गगरेट (ऊना)। क्षेत्र जीतपुर बेहड़ी में देर शाम पांच लोगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को धुन डाला। वारदात में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है जिसे इलाज एवं मेडिकल के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। वारदात के दौरान आरोपियों ने घर में फ्रिज, टीवी सहित अन्य कीमती चीजों की भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार इंद्रजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण दास निवासी जीतपुर बेहड़ी ने…
Read MoreCategory: Una
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगे सीसीटीवी कैमरे
ऊना। स्थानीय क्षेत्रीय अस्पताल में चार सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। यह कदम रोगियों को गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और उन्हें पेश आने वाली दिक्कतों को दूर करने के मद्देनजर उठाया गया है। दस दिन पहले डीसी संदीप कदम ने घोषणा की थी कि एक पखवाड़े के भीतर यहां सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। सीएमओ डॉ. जीआर कौशल ने बताया कि डीसी संदीप कदम ने अपनी घोषणा को मूर्त रूप देते हुए 10 दिन के भीतर ही इस अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करवा दिए हैं। इन चार…
Read Moreअंब में रसोई गैस किल्लत
दौलतपुर चौक(ऊना)। अंब उपमंडल के गांव नकड़ोह, कैलाश नगर आदि में इन दिनों चल रही रसोई गैस किल्लत की समस्या से कई लोग बेहद परेशान हैं। इससे मुख्यत: गृहिणियों को अधिक तंगी झेलनी पड़ रही है लेकिन प्रशासन एवं सरकार के दावाें के बावजूद ग्रामीण इलाकों में सप्लाई पूर्णतया अनियमितता की शिकार है। कैलाश नगर निवासी मेहर चंद, तारा चंद, सेवा सिंह, पंकज शर्मा, लेख राज, पवन शर्मा, गिरिधारी लाल, अमरो देवी, ईश्वर दास, प्रीतम सिंह ने बताया कि पिछले महीने 5 दिसंबर को उनके क्षेत्र में गैस की सप्लाई…
Read Moreकार-ट्रक में टक्कर, बड़ा हादसा टला
ऊना। शहर के रोटरी चौक पर सोमवार देर सायं एक कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हालांकि हादसे के दौरान कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए लेकिन इस दौरान कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाइवे पर जाम लग गया जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मामले के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों वाहनों को रोड से हटवाया और यातायात सुचारु किया। कार्यकारी यातायात पुलिस प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि मामले के संदर्भ में केस दर्ज…
Read More30 बोतल अवैध शराब सहित दो काबू
ऊना। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों में दो व्यक्तियों को अवैध शराब की 30 बोतलों सहित धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली थाना के अधीन मुख्य आरक्षी अजैब सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान बीटन निवासी एक व्यक्ति को अमराली चौक में 18 बोतल देसी शराब सहित पकड़ा। वहीं दूसरे में मामले सह उपनिदेशक सर्वजीत सिंह छापेमारी के दौरान बसदेहड़ा निवासी एक व्यक्ति को…
Read Moreजहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ के वार्ड नंबर नौ निवासी एक युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। जबकि घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। युवक के जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संतोषगढ़ निवासी 18 वर्षीय युवक मानवेंद्र सिंह ने सोमवार देर रात कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई।…
Read Moreउपभोक्ता सीधे मंत्री से करें शिकायत
ऊना। जिला भर में उचित मूल्य की दुकानों में अब प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री का दूरभाष नंबर प्रदर्शित करना जरूरी होगा। सस्ते राशन की दुकानों में किसी भी प्रकार की समस्या पेश आने पर उपभोक्ता सीधे मंत्री से शिकायत कर सकेंगे। उचित मूल्य की दुकानों के सचिवों और विक्रेताओं को विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अमल न करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। इसे सस्ते राशन के वितरण में गोलमाल करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने की कवायद…
Read Moreइंडियन ऑयल डिपो का मुद्दा गर्माया
अंब (ऊना)। लोअर भंजाल में निर्माणाधीन इंडियन आयल डिपो खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने आवाज बुलंद कर दी है। मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जमकर गुबार निकाला। आरोप है कि जिस जगह पर डिपो का निर्माण किया जा रहा है, वह सरकारी सड़क है। डिपो निर्माण से उनके आने-जाने में बाधा पैदा होगी। उन्होंने मांग की है कि ग्रामीणों का रास्ता बंद न किया जाए। अन्यथा उन्हें उग्र प्रदर्शन पर मजबूरन होना पड़ेगा ग्राम पंचायत लोअर भंजाल की प्रधान चैंचला देवी, नरेश कुमार, कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह…
Read Moreपाक के खिलाफ सड़क पर युवा
ऊना। देश के सैनिकों के साथ पाक सेना की ओर से किए गए अमानवीय व्यवहार को लेकर पूर्व सैनिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने मंगलवार को युवा शक्ति के साथ मिलकर शहर भर में रोष रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के अतिरिक्त देश के नेतृत्व को भी पाक की करतूत का माकूल जवाब न देने पर लताड़ लगाई। इससे पूर्व इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग की बैठक में शहीद लांस नायक हेमराज और शहीद लांस नायक सुधाकर सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि…
Read Moreदो की जगह खरीदो 50 का स्टांप पेपर
अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के कोर्ट परिसर के पास बैठे स्टांप वेंडर से आम आदमी की बहस कभी भी देखी जा सकती है। कारण है दो, पांच, दस और बीस रुपए के स्टांप पेपर का न मिलना। जानकारी के मुताबिक पिछले तीन माह से छोटे स्टांप पेपर अंब में नहीं मिल रहे हैं। लोगों को दो रुपए के स्टांप की बजाए पचास रुपए एवं सौ रुपए का स्टांप खरीदना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों में अमन कुमार, बलदेव सिंह, नरेंद्र ठाकुर, प्रतिभा, प्रमोद, नरेश धीमान, बलविंद्र सिंह, कमलेश, एसके शर्मा, अधिवक्ता…
Read More