चार टिप्पर और एक जेसीबी जब्त

संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ में पुलिस ने अवैध खनन के बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने चार टिप्पर और एक जेसीबी को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि खनन के लिए लाई गई सभी गाड़ियां पंजाब की हैं। जिनके कोई दस्तावेज भी नहीं मिल पाए हैं। उधर, सभी गाड़ियों के चालक पुलिस के घेरा डालते ही गाड़ियों को छोड़कर भाग निकले। जिन्हें चार घंटे की जद्दोजहद के बाद पकड़ा जा सका। संतोषगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह और हरोली थाना के संजीव कुमार…

Read More

चीनी कंपनी को 3.50 करोड़ जुर्माना

ऊना। मैहतपुर से अंब के बीच एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण कार्य को बीच में छोड़ने पर चीनी कंपनी को बड़ी कीमत अदा करनी पड़ गई है। सरकार और विभाग ने कंपनी को उसकी इस लापरवाही के लिए भारी भरकम जुर्माना लगाया है। पिछले पांच साल से ऊना के लोगों को धूल-मिट्टी उड़ा कर बीमारियों के मुहाने पर लाने वाली चीनी कंपनी ने अरसे से काम छोड़ रखा था। जिसके चलते सरकार और विभाग ने कड़े तेवर दिखाते हुए चीनी कंपनी को लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये जुर्माना ठोक डाला है।…

Read More

दुकान में घुस कर कारोबारी पर हमला

ऊना। शहर की फ्रेंड्स कालोनी में शुक्रवार रात दो सगे भाइयों ने एक दुकान में घुस कर कारोबारी पर हमला कर दिया। मारपीट की इस वारदात में दुकानदार घायल हो गया है, जबकि मामले के चलते पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना के वार्ड नंबर-एक निवासी सुमित कुमार पुत्र रघुवीर वर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार रात फ्रेंड्स कालोनी ऊना स्थित उनकी दुकान में घुसकर लोअर अरनियाला निवासी दो सगे भाइयों…

Read More

युवती ने जहरीला पदार्थ निगला, गंभीर

ऊना। बंगाणा क्षेत्र के हरोट निवासी एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है। युवती को नाजुक हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन करवाया गया है। जबकि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम कुमारी पुत्री कर्म चंद निवासी हरोट ने शनिवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक उसे बचाने की जद्दोजहद में लगे…

Read More

अब मोबाइल बना पुलिस का सहारा

अंब (ऊना)। कलरूही मर्डर केस में स्थानीय महिला की ओर से किए खुलासे के बाद युवक को डीएनए रिपोर्ट में क्लीन चिट भले ही मिल गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक महिला के बयानों के आधार पर मामले की जांच को छोड़ा नहीं है। महिला का कहना है कि वारदात की रात युवक शादी समारोह में उसके साथ था, जिसके आधार पर अब पुलिस युवक के मोबाइल की 12 मार्च 2011 की कॉल डिटेल के साथ लोकेशन स्टेट्स की भी जांच करेगी। ऊना की अब तक की सबसे जटिल…

Read More

बीपीएल चयन में जमकर गोलमाल

बंगाणा (ऊना)। गरीबों का हक अमीर दबा कर बैठे हैं। पंचायत प्रतिनिधि अपनी ड्यूटी में कोताही बरत रहे हैं। यही कारण है कि आईआरडीपी और बीपीएल में पात्र लोगों का चयन नहीं हो पा रहा है। विकास खंड बंगाणा की ज्यादातर पंचायतों में आईआरडीपी एवं बीपीएल के नाम पर सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को नहीं मिल पा रहा है। रसूखदारों के चलते गरीब व्यक्ति का आईआरडीपी में पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से नाम ही दर्ज नहीं किया जाता। आज भी पंचायतों…

Read More

पंचायत प्रधान पर जड़ दिया रेप का आरोप

ऊना। विधानसभा क्षेत्र हरोली के गांव की एक महिला ने पंचायत प्रधान पर पंचायत क्षेत्र में ही उससे दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। उधर पंचायत के प्रधान ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित करार करते हुए महिला के आरोपों को मनघड़ंत करार दिया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक महिला ने पंचायत के प्रधान पर दुष्कर्म के आरोप दागे हैं। शिकायत के मुताबिक मामला अगस्त महीने का है, लेकिन डर के चलते महिला…

Read More

लोनिवि के कर्मी की संदिग्ध मौत

ऊना। जिला मुख्यालय से सटी रक्कड़ कालोनी में शुक्रवार शाम लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ऊना से बस के जरिए रक्कड़ पहुंचा कर्मचारी बस से उतर कर पैदल घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।…

Read More

रेप-मर्डर केस की गवाह को मारने की धमकी

अंब (ऊना)। कलरूही रेप-मर्डर केस में सनसनी फैलाने वाली महिला को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की सुरक्षा न मिलने के कारण उसे पंजाब में शरण लेनी पड़ रही है। यह कहना है महिला के अधिवक्ता नरेंद्र परमार का। कुछ दिन पहले ही कलरूही मर्डर केस में संलिप्त आरोपियों के बारे में बयान देकर क्षेत्र की महिला ने सबको सकते में डाल दिया था। महिला के दावों की एक चैनल ने भी रिकार्डिंग की थी। जिले के एएसपी ने चैनल को बताया…

Read More

ड्यूटी 12 घंटे, पगार 5 हजार

मुबारिकपुर (ऊना)। उपमंडल अंब के उद्योगों में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर कार्यरत लोगों का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। अधिकतर उद्योगों में सिक्योरिटी गार्ड पूर्व सैनिक ही तैनात हैं। हालत ऐसी है कि ये लोग नौकरी खोने के डर से आवाज भी बुलंद नहीं कर पा रहे हैं। उद्योग प्रबंधकों ने उन पर बराबर दबाव बना रखा है। नाम न छापने की शर्त पर उद्योगों में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि उनसे बारह घंटे ड्यूटी लेकर पांच हजार रुपये पगार दी जाती है। वे सारी जिंदगी फौज में…

Read More