मनीमाजरा में पकड़ी ठगी की आरोपी मालिनी

अंब (ऊना)। पिछले तीन माह से फरार चल रही ठगी की आरोपी महिला को बुधवार देर रात अंब पुलिस ने पंचकूला के मनीमाजरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया, जिसे वीरवार को अंब न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने ठगी की मुख्य आरोपी महिला मालिनी पाठक को पांच दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की पुष्टि करते हुए अंब थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ढिल्लो ने बताया कि यह महिला पिछले तीन माह से फरार थी। उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दी थी। लेकिन, हाईकोर्ट…

Read More

हिमाचल ने जम्मू-कश्मीर को दी मात

ऊना : इंदिरा स्टेडियम में अंडर-17 छात्राओं की 58वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल हैंडबाल प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। पहले दिन के मुकाबलों में हिमाचल ने जम्मू-कश्मीर को 14 के मुकाबले एक गोल से हरया। छत्तीसगढ़ ने यूपी को 8-5 और पंजाब नेमध्य प्रदेश को 26-5 से हराया। 4 दिवसीय प्रतियोगिता में 20 प्रदेशों से 332 छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मुख्यातिथि उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई खिलाडिय़ों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। मुख्यातिथि ने…

Read More

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचले बाइक सवार युवक

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के भंजाल में बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे दौलतपुर-मुबारिकपुर-ऊना मुख्य मार्ग पर एक ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल डाला। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि दूसरे युवक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार किया जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कड्ड (लोअर भंजाल) संपर्क मार्ग से दो युवक बाइक नंबर एचपी-19, 7552 पर…

Read More

आपदा प्रबंधन की तैयारियां जांची

ऊना। डीसी संदीप कदम ने बचत भवन में आयोजित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला में आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से किसी प्राकृतिक और अन्य आपदा की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों और पूर्व तैयारियों की फीड बैक भी ली। डीसी ने कहा कि आपदा प्रबंधन में वैसे तो हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर की गई तैयारियों की पड़ताल भी जरूरी है। संदीप कदम ने कहा कि आपदाएं दो तरह की होती…

Read More

ऊना में लग सकती है रेल सेवाओं पर ब्रेक

ऊना। प्रदेश की एकमात्र ब्राडगेज रेल लाइन पर रेल सेवाओं की ब्रेक लग सकती है। खराब मौसम के चलते रेल सेवाएं लेट होने की शुरुआत हो गई है। खराब मौसम के चलते पिछले कई सालों से रेल मंत्रालय की ओर से ऊना की रेल सेवाओं पर कट लगता रहा है। लेकिन, इस बार रेल सेवाआें को बंद न करने का फैसला लिया गया है। वहीं, खराब मौसम के चलते रेल सेवाओं को रद्द किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। घने कोहरे के कारण पहले ही रेल सेवाएं घंटों लेट…

Read More

युवती के साथ दुराचार

दौलतपुर चौक (ऊना)। रायपुर मरवाड़ी में एक युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। युवती ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर दुराचार का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने भी उसकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है, जबकि उसका मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उधर, दुराचार का आरोपी व्यक्ति फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। युवती का आरोप है कि 23 दिसंबर को जब…

Read More

फर्जी चैक मामले में 2 गिरफ्तार

मैहतपुर : पंजाब नैशनल बैंक की स्थानीय शाखा में सवा करोड़ रुपए के जाली चैक मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान संजीव भसीन निवासी पंजाब और अजय निवासी ऊना के रूप में हुई है। एएसपी राकेश सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। चैक के फर्जीवाड़े को लेकर दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक में एक करोड़ 20 लाख रुपए का जाली चैक लगाने वाले नंगल निवासी नरेंद्र ठाकुर से पूछताछ के बाद इस…

Read More

अड्डा इंचार्ज के अभद्र व्यवहार पर भड़के लोग

गगरेट : गगरेट आने वाले यात्री होशियारपुर बस अड्डे पर आए दिन जलील हो रहे हैं। बस चालकों व परिचालकों द्वारा आए दिन वहां पर अपमान करने के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें पंजाब रोडवेज के बुकिंग क्लर्क द्वारा गगरेट क्षेत्र के ओयल गांव के युवक के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। ओयल गांव का युवक बलराम सिंह उर्फ बल्ली किसी काम से होशियारपुर गया हुआ था और वापसी पर जब वह होशियारपुर बस अड्डे पर अमृतसर से हमीरपुर…

Read More

ज्यादती पर गगरेट में रोकी पंजाब रोडवेज की बस

गगरेट (ऊना)। पड़ोसी सूबे पंजाब के होशियारपुर में गगरेट के यात्रियों के साथ होने वाली दादागिरी और उन्हें अपमानित किए जाने की मंगलवार को इंतहा हो गई। होशियारपुर बस अड्डे पर पंजाब रोडवेज के एक बुकिंग क्लर्क ने न केवल गगरेट आ रहे एक व्यक्ति के साथ बस में ही मारपीट कर डाली, अपितु उसे जबरन बस से नीचे उतारना चाहा। यही नहीं उसे गगरेट की बजाय अंब तक का टिकट थमाकर बस में बिठाया गया। इस घटना से भड़के लोगों ने बस को गगरेट अड्डे पर घेर लिया और…

Read More

घने कोहरे से थमी जिंदगी की रफ्तार

गगरेट (ऊना)। गगरेट और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह पड़े घने कोहरे से जिंदगी की रफ्तार ठहर सी गई। लोग घरों में दुबकने पर मजबूर रहे। वहीं धुंध में वाहन चालकों को लाइटें जला कर निकलना पड़ा। 10 मीटर की दूरी पर कोई वस्तु नजर नहीं आ रही है। सोमवार को खिली धूप से क्षेत्र में जहां मौसम खुशगवार रहा, वहीं मंगलवार के दिन अचानक पड़ी धुंध से कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। इक्का-दुक्का लोग ही बाजारों में नजर आए। उधर, गगरेट अस्पताल के बीएमओ…

Read More