आनी में भी लाखों का नुकसान

आनी (कुल्लू)। भारी वर्षा तथा बर्फबारी के चलते आनी और निरमंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। दो दिन से लगातार हो रही वर्षा तथा बर्फबारी से एक मकान को पूर्ण रूप से, जबकि तीन मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि, दो गौशालाएं भी ध्वस्त हो गई हैं। एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि भारी भूस्खलन से आनी खंड की कुंगश पंचायत के जगल गांव में रमेश चंद के बीती रात भारी बर्फबारी के बाद एक चट्टान घर पर आ गिरी, जिससे मकान को पूर्ण रूप से क्षति पहुंची है। उन्हें प्रशासन की तरफ से दस हजार रुपये की फौरी राहत दे दी गई है। संगत राम निवासी पोखूधार निरमंड का मकान क्षति ग्रस्त हुआ है। टेकचंद निवासी बाहवा निरमंड और रूकमराम निवासी कंडाकोड निरमंड की गौशालाओं को पूर्ण रूप से क्षति हुई है। आनी खंड की ब्यूंगल पंचायत के शेकटा निवासी यशोधा देवी और कुठेड पंचायत के शालीग्राम के मकान को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, जिसका प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया गया है।

Related posts