एक ही स्कूल के 12 टीचर नदारद

ऊना। स्कूलों से एक या दो शिक्षकों का नदारद रहना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब एक ही स्कूल के 12 शिक्षक एक ही समय में स्कूल से नदारद हों तो आपको हैरानी जरूर होगी। बुधवार को एक ही स्कूल के दर्जन भर शिक्षकों का ऐसा ही कारनामा उस समय सामने आया, जब उच्च शिक्षा उपनिदेशक आरके विद्यार्थी ने स्कूल में छापामारी की। उपनिदेशक ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी 12 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। सभी शिक्षकों से तीन दिन के भीतर…

Read More

पुलिस को गच्चा दे रहा प्रधान

ऊना। महिला से दुराचार का आरोपी प्रधान पुलिस को चकमा दे रहा है। गांव की ही एक महिला ने पंचायत प्रधान पर दुराचार के आरोप लगाए हैं। प्रधान की धरपकड़ को पुलिस का छापामारी अभियान जारी है। पता चला है कि पुलिस ने पंजाब राज्य के गढ़शंकर, लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर समेत अन्य क्षेत्रों में छापामारी की है। दो रोज पहले पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि आरोपी प्रधान पंजाब के माछीबाड़ा में छिपा है। जिस पर पुलिस की टीम ने क्षेत्र में दबिश दी। लेकिन, प्रधान तब तक…

Read More

बडूही-सोहारी मार्ग पर सैकड़ों मुसीबत में

बडूही (ऊना)। बडूही-सोहारी मार्ग पर लगा जाम अभी तक खुल नहीं पाया है। मंगलवार को भी स्थिति जस की तस बनी रही। देर रात हुई बारिश ने लोनिवि की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। विभाग की ओर से सड़क के दोनों किनाराें पर डाली गई मिट्टी बारिश के पानी से दलदल बन गई है। चिकनी मिट्टी के चलते वाहन धंस रहे हैं। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

Read More

घोषणा पत्र को अमलीजामा पहनाए सरकार

दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ ब्लाक गगरेट की बैठक दौलतपुर विश्राम गृह में मंगलवार को हुई। इसमें पेंशनरों के विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। मीटिंग में गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अध्यक्षता गगरेट ब्लाक के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने की। विधायक राकेश कालिया को पेंशनरों ने शाल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया। पेंशनर कल्याण संघ के ब्लाक प्रधान राज कुमार ने विधायक राकेश कालिया के ध्यान में लाया कि चुनावी घोषणा पत्र में पेंशनरों…

Read More

आईपीएच का पंप उड़ा ले गए चोर

ऊना। डंगोली में शातिरों ने आईपीएच विभाग को चूना लगा दिया है। विभाग की परियोजना से चोर हजारों की कीमत का पंप उड़ा ले गए हैं। हालांकि, शातिरों की योजना पंप सहित मोटर निकालने की थी, पर ऐसे करने में चोर नाकाम रहे। चोरी का पता चलने पर आईपीएच विभाग पुलिस की शरण में जा पहुंचा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक डंगोली स्थित आईपीएच विभाग की स्कीम से अज्ञात चोरों ने सोमवार देर रात सेंधमारी कर डाली। विभाग की ओर से तमाम चीजों को प्लग किए जाने के बावजूद…

Read More

बंदरों को न पकड़ा तो चक्का जाम

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के गांव ननावीं में मंगलवार देर रात अज्ञात गाड़ी बंदरों को खुले में छोड़ गई है। जिससे क्षेत्र में एकाएक बंदरों की संख्या में इजाफा हो गया है। बंदरों ने गेहूं की फसल को तबाह करना शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश जताया है। स्थानीय लोेगों में ज्योति प्रकाश, वार्ड पंच विजय कुमार, सरीक मुहम्मद, डा. देवीदास शर्मा, मनसा राम, सुभाष चंद, इकबाल मुहम्मद, मजीद मुहम्मद, रोशन लाल, दीपक कुमार, रमन…

Read More

अधिकारियों को धमकाने का आरोप

लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव वीरेंद्र कंवर ने क्षेत्र के विकास को तीव्र गति प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विधायक वीरेंद्र कंवर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कुटलैहड विस क्षेत्र को पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान विकास के शिखर पर पहुंचाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने की बजाए धमकाया जा रहा है। उन्हाेंने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी दी है कि…

Read More

कुलदीप ने नवाजे होनहार छात्र

बडूही (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबेहड़ा धीरज में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की खूब धूम रही। समारोह में चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुशील पुंडीर ने की। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध है। जिसके चलते प्रत्येक स्कूल में आधारभूत ढांचा एवं शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है।…

Read More

कूड़ा फैलाने वालों का काटो चालान

ऊना। उपायुक्त अभिषेक जैन ने मंगलवार को अपने कक्ष में नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों एवं सचिवों के साथ बैठक करके उन्हें अपने क्षेत्रों में समुचित कचरा प्रबंधन एवं सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर डंपर (कूड़ेदान) और डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद ऊना एवं जिले क ी चारों नगर पंचायतों में पार्कों एवं स्ट्रीट लाइटों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने की हिदायत दी है। डंपर में कूड़ा न फेंककर इधर-उधर कूड़ा फैलाने वालों का म्यूनिसिपल एक्ट के तहत चालान किया…

Read More

प्रेमी संग भागी तीन बच्चों की मां

मैहतपुर (ऊना)। जब इश्क का भूत सवार हो तो फिर क्या पति और क्या बच्चे। तीन बच्चों की मां स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के कारखाने में काम करने वाले एक श्रमिक के प्रेम में ऐसी रंगी कि अपने बच्चों और पति को छोड़कर फरार हो गई। पति ने मैहतपुर पुलिस चौकी में इस बाबत रपट दर्ज करवाई है। एसपी ऊना रविंद्र शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला के पति ने कहा है कि महिला पिछले तीन दिन से घर से लापता है। पति…

Read More