ऊना। क्षेत्र के कोटला खुर्द में कार सवार युवकों ने दादागीरी दिखाते हुए एक अन्य कार में सवार दंपति सहित एक अन्य व्यक्ति पर हाकियों से हमला कर दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार और मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोपी दोनों युवकों को नामजद कर छानबीन आरंभ कर दी है। घायल लोग क्षेत्र के टक्कर निवासी हैं, जो कोटला खुर्द की ओर ही जा रहे थे, लेकिन युवकों ने उनकी कार के आगे कार…
Read MoreCategory: Una
विधायक से की गैस एजेंसी की शिकायत
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। ग्राम पंचायत गोंदपुर बनेहड़ा लोअर एवं अपर के बाशिंदों प्रीतम सिंह, वास देव, संतोष कुमारी, हरमेल सिंह, मीना कुमारी, रामजी दास, रमेश चंद, अनिल कुमार, मोनू शर्मा, पूनम शर्मा, तारा देवी, चैन सिंह, ऊषा देवी, राजेश कुमार, नरेश राय, आशा देवी आदि ने गगरेट क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया को ज्ञापन सौंप अनुरोध किया कि गांव में घरेलू गैस नियमित रूप से नहीं आती है, न ही गांव में सप्लाई संबंधी कोई रूट चार्ट तय किया है। सप्लाई कर्मचारी मनमर्जी से बाजार में या आगे पीछे गाड़ी…
Read Moreगिफ्ट देकर कहेंगे दिल की बात
ऊना। प्रपोज डे को लेकर ऊना के युवाओं में खासा क्रेज देखा जा रहा है। कइयों ने अपने दिल की बात कहने के लिए सोशल वेबसाइट को माध्यम बनाने की योजना बनाई है। कुछ ने मुलाकात के जरिये दिल की बात कहने का साहस जुटाया है। जवाब से कहीं खुशी तो कहीं गम पसरेगा। जी हां, आठ फरवरी को प्रपोज डे को लेकर युवाओं ने तैयारियां कर रखी हैं। कइयों ने गिफ्ट भी खरीद रखे हैं। कालेज छात्र पंकज शर्मा, अभिषेक कुमार, साहिल, अमित और रमन कहते हैं कि जिसे…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची चौकीखास
बडूही: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत चौकीखास पहुंच कर पंचायत का मुआयना किया। टीम ने इस गांव में पीडि़त के परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां वितरित करके इसके लक्षणों व दवा संबंधी जरूरी जानकारी दी। गौरतलब है कि चौकीखास में स्वाइन फ्लू फैलने की खबर को पंजाब केसरी ने प्रमुखता से उठाया था जिसका संज्ञान लेते हुए विभाग की टीम यहां महामारी की रोकथाम व इससे प्रभावित लोगों के लिए चौकीखास पहुंची थी। इसके तहत पीडि़त के परिजनों एवं आसपास के लोगों को पंचायत नुमाइंदों…
Read Moreकमलेश को मिली जिलाध्यक्ष की कमान
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ में इंटक के जिलाध्यक्ष जगतराम शर्मा की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान इंटक के बैनर तले कार्यकर्ताआें और सहायिकाओं की एक जिला कमेटी का गठन किया गया। कमेटी अध्यक्ष के रूप में कमलेश कुमारी को चुना गया। उर्मिला सैणी को महासचिव पद की कमान दी गई है। अंबिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगी, जबकि संतोष कुमारी और नीतू राणा उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। प्रोमिला ठाकुर कोषाध्यक्ष होंगी और रतनी देवी को प्रेस सचिव का जिम्मा सौंपा गया। राज कुमार…
Read Moreमेहनती छात्रों को मिला सम्मान
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भद्रकाली में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की खूब धूम रही। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां की ज्योति प्रज्वलित कर की गई। समारोह में गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूली बच्चों में उत्साह एवं प्रतियोगिता की भावना बढ़ाते हैं। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय एवं जनहित में कई कार्य कर रही है। सरकार ने गुणात्मक एवं रोजगारपरक शिक्षा पर जोर दिया है। उन्होंने…
Read Moreरहस्यमय हालत में नाबालिग लड़की गायब
अंब (ऊना)। भंजाल में रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की मंगलवार से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई है। लड़की के परिजनों ने आसपास क्षेत्रों में उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन, कोई सफलता हाथ न लगती देख उन्होंने पुलिस को मामले के संदर्भ में सूचित किया। पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुंकाली रोड पर रहने वाले उत्तर प्रदेश के बदाऊं जिला निवासी छोटू राम ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी प्रोमिला…
Read Moreछात्रों की जान गई पर नहीं जागा विभाग
ऊना। जिले में जर्जर हालत में चल रहे लगभग 103 स्कूल भवनों में 181 कमरे बेहद असुरक्षित हैं। इन्हें गिराने के लिए अभी तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। हालत ऐसी है कि जिले में सैकड़ों छात्र मौत के साये में शिक्षा हासिल करने को विवश हैं। जबकि, जिले के छतरपुर ढाडा में दीवार गिरने से चार छात्रों की मौत के बाद प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश भर के जर्जर स्कूल भवनों को तुरंत गिराने के आदेश जारी किए गए थे। हैरत…
Read Moreआरोपी डाक्टर ने लौटाए सर्टिफिकेट
हरोली (ऊना)। भदसाली इलाके की युवती मीना की डिग्रियों पर कब्जा करके बैठे आरोपी डाक्टर ने अब डिग्रियां लौटा दी हैं। आरोपी ने युवती की एमएससीआईटी की डिग्री समेत अन्य सर्टिफिकेट दबा रखे थे। पुलिस की सख्ती से आरोपी डाक्टर उखड़ गया। दबाव में आकर उसने युवती को उसके सर्टिफिकेट लौटा दिए। युवती ऊना शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। अस्पताल के संचालक आरोपी डाक्टर ने युवती को नौकरी पर रखते समय उससे सर्टिफिकेट की फोटो कापी के बजाय असली सर्टिफिकेट मांगे थे। जब युवती ने…
Read Moreस्वाइन फ्लू की अफवाह से हड़कंप
बडूही (ऊना)। जिले में स्वाइन फ्लू की अफवाह से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, दिनभर हुई भाग दौड़ के बाद विभाग ने चौकी मन्यार और बडूही क्षेत्रों में व्यापक जांच पड़ताल की। इतना ही नहीं विभाग की ओर से बीएमओ थानाकलां और बीएमओ अंब की अगुवाई में टीमें दौड़ाई गई। एक टीम ने चौकी मन्यार के एक परिवार विशेष और दूसरी टीम ने बडूही स्थित एक निजी अस्पताल में लोगों को दवाएं बांटी। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीआर कौशल ने बताया कि स्वाइन फ्लू का कोई…
Read More