गिफ्ट देकर कहेंगे दिल की बात

ऊना। प्रपोज डे को लेकर ऊना के युवाओं में खासा क्रेज देखा जा रहा है। कइयों ने अपने दिल की बात कहने के लिए सोशल वेबसाइट को माध्यम बनाने की योजना बनाई है। कुछ ने मुलाकात के जरिये दिल की बात कहने का साहस जुटाया है। जवाब से कहीं खुशी तो कहीं गम पसरेगा। जी हां, आठ फरवरी को प्रपोज डे को लेकर युवाओं ने तैयारियां कर रखी हैं। कइयों ने गिफ्ट भी खरीद रखे हैं। कालेज छात्र पंकज शर्मा, अभिषेक कुमार, साहिल, अमित और रमन कहते हैं कि जिसे वह चाहते हैं, उसके सामने जाकर दिल की बात कहने की उनमें हिम्मत नहीं है। कहा कि वह सोशल वेबसाइट पर उस लड़की से दिल की बात क हेंगे, जिसे वे चाहते हैं। इसी तरह राजन ठाकुर, कुलविंद्र, आदित्य और सुभाष कहते हैं कि उन्होंने मुलाकात के जरिये अपने दिल की बात कहने का साहस जुटाया है। प्रपोज डे पर उस लड़की के सामने जाकर अपने दिल की बात कहेंगे। जवाब कुछ भी मिले, इसकी परवाह नहीं। उन्होंने कहा कि वे कुछ खास गिफ्ट लेकर जाएंगे, जिससे न की गुंजाइश ही न रहे। इसी तरह छात्रा अंकिता, रुचि, रीना, शालिनी, ईशा, पूजा आदि कहती हैं कि ऐेसे दिवस मनाने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि संकुचित मानसिकता वाले लोगों से दूरी बनाए रखना भी जरूरी हैै।

ज्ञान का अभाव न हो
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वरिंद्र धर्माणी और भाजपा नेता राम कुमार की मानें तो भारतीय संस्कृति के अनुसार हर दिन का अलग महत्व है। कई ऐसे विशेष दिन हैं जिनका पुराणों और ग्रंथों में भी उल्लेख मिलता है। लेकिन, मौजूदा दौर में कई लोगों का गहन ज्ञान के अभाव में इन चीजों के प्रति नजरिया ही बदल जाता हैै। हिमाचल के कई ऊपरी क्षेत्रों में माघ माह में फिजा अश्लील गालियाें से गूंजती हैै। देव समाज से जुड़े लोेग ऐसा करते हैं। नरमेध यज्ञ के दौरान भी ऐसा ही होता हैै। परंपरानुसार इसका भी अपना महत्व है। मनाए जा रहे किसी भी दिवस के संदर्भ में पूरी जानकारी होनी चाहिए। शालीनता और हदों में रहकर हर दिन और हर त्योहार का आनंद लेना बुराई नहीं है।

Related posts