालूवाल, बाथू, बाथड़ी, टाहलीवाल, पंजावर, खड्ड, ललड़ी समेत कई इलाकों में छापे मारे। इस दौरान खनन माफिया में भगदड़ मच गई। आधी रात को हुई इस कार्रवाई से अवैध खनन में जुटे एक दर्जन के करीब टिप्पर जब्त कर लिए गए हैं। इन टिप्परों के चालकों के चालान भी काटे गए। छापामारी की भनक लगते ही पंजाब की ओर से आ रहे…
Read MoreCategory: Una
मिड-डे-मील वर्करों का शक्ति प्रदर्शन
ऊना। जिला के सरकारी शिक्षण संस्थानों में मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। मंगलवार को सभी वर्करों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त संदीप कदम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन पत्र भी प्रेषित किया है। रोटरी चौक स्थित एमसी पार्क में एकत्रित हुई मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं ने प्रमुख मांगों में वेतन बढ़ाने पर जोर दिया है। उनका तर्क है कि वर्तमान समय में दिया जा रहा मानदेय पर्याप्त नहीं है। उन्होंने यह भी मांग की है कि…
Read Moreटाहलीवाल में जल्द आएगा फूड पार्क
ऊना। जिला के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में जल्द ही फूड पार्क की स्थापना की जाएगी। प्रदेश सरकार के स्तर पर इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त जल्द ही जिला में औद्योगिक विकास को भी पंख लगने वाले हैं। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी जिला के औद्योगिक विकास को काफी विस्तृत करने का ऐलान किया है। फूड पार्क के संदर्भ में सरकार की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। जिला में अन्य बड़े उद्योगों को भी जल्द लाने के लिए कसरत तेज हो…
Read Moreहजारों के बिल आने से लोगों में हड़कंप
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर दौलतपुर चौक में आईपीएच विभाग की ओर से पानी के साैंपे गए हजारों रुपए के बिल देखकर उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया हैं। इन हजारों रुपए के बिलों का भुगतान करना लोगों के लिए गले का फांस बन गया है। बताया जा रहा विभाग ने सात साल का बिल एक साथ लोगों को थमा दिया है। नगरवासी राजीव शर्मा, किशोर कुमार ने बताया कि आईपीएच विभाग ने लगभग दो दर्जन घरों को 6700 रुपए के बिल थमा दिए हैं। इसका भुगतान करना उन्हें मुश्किल हो गया…
Read Moreपुलिस चौकी को तरस रहा टाहलीवाल
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल जैसे-जैसे विकसित हो रहा है वैसे-वैसे औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी की मांग भी बढ़ने लगी है। टाहलीवाल में सैकड़ाें औद्योगिक इकाईयां आने से हजारों की तादाद में श्रमिक भी क्षेत्र में रहने लगे हैं। इनमें अधिकाश बाहरी राज्यों से हैं। शाम के समय में टाहलीवाल एवं आसपास के बाजारों में बड़े लंबे जाम प्राय देखने को मिलते हैं। पूर्व भाजपा सरकार ने टाहलीवाल में पुलिस चौकी खोलने की भी घोषणा की थी और मंत्रीमंडल ने भी जल्द से पुलिस चौकी खोलने की कवायद आरंभ…
Read More14 जनवरी तक बंद रहेगा स्कूल
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित एसएसआरवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को 14 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। जिला में इन दिनों चल रही भयंकर शीत लहर के चलते स्कूल प्रबंधन की ओर से अपने स्तर पर यह निर्णय लिया गया है। जानकारी देते हुए एसएसआरवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा ने बताया कि इन दिनों जिला में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेगा। 15 जनवरी को स्कूल खुलेगा एवं स्कूल का समय सुबह साढ़े 9 बजे से सायं 3 बजे…
Read Moreगगरेट-मुबारिकपुर सड़क पर हादसा
अंब (ऊना)। क्षेत्र के गगरेट-मुबारिकपुर रोड पर सोमवार सुबह घनी धुंध के दौरान बाइक और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को पीजीआई रेफर किया गया। जिन्हें उनके परिजन पंजाब के होशियारपुर ले गए हैं। घायलों में एक होम गार्ड जवान भी शामिल है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बाइक को टक्कर मारने वाला ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। घनी धुंध के कारण जिला में चार दिन के दौरान यह…
Read Moreपोलियों ड्राप्स पिलाने को शिक्षा विभाग की पहल
ऊना। 20 जनवरी को पल्स पोलियों के प्रथम चरण में सरकारी और गैर स्कूली छोटे बच्चों को हर हालत में पोलियो ड्राप पिलाने को इस बार शिक्षा विभाग भी अहम भूमिका निभाएगा। कोई भी बच्चा पल्स पालियो प्रतिरक्षक दवा पीने से वंचित न रहे सके। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने कहा कि शिक्षा जगत में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में समस्त शिक्षा खंड अधिकारियों को दायित्व बनता है कि प्राथमिक पाठशालाओं के लगभग सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य ही पिलाई जाए। इस बारे स्कूल की सुबह कालीन सभाओं…
Read Moreचोरी की सूचना से अफरा-तफरी
ऊना। जिला मुख्यालय के समीप रक्कड़ कालोनी में चोरी की सूचना के चलते अफरा-तफरी का माहौल रहा। मामले की सूचना मिलते ही ऊना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिर शिकायतकर्ता की ओर से हां-न-हां के चलते देर शाम तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस भी देर शाम तक घटना स्थल पर छानबीन के लिए जुटी रही। रविवार सुबह ऊना पुलिस को रक्कड़ स्थित एक बड़े शोरूम के साथ सटे एक स्टोर में चोरी होने की घटना की सूचना मिली। छानबीन के लिए…
Read Moreपेंशनरों ने मांगें पंजाब के आधार पर लाभ
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ गगरेट की मासिक सभा का आयोजन प्रधान राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में घनारी में हुआ। सभा में रमेश भरद्वाज जिला कार्यकारिणी सदस्य विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौैरान प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि पेंशनरों को पंजाब की तर्ज पर सभी वित्तीय लाभ दिए जाएं। इस मौके पर गगरेट ब्लाक महासचिव ओमराज कंवर, जिला कार्यकारिणी सदस्य सतपाल कालिया, बिशनदास मल्होत्रा, रामपाल, धीमान, रामसिंह, लेखराज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, होशियार सिंह, कृपाल डढवाल, कमला देवी, सोमा देवी, शंकरी देवी एवं अन्य पेंशनरों…
Read More