भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार

ऊना। पुलिस ने लठियाणी बाजार में रात के समय हवाई फायर करने के आरोप में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। उपाध्यक्ष पर दो रोज पहले रात करीब 11 बजे लठियाणी बाजार में एक ढाबे के बाहर हवाई फायर करने तथा दहशत फैलाने का आरोप है। पुलिस ने अजय के खिलाफ आपराधिक प्रक्रि या संहिता की धारा 107 और 151 के तहत मामला दर्ज किया है। अजय को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने गन भी कब्जे में ले ली…

Read More

नाबालिग चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

गगरेट (ऊना)। उपमंडल अंब सहित गगरेट क्षेत्र में बढ़ती बाइक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गगरेट पुलिस ने बाइक चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जो लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चला रहे हैं, उनके खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं तेज गति से बाइक चलाने तथा नाबालिग वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस थाना गगरेट के एसएचओ दीवान चंद शर्मा ने बताया कि ज्यादातर दोपहिया वाहनों की दुर्घटना लापरवाही एवं यातायात नियमों का पालन न करने की…

Read More

लठियाणी बाजार में हवाई फायरिंग

लठियाणी (ऊना)। लठियाणी बाजार में वीरवार रात लगभग 11 बजे गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दी। इससे लोगों में अभी तक दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने रात को हवा में फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान यह शख्स खुद को एक राजनेता का खासमखास बता रहा था। इस घटना के दौरान लठियाणी के एक ढाबे के सामने खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग घटनास्थल से भाग गए। सुबह होने पर कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह को…

Read More

खनन रोकने पर दो गुटों में मारपीट

ऊना। क्षेत्र के चकसर में खनन रोकने को लेकर दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। वारदात उस समय हुई जब पीड़ित व्यक्ति ने क्षेत्र की डगड़ूं खड्ड से रेत बजरी भर रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार सालीग्राम पुत्र फीता निवासी चकसर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वीरवार…

Read More

एटीएम कार्ड बदल कर उड़ाए 62 हजार

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर संतोषगढ़ में फिल्मी अंदाज में पंजाब नैशनल बैंक का एटीएम कार्ड लेकर एक शातिर फरार हो गया। शातिर ने इस कार्ड के आधार पर 62 हजार रुपये पर हाथ साफ कर डाला है। संतोषगढ़ नगर के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से जगत राम पुत्र हजारी राम निवासी गांव सहजोवाल पंजाब पैसे निकवाने आया था। जैसे ही वह पैसे निकालने लगा तो वहीं पर खड़े एक युवक ने कहा कि एटीएम कार्ड को थोड़ा आगे करो, इतना कह कर उस युवक ने कार्ड को अपने हाथ से…

Read More

दुराचारियों के खिलाफ बने सख्त कानून

गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। देश की राजधानी दिल्ली में पैरा मेडिकल की छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार की दर्दनाक घटना को लेकर क्षेत्र में भी लोगों में भारी गुस्सा फूटता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गोंदपुर बनेहड़ा स्थित एमएसडीएनवी शिक्षा समिति और देव भूमि युवा सामाजिक सभा ने बैठक कर दुराचार की शिकार जीवन एवं मौत के बीच संघर्ष कर रही छात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर भगवान से प्रार्थना की गई। वहीं इस दौरान सभा में उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग मुकेश शर्मा, डा. सुभाष…

Read More

जालसाज गिरोह के दो और सदस्य काबू

मैहतपुर (ऊना)। जाली चैक मामले में पुलिस की पकड़ में आए दो कथित आरोपियों से कड़ी पूछताछ में उन्होंने जो राज उगले हैं, उसी के आधार पर पुलिस ने गिरोह के दो और मोहरों को गिरफ्तार किया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए दो नये मोहरे लुधियाना पंजाब के बलविंदर सिंह और दविंद्र सिंह हैं। एएसपी राकेश सिंह ने दो अन्य लोगों के पकड़े जाने की पुष्टि की है। मैहतपुर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 1 करोड़ 20 लाख का जाली चैक लगाए जाने के…

Read More

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 90 हजार

दौलतपुर चौक : एटीएम कार्ड बदलकर करीब 90 हजार रुपए की राशि निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजीत सिंह की पत्नी एटीएम कार्ड के जरिए पैसे निकालने दौलतपुर चौक के एक एटीएम पर पहुंची। इस दौरान वहां पहले से ही मौजूद व्यक्ति ने मदद के नाम पर एटीएम कार्ड महिला से ले लिया और उसका कोड लगाकर करीब 10 हजार रुपए की नकदी की निकासी कर उसे थमा दी। इस दौरान शातिर व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदल दिया। इस एटीएम कार्ड के…

Read More

क्रिकेट : दिल्ली ने ऊना को हराया

ऊना : 7वीं यू-लेक्स स्टेयर्ज अंडर-16 इंटर स्टेट इन्वीटेशन क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए लीग मैच में गुरुवार को पेखूबेला क्रिकेट मैदान में हनी रॉयल क्लब दिल्ली ने डीसीए ऊना को 52 रनों से पराजित किया। हनी रॉयल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट पर 168 रन बनाए। इसमें दिवांश शर्मा ने 54, दिपांशु ने 23 व सुमित धीमान ने 25 रन बनाए। ऊना के गेंदबाज आकाश व अनिरुद्ध ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए डीसीए ऊना की टीम 28…

Read More

बीएसएनएल की केबल ले उड़े चोर

ऊना। शहर के नंगल रोड पर चोरों ने भारत संचार निगम लिमिटेड को चूना लगा दिया। चोरों ने निगम की लगभग 39 हजार रुपये मूल्य की केबल पर हाथ साफ कर दिया है। निगम के अधिकारियों ने मामले के संदर्भ में पुलिस को सूचना दे दी है। जबकि पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। जबकि अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के नंगल रोड पर बुधवार देर रात्रि…

Read More