ऊना। स्थानीय राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश के परिवहन, खाद्य-आपूर्ति एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली इस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। डीसी संदीप कदम ने वीरवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल का मुआयना भी किया। बताया कि समारोह के दौरान आयोजित होने वाले मार्च पास्ट और परेड में जिला पुलिस,…
Read MoreCategory: Una
हैंडबाल संघ को लेकर बवाल
ऊना। जिला में हैंडबाल संघ की हाल ही में गठित की गई कमेटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। संघ की पिछली कमेटी में सदस्य रहे लोगों ने नई कमेटी के गठन के संदर्भ में कोई जानकारी न दिए जाने का आरोप लगाया है। इसके अतिरिक्त पूर्व कमेटी के अहम पदाधिकारियों की ओर से पिछले तीन सालों का कोई भी ब्योरा न देने, प्रतियोगिता न करवाने और खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी न देने के आरोप जड़ डाले हैं। हैंडबाल संघ की जिला इकाई के सदस्य रमेश सैणी, तिलक…
Read Moreसरकारी सहकर्मी पर जड़ा दुराचार का आरोप
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित सरकारी विभाग के कार्यालय में काम करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के सामने आते ही जिला मुख्यालय पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। महिला के साथ दुराचार करने का आरोपी व्यक्ति भी उसी के कार्यालय में सहकर्मी है, जिसने तीन माह पूर्व महिला को बहला-फुसला कर दुराचार किया। महिला ने घटना के संदर्भ में अदालत में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं अदालत ने भी पुलिस को आरोपी के खिलाफ आपराधिक केस…
Read Moreडेढ़ साल से लापता दलित महिला
अंब (ऊना)। डेढ़ साल से लापता दलित महिला का अभी तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है। परिजनों का आरोप है कि एक रसूखदार सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला को साथ ले गया था। महिला के पति, बच्चों, सास और ससुर का आरोप है कि दो सितंबर 2011 को आरोपी के साथ अंब गई महिला तब से लापता है। दो सितंबर को आरोपी महिला के घर आया तथा महिला को एससी कोटे के तहत सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। हिमाचली बोनाफाइड और अन्य दस्तावेज तैयार करवाने के बहाने…
Read Moreनवनियुक्त मुख्य अध्यापकों में खलबली
ऊना। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ और सीधी भर्ती के तहत नवनियुक्त मुख्य अध्यापकों में ठन गई है। कई नव नियुक्त हेडमास्टर वीरवार को मीडिया से संपर्क साधकर सफाई देते रहे। कुछ मुख्य अध्यापकों ने कहा कि उनकी भर्ती नियमों के अनुसार हुई है। कमीशन के बाद उन्हें पदों पर तैनाती मिली है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे रद करने की मांग कर डाली है। सीधी भर्ती के विवादों में आने से मुख्य अध्यापकों में खलबली मच गई है।…
Read Moreओंकार शर्मा को मुख्य संरक्षक की कमान
ऊना। जिला हैंडबाल संघ के चुनाव में एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष पंडित ओंकार शर्मा को सर्वसम्मति से संघ का संरक्षक चुना गया। जबकि, पालकवाह वार्ड के जिला परिषद सदस्य अमनदीप मोनी को हैंडबाल संघ के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। जिला हैंडबाल संघ के पुन: महासचिव चुने गए प्रवीण दुबे बिट्टा ने बताया कि जिला हैंडबाल संघ की यह परंपरा रही है कि अध्यक्ष का चुनाव जिले के सभी हैंडबाल क्लबों के सदस्यों में से ही किया जाता है। पंडित ओंकार शर्मा ने कहा कि ऊना जिला को…
Read Moreबंगाणा का जीवन साउथ कोरिया रवाना
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा तहसील की मुच्छाली पंचायत के कड़ोह गांव के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला जीवन शर्मा पिछले चार साल से स्नो वोर्डिंग गेम की तैयारी में जुटा रहा। कड़ी मेहनत की बदौलत ही साउथ कोरिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पेशल स्नो वोर्डिंग गेम के लिए जीवन शर्मा का चयन किया गया। स्पेशल ओलंपिक ऊना चैप्टर के जिला समन्वयक डा. राम नारायण ने बताया कि जीवन शर्मा की स्नो वोर्डिंग गेम की तैयारियां ज्यादातर नारकंडा तथा मनाली में करवाई गई हैं। चार सा से जीवन ने इस गेम…
Read Moreऊना और बंगाणा में मांगा मिनी सचिवालय
शिमला। वार्षिक योजना में विकास योजनाओं के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई विधायक प्राथमिकता बैठक में ऊना जिला के विधायकों ने जोर-शोक से अपनी बात रखी। सचिवालय के आर्म्सडेल भवन में हुई इस बैठक में चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार ने खंडों के पुनर्गठन का आग्रह किया ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने जोड़ में उप तहसील और क्षेत्र के 100 आबादी वाले गांवों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।…
Read Moreपुलिस अफसर से पिटा युवक टांडा रेफर
ऊना। पुलिस अधिकारी पर मारपीट का आरोप लगाने वाले आधा दर्जन लोगों में से एक युवक को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मंगलवार शाम सभी लोगों के मेडिकल परीक्षणों के बाद एक युवक के कान में लगी गंभीर चोट को देखते हुए उसे टांडा रेफर करने का निर्णय लिया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो मारपीट करने वाले अधिकारी की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की तहकीकात का जिम्मा स्पेशल इंवेस्टीगेशन यूनिट को सौंपा गया है। जबकि खुद विभागीय…
Read More1 फरवरी तक बढ़ी महिला की हिरासत
अंब (ऊना)। अंब उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में महिलाओं को लुभावने सपने दिखाकर ठगने वाली महिला मालिनी पाठक का पुलिस रिमांड खत्म होने पर सोमवार को अंब पुलिस ने उसे अंब न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे 1 फरवरी तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया। शातिर महिला ने उपमंडल के तहत पड़ने वाले कई पंचायतों में स्वयं सेवा समूहों की स्थापना कर महिलाओं को काम से जोड़ा था। इसके अंतर्गत कपड़े के थैले बनाए जाते थे। सूत्रों के मुताबिक कुछ माह तक काम ठीक ठाक चला। उसके बाद महिलाओं…
Read More