हि 0प्र सी0 एण्ड वी0 अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) प्रदेश सी0 एंड वी0 अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के अध्यक्ष चमन लाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की । संघ ने मुख्यमंत्री को टोपी व शाल भेंट कर सम्मानित किया । साथ ही संघ ने सरकार के समक्ष 01-01-1986से चली आ रही भाषायी एवं गैर भाषायी वेतन विसंगति को पंजाब के तर्ज पर दूर करना , स्नातकोतर शिक्षा प्राप्त सी0 एंड वी0 अध्यापको को बिना बी0 एड0 प्रवक्ता पद पर पदोन्नति देना , माध्यमिक स्कूलों में भाषा,कला,शारीरिक अध्यापक पदों…

Read More

लोग नहीं जानते राजस्व विभाग की फीस

मुबारिकपुर (ऊना)। उपमंडल अंब के पटवार घरों से राजस्व कार्यों के शुल्क की सूची बोर्ड गायब है। ऐसे में लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों की फीस का सही ढंग से पता नहीं लग पा रहा है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो विभाग कर्मियों ने रेट लिस्टें गायब कर दी हैं और कर्मी कार्यों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। स्थानीय लोगों में बिंदी ठाकुर, विजय भारद्वाज, राम चंद, औंकार सिंह, ठाकुर सीता राम ने बताया कि तहसील कार्यालय अबं…

Read More

आधा दर्जन पंचायतों में पानी को हाहाकार

बंगाणा(ऊना)। बंगाणा क्षेत्र की जनता सर्दियों में भी पीने के पानी को तरस रही है। सर्दियों के मौसम में भी क्षेत्र की कई पंचायतों के लोगों को कुआें से पानी लाना पड़ रहा है। बुधान पंचायत के प्रधान शिवनाथ ने बताया कि बुधान पंचायत में कई दिनों ने पानी का संकट है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बुधान में भी यही समस्या है। लठियाणी पंचायत के प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि आईपीएच विभाग को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद पानी की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। प्रधान…

Read More

प्रधान की बहाली के खिलाफ वार्ड सदस्य लामबंद

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत की निलंबित महिला प्रधान की बहाली के खिलाफ उसी पंचायत के उपप्रधान और वार्ड पंच मुखर हो गए हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि जो पंचायत प्रधान भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित की गई है, यदि उसे किसी भी राजनीतिक दबाव में बहाल करने की कोई भी पहल की गई तो पंचायत के सभी सदस्य सामूहिक रूप से अपने त्याग पत्र दे देंगे। पंचायत प्रतिनिधियों की इस घोषणा से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यही नहीं इस संबंध में सभी पंचायत…

Read More

अवैध खनन करने वालों पर कसें शिकंजा

ऊना। उद्योग, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने खनन माफिया के खिलाफ कड़े तेवर अपनाते हुए अधिकारियों को हिदायत दी है कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए और उनकी जेसीबी और खनन में लगे अन्य वाहन जब्त किए जाएं। शुक्रवार रात स्थानीय परिधि गृह में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर ये आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा और ऊना की स्वां नदी के प्राकृतिक स्वरूप को भविष्य…

Read More

ट्राला-ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, नौ घायल

ऊना। अंब से ऊना आ रहे एक महेंद्रा ट्राला की बैहरा के पास एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि नौ लोग घायल हैं। मरने वाले की पहचान अब्दुल गनी के रूप में हुई है। घायलों में चालक रामपाल, मंजूर अहमद, वशीर अहमद, गुल्जार, सोहण, शामदीन मोहम्मद शफी, दिलेराम और अब्दुल मजीद शामिल हैं। सभी घायल ऊना अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार से सभी लोग यहां से जीप कर ऊना की ओर जा रहे थे कि रास्ते में ही हादसा हो गया। मामले…

Read More

माइनस में पहुंचा ऊना का पारा

ऊना। जिला में न्यूनतम तापमान मंगलवार को माइनस में पहुंच गया। कई दिन से चल रही शीत लहर तेज हो गई है। पिछले दो-तीन दिन से घनी धुंध और कोहरे के साथ चल रही ठंडी हवाएं लोगों के लिए आफत बन गई हैं। खून जमा देने वाली ठंड के कारण जिला भर में जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की सर्दी के में जहां कई निजी स्कूलों और आंगनबाड़ियाें में नन्हे छात्रों को ठिठुरते हुए शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। वहीं, बाजाराें से भी रौनक गायब…

Read More

प्रधान-उपप्रधान के खिलाफ मोर्चा

मैहतपुर/ऊना। विकास खंड ऊना की एक ग्राम पंचायत के प्रधान और उपप्रधान के खिलाफ सभी वार्ड पंचों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दोनों प्रतिनिधियों पर कई कामों में अनियमितता बरतने के साथ उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं सभी वार्ड पंचाें ने पंचायत प्रधान और उपप्रधान की मनमानियों से तंग आकर सामूहिक त्यागपत्र देने की बात कही है। जनप्रतिनिधियों ने मामले के संदर्भ में उपायुक्त दरबार में हाजिरी भरते हुए दोनों के खिलाफ शिकायत पत्र भी दाखिल कर डाला। वहीं, उपायुक्त ने मामले के संदर्भ…

Read More

उद्घाटन के बाद ट्यूबवेल बंद

बाथू (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथू स्थित लंबड़ मुहल्ला में उद्घाटन के बाद ट्यूबवेल ठप पड़ा है। इससे क्षेत्र की करीब 400 कनाल भूमि सिंचाई सुविधा से वंचित हो गई है। लोगों ने कहा कि इस ट्यूबवेल का उद्घाटन पिछली सरकार के कार्यकाल में हुआ था। पानी न मिलने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इसी क्षेत्र में स्थापित एक अन्य ट्यूबवेल भी अरसे से खराब पड़ा है। इसकी पाइपें खराब होने से पानी की सप्लाई ठप हो गई है। क्षेत्र में दो ट्यूबवेल…

Read More

ब्लाक औद्योगिक संघ लगाएगा रोजगार मेला

टाहलीवाल (ऊना)। हरोली ब्लाक औद्योगिक संघ के चेयरमैन राकेश कौशल ने कहा है कि जनवरी माह के अंत में युवाओं क ो रोजगार दिलाने के उद्देश्य से रोजगार मेला लगाया जाएगा। जिसमें टाहलीवाल एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में लगे उद्योगों तथा प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से उद्योगों के प्रतिनिधियों को इस मेले में बुलाया जाएगा। हरोली ब्लाक औद्योगिक संघ क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार मेला लगा कर पहल कर रहा है। जिससे स्थानीय युवाओं को बाहर जाकर कहीं काम ढूंढने की जरूरत नहीं रहेगी तथा अन्य जिलों…

Read More