संदिग्ध अवस्था में मिली फौजी की लाश

चिंतपूर्णी (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत धर्मशाल महंता निवासी सैनिक की रिड़ी कुठेड़ा मार्ग पर संदिग्धावस्था में लाश मिली है। वहीं, उसके परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। 30 वर्षीय अशोक कुमार भारतीय सेना में कार्यरत था, जो हाल ही में छुट्टी पर आया था। मृतक के भाई कमलजीत ने बताया कि उनका भाई 23 दिसंबर को ट्रैक्टर पर घर का कुछ सामान लाने के लिए किसी के साथ गया था। लेकिन, अशोक का शव रिड़ी कुठेड़ा मार्ग…

Read More

50 पीएसआई बनेंगे सब इंस्पेक्टर

हरोली (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के थाना और चौकियों में सेवाएं दे रहे करीब 50 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर अब सब इंस्पेक्टर बनेंगे। शिमला से जल्द ही इनकी लिस्ट जारी हो सकती है। इनमें अधिकतर का प्रोबेशन पीरियड 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। कुछ का प्रोबेशन पीरियड जनवरी में पूरा हो रहा है। इनमें कुछ महिला अधिकारी भी शामिल हैं। इन पुलिस एनजीओ अधिकारियों में कु छ सैन्य कोटे से भी हैं। ऊना जिले के थानों में ही मौजूदा दौर में शम्मी गुलेरिया, बलजीत सिंह, संजीव कुमार,…

Read More

सब-जेल ऊना में अफीम समेत गृहरक्षक दबोचा

ऊना। स्थानीय सब जेल में होमगार्ड जवान और एक विचाराधीन कैदी से अफीम पकड़े जाने का मामला सामने आया है। मामले के चलते होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि इसी घटना में शामिल विचाराधीन कैदी पहले से ही न्यायिक हिरासत में चल रहा है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान उसी विचाराधीन कैदी को अफीम की सप्लाई करता था। जिस पर नया केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। मामला जेल कर्मचारियों की मुस्तैदी से पकड़ा गया है। बताया जा रहा…

Read More

दिल्ली पुलिस की बर्बरता की निंदा

गगरेट (ऊना)। दिल्ली के इंडिया गेट पर गैंग रेप के विरोध में शांति पूर्ण तरीके से विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर जिस तरह दिल्ली पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया है, उससे देश शर्मसार हुआ है। इन लोगों में बुजुर्ग महिलाएं एवं युवतियां भी शामिल थीं। यह शब्द सेनानिवृत्त एसपी रमेश राज ने कहे। कहा कि पुलिस को शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे निर्दोष लोगों पर लाठीचार्ज करने का कोई भी अधिकार नहीं था और पुलिस के नियमों के अनुसार लाठीचार्ज के दौरान डंडे को कंधे के ऊपर से नहीं मारा जा…

Read More

कांगड़ा बैंक में खरीद-फरोख्त पर सवाल

ऊना। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बैंक से ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इसे घेरा है। केसीसी बैंक पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएन शुक्ला ने दो टूक कहा है कि नई सरकार के समक्ष बैंक की कार्य प्रणाली के मुद्दे को जोर शोर से उठाया जाएगा। उन्हाेंने बैंक प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए। बैंक के फर्नीचर खरीदने से लेकर भवनों के निर्माण तक हर कार्य में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। एसएन शुक्ला के अनुसार बैंक की ओर से नियमों को ताक…

Read More

निजी विवि में छात्रों का हल्ला बोल

ऊना। हरोली विस क्षेत्र के तहत एक नामी यूनिवर्सिटी में बीटेक इंटिग्रेटेड के डिप्लोमा धारक छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया और विवि प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने स्थिति संभाली। यूनिवर्सिटी के छात्रों में अभिषेक लंबड़, अमित कुमार, अभिषेक भारद्वाज, सौरभ बाली, अभिषेक सहोड़, नागराज नेगी, करण भारद्वाज, साहिल सेखड़ी, मंजीत सिंह, मनोज कुमार, जयराम, अभिषेक ठाकुर, अभिनव गौतम, सौरभ वत्स, परमजीत सिंह, अभिमन्यु, हर्ष दीप, सुनील दत्त, अविनाश, गौरव, साहिल शर्मा, परमजीत सिंह, साहिल कुमार, अमरजीत सिंह ने बताया कि जिस…

Read More

ठगी की आरोपी महिला अम्बाला पुलिस के हवाले

अम्ब : उपमंडल अम्ब के तहत विभिन्न गांवों की महिलाओं को रोजगार का प्रलोभन देकर लाखों की कथित ठगी के मामले में ज्यूडीशियल रिमांड पर ऊना जेल में बंद आरोपी महिला को अम्बाला पुलिस ने अपने केस में ट्रांसफर करवा लिया है। अम्बाला (हरियाणा) में धोखाधड़ी के एक मामले में उद्घोषित आरोपी करार उक्त आरोपी महिला को शनिवार को अम्बाला पुलिस ले गई है। अम्ब पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कथित ठगी के मामले में भूमिगत मुख्य आरोपी महिला (उक्त आरोपी महिला की बेटी) भी अम्बाला में उद्घोषित आरोपी…

Read More

व्यापारिक प्रतिष्ठान से पकड़ा नकली माल

ऊना। जिला मुख्यालय के समीप स्थित झलेड़ा बाजार में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में एक नामी कंपनी के अधिकारी की ओर से पुलिस टीम सहित की गई छापामारी के दौरान कंपनी का लेवल लगाकर नकली माल बेचने का मामला पकड़ा है। कंपनी अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी व्यापारी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हेल्स कंपनी के अधिकारी विवेक वशिष्ठ पुत्र सत्य नारायण वशिष्ठ निवासी अल्वर राजस्थान ने शिकायत दर्ज करवाई कि…

Read More

कोहरे में लिपटा जिला ऊना

ऊना। जिला में एकाएक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मात्र 24 घंटों के दौरान ऊना का न्यूनतम तापमान 2.4 सेल्सियस डिग्री तक लुढ़क गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुुंच गया है, जो सर्दी के इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। इसी बीच रविवार सुबह पड़ी घनी धुंध ने लोेगों की मुसीबताें को बढ़ा दिया। सुबह पड़ी घनी धुंध दोपहर 12 बजे के बाद तक बनी रही। जिससे वाहनों की रफ्तार भी एकदम से धीमी पड़ गई। उसके बाद भी धुंधली धूप…

Read More

युक्तिकरण के फरमान पर शिक्षकों में क्रोध

ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा विभाग की ओर से जारी युक्तिकरण की अधिसूचना पर तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूर कलां में आयोजित संघ की बैठक में अहम विषयों को बंद करने की अधिसूचना पर प्रवक्ताओं ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इसका कड़ा विरोध जताया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा एवं स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष केहर सिंह बैंस ने कहा कि युक्तिकरण के कारण शिक्षा के निजीकरण की प्रवृत्ति बढ़ेगी और सरकारी…

Read More