गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर फंसे वाहन

गगरेट (ऊना)। रविवार देर रात से जारी बारिश के चलते क्षेत्र की कई सड़कें दलदल में तबदील हो गई हैं। गगरेट-होशियारपुर मुख्य सड़क बारिश के चलते गगरेट से आशा देवी तक पूरी तरह दलदल एवं कीचड़ में बदल गई है। जिससे इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया है। वाहनों एवं यात्री बसों को वैकल्पिक मार्ग शिवबाड़ी आशा देवी वाया अंबोटा से होकर गुजारा जा रहा है। मार्ग को हाईवे में बदलने के लिए इन दिनों गगरेट से पंजाब सीमा तक कंपनी की ओर से सड़क को चौड़ा करने तथा…

Read More

फ्रेंड्स कालोनी में आग

ऊना। जिला मुख्यालय के नजदीक फ्रेंड्स कालोनी के एक कबाड़खाने में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। अग्निकांड में हजारों रुपये की संपत्ति स्वाह हो गई। दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर भीषण आग पर काबू पाकर लाखों की संपत्ति को बचा लिया। अग्निकांड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। देर रात रमेश कुमार पुत्र पोलो राम निवासी फ्रेंड्स कालोनी का कबाड़खाना भयंकर आग की चपेट में आ गया। क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग घटनास्थल की ओर भागे।…

Read More

सड़क हादसे के दोषी को दो साल कैद

ऊना। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश तोमर की अदालत ने सोमवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए सड़क दुर्घटना के मामले में टक्का निवासी शाम लाल को दो साल की कैद और छह हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी नवीन कुमार ने बताया कि 21 मई 2004 को सुनीता देवी पत्नी सुनील कुमार निवासी कलोहा देहरा जिला कांगड़ा ने ऊना थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह रात के समय ऊना के ही नंदा अस्पताल से दवाई लेकर बस अड्डे की तरफ जा रही…

Read More

डीएनए टेस्ट को फिर लिए 12 लोगों के सैंपल

अंब (ऊना)। कलरूही मर्डर केस में महिला के ब्यान से आए नाटकीय मोड़ के चलते पुलिस ने एक बार फिर नए सिरे से मामले की तफ्तीश आरंभ कर दी है। 12 मार्च 2012 को 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुराचार और फिर उसके मर्डर की वारदात से लेकर अब तक लगभग 4 बार इस केस की तहकीकात को नए सिरे से आरंभ किया जा चुका है। नतीजा अभी भी शून्य पर ही टिका है। अब अंब पुलिस ने उसी शादी में उपस्थित 12 लोगों का ब्लड सैंपल लिया है। सोमवार…

Read More

कुर्बानियां देने वाले असली सुपरस्टार

ऊना। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि आज जिन लोगों को देश में सुपरस्टारों के रूप में प्रचारित किया जा रहा है वे सुपरस्टार नहीं है। वास्तव में वे लोग सुपरस्टार हैं जिन्होंने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। दिल्ली में दामिनी केस में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब व्यवस्था परिवर्तन का सूचक है। अयोध्या में राम मंदिर के मसले पर ऋतंभरा ने कहा कि न्यायालय के फैसले को ही सर्वोपरि मानेंगे। ऋतंभरा ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि देश में आज नैतिक शिक्षा और संस्कारों के संदर्भ…

Read More

चोरी करते पकड़े तीन युवक

भरवाईं (ऊना)। स्थानीय चौक पर गश्त कर रही चिंतपूर्णी पुलिस की टीम ने भरवाईं में चोरी का प्रयास कर रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है, जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात चिंतपूर्णी पुलिस की टीम भरवाईं में पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान भरवाईं चौक के निकट तीन युवक एक गाड़ी के टायर खोल रहे थे। पुलिस अधिकारियों की ओर से पूछे जाने पर युवक ऐसा व्यवहार…

Read More

प्रधान के पक्ष में हरोली थाने का घेराव

हरोली (ऊना)। पंचायत प्रधान पर महिला से दुराचार के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के विरोध में लोगों ने रविवार को हरोली पुलिस थाने का घेराव कर डाला। इस दौरान दर्जनों लोगों ने थाना परिसर में राज्य सरकार और पुलिस महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने मामले को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए कहा कि इस तरह की ज्यादती ठीक नहीं है। लोग थाने में किसी बड़े पुलिस अधिकारी को बुलाने की मांग पर भी अड़े रहे। जिस पर एडिशनल एसपी राकेश सिंह ऊना से हरोली थाने…

Read More

बीमा एजेंटों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

अंब (ऊना)। पंजोआ में एक व्यक्ति ने दो व्यक्तियों पर जातिसूचक शब्द एवं धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मामले के संदर्भ में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनाें आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश राम पुत्र लाल चंद निवासी लडौली, पंजोआ ने न्यायालय में शिकायत दर्ज करवाई कि बीमा एजेंट दो व्यक्तियों से उन्हाेंने बीमा करवाया था। वह समय-समय पर अपने बीमे की किस्त देते रहे। कुछ समय पहले जब बीमा कंपनी की ओर से उन्हें रसीद भेजी गई तो उसमें…

Read More

रमेश को ऊना भाजपा मंडल की कमान

ऊना। ऊना भाजपा मंडल के चुनाव रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमेश चंद भड़ोलियां को अध्यक्ष चुना गया है। रमेश भड़ोलियां दूसरी बार ऊना भाजपा मंडल के अध्यक्ष बने हैं। सत्तर के दशक के भाजपा कार्यकर्ता रमेश चंद भड़ोलियां जिला भाजपा के उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा बैंक के निदेशक पद पर भी रहे हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज ने दूसरी पारी के लिए व्यक्तिगत कारणों के चलते असमर्थता जताई थी। मंडल भाजपा के चुनाव अधिकारी यशपाल राणा एवं पार्टी के…

Read More

प्रवक्ता पद की मांग पर डीपीई संघ लामबंद

ऊना। डीपीई संघ ऊना की अहम बैठक रविवार को स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय में संपन्न हुई। इसमें संघ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इनका सबसे प्रमुख मुद्दा डीपीई को आज दिन तक प्रवक्ता पद का दर्जा न मिलना है। डीपीई संघ को ग्रेड-पे से भी वंचित रखा गया है। इस दौरान डीपीई संघ के प्रादेशिक चुनाव के बारे में भी रणनीति तैयार की गई। संघ के महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि वे अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे, जिससे लंबित मांगों पर…

Read More