ससुरालियों ने छुपाए बहू के प्रमाण पत्र

अंब (ऊना)। विवाहिता ने दहेज मांगने, उसके प्रमाण पत्र छुपाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में ससुराल पक्ष के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों पर की है। जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वाति पुत्री हरमेश कुमार की शादी प्रदीप कुमार निवासी लोहारा से मई 2011 में हुई थी। शादी के दो माह बाद प्रदीप कुमार विदेश चला गया। उसके बाद से ही विवाहिता की सास, ससुर, ननद एवं ननदोई…

Read More

शहर के आठ व्यापारियों को थमाए नोटिस

ऊना। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक संतोष कुमार व्यास की अगुवाई में विभागीय टीम ने छापामारी कर लगभग 14 व्यापारिक प्रतिष्ठानों की छानबीन की। इस दौरान टीम ने आठ व्यापारियों को विभागीय आदेशों की अनुपालना न करने के चलते नोटिस थमाए हैं। इसके अतिरिक्त टीम ने तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पॉलीथिन भी बरामद किया। पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले व्यापारियों को जुर्माना भी ठोका गया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक संतोष कुमार व्यास ने स्पष्ट किया है कि सरकारी नियमों की अवहेलना…

Read More

शादी समारोह में डीजे पर तांडव

ऊना। जिला मुख्यालय से सटे भड़ोलियां खुर्द में वीरवार देर रात एक शादी समारोह में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात के बाद घायल युवकों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच छानबीन आरंभ कर दी। घटनाक्रम के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के लोग एक ही गांव के निवासी हैं और भड़ोलियां खुर्द में बारात…

Read More

बाइक सवार ने रौंदी महिला, टांग टूटी

ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती डंगोली में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक महिला को रौंद डाला। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया है। वहीं टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डंगोली निवासी महिला गुरजीत कौर पत्नी इकबाल सिंह ऊना-हमीरपुर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान…

Read More

निर्भय होकर मतदान की शपथ

ऊना/बंगाणा। जिला भर के सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में मतदाता दिवस मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा में खंड स्तर पर तीसरे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य शक्ति चंद धीमान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए नारे लगाए गए। निर्वाचक कानूनगो विपिन कुमार धीमान ने बच्चों को बताया कि 25 जनवरी 1950 को भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और भारत भर में 25 जनवरी 2011 को पहला राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया…

Read More

भाखड़ा बांध की सुरक्षा को बढ़ाई चौकसी

मैहतपुर (ऊना)। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एशिया के सबसे बड़े भाखड़ा बांध की सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ाई गई है। खुफिया तंत्र जहां पूरी तरह से मुस्तैद है, वहीं सुरक्षा बलों को भी अतिरिक्त चौकसी बरतने की हिदायत दी गई है। भाखड़ा बांध के आसपास हर आने जाने वाले शख्स पर पैनी निगाह रखी जा रही है। एसपी ऊना रविंद्र शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते भाखड़ा बांध की सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया…

Read More

तेंदुए से बचने के चक्कर में गंवाई जान

ऊना। चिंतपूर्णी क्षेत्र के डूहल भटवालां में तेंदुए के भय के चलते एक व्यक्ति बचाव के चक्कर में ढांक से नीचे जा गिरा। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उधर, ऊना क्षेत्र के नंगल सलांगड़ी में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए हैं। जबकि मामलों की छानबीन आरंभ कर दी गई है।…

Read More

मत अधिकार पाने को बुजुर्गों ने झेलीं यातनाएं

पंजावर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों सलोह, ईसपुर और पंजावर में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से अलंकृत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रविंद्र नाथ पाठक ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। मतदाता यदि सकारात्मक सोच से ओतप्रोत होकर विनम्रता पूर्ण मतदान करें तो उनके द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि भी गरिमापूर्ण व्यवहार करेंगे। अक्सर लोकतंत्र के मंदिर में ऐसे लोग चुन कर आते हैं जो मतदाताओं को निराश ही नहीं करते, अपितु लोकतंत्र की…

Read More

सब्सिडी से पहले कट रही जेब

ऊना। केंद्र सरकार की ओर से जनता को सब्सिडी देने के नए सिस्टम में लोग फंसते जा रहे हैं। हालत ऐसी है कि लोगाें को सब्सिडी जब मिलेगी, तब मिलेगी। लेकिन, हाल-फिलहाल सब्सिडी लेने के चक्कर में लोगों की जेब खाली हो रही है। सब्सिडी के लिए लोगाें को बैंकों में खाते खुलवाना जरूरी है। लेकिन, बैंकों में कम से कम एक हजार रुपये तक लोगों को खाते खुलवाने पड़ रहे हैं। बैंक खातों के नाम पर लोगों की जेब से पैसे निकलवाए जा रहे हैं। उस पर सब्सिडी लेने…

Read More

जाली हस्ताक्षर कर कटवाई भाई की बिजली

(ऊना)। बुहाणा में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई ने जाली हस्ताक्षर कर अपने ही भाई के घर का बिजली मीटर कटवाने की अर्जी विद्युत बोर्ड को दे डाली, जिस पर विद्युत बोर्ड ने भी तुरंत बिजली कनेक्शन काट कर मीटर उतार लिया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुहाणा निवासी सुहड़ू राम…

Read More