1 फरवरी तक बढ़ी महिला की हिरासत

अंब (ऊना)। अंब उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में महिलाओं को लुभावने सपने दिखाकर ठगने वाली महिला मालिनी पाठक का पुलिस रिमांड खत्म होने पर सोमवार को अंब पुलिस ने उसे अंब न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे 1 फरवरी तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया। शातिर महिला ने उपमंडल के तहत पड़ने वाले कई पंचायतों में स्वयं सेवा समूहों की स्थापना कर महिलाओं को काम से जोड़ा था। इसके अंतर्गत कपड़े के थैले बनाए जाते थे।
सूत्रों के मुताबिक कुछ माह तक काम ठीक ठाक चला। उसके बाद महिलाओं के पैसे आने बंद हो गए। इसके बाद क्षेत्र की महिलाओं को ठगी मामले का पता चला। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के रिमांड के दौरान पुलिस ने सभी केंद्रों से सिलाई मशीन, तैयार थैले एवं अन्य सामान जिसकी कीमत लगभग 2.5 लाख के करीब आंकी गई है, बरामद किए गए हैं। मामले की पुष्ठि करते हुए अतिरिक्त थाना प्रभारी कुलदीप राज शर्मा ने बताया कि महिला का रिमांड खत्म हुआ था। इस पर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे 1 फरवरी तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related posts