ठगी की आरोपी महिला अम्बाला पुलिस के हवाले

अम्ब : उपमंडल अम्ब के तहत विभिन्न गांवों की महिलाओं को रोजगार का प्रलोभन देकर लाखों की कथित ठगी के मामले में ज्यूडीशियल रिमांड पर ऊना जेल में बंद आरोपी महिला को अम्बाला पुलिस ने अपने केस में ट्रांसफर करवा लिया है। अम्बाला (हरियाणा) में धोखाधड़ी के एक मामले में उद्घोषित आरोपी करार उक्त आरोपी महिला को शनिवार को अम्बाला पुलिस ले गई है। अम्ब पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कथित ठगी के मामले में भूमिगत मुख्य आरोपी महिला (उक्त आरोपी महिला की बेटी) भी अम्बाला में उद्घोषित आरोपी करार है जबकि इन आरोपी महिलाओं के खिलाफ थाना पच्छाद (सिरमौर) में भी आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज है।

गौरतलब है कि उक्त मामले के मद्देनजर पुलिस ने पिछले दिनों मुख्य आरोपी की मां को सोलन क्षेत्र में गिरफ्तार किया था जबकि इस मामले में क्षेत्र के अधीन पड़ते एक गांव में दूसरी गिरफ्तारी की थी। पुलिस रिमांड के दौरान एक आरोपी महिला से पुलिस ने 25 हजार की रिकवरी कर ली थी जिसके परिणाम स्वरूप वह जमानत पर रिहा हो गई लेकिन दूसरी आरोपी के खाते निल पाए गए और उसे पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी अम्ब गुरदीप द्घद्यड्डह ढिल्लों ने उक्त संबंध में पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना अम्ब में दर्ज हुए मामले के मद्देनजर मुख्य आरोपी महिला सहित 2 गिरफ्तारियां होनी शेष हैं। पुलिस द्वारा गठित विशेष टीमें आरोपियों को पकडऩे के लिए विभिन्न राज्य में दबिश दे रही हैं। पुलिस उच्चाधिकारियों के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों के पुलिस थानों में दर्ज हुए मामलों के मद्देनजर इन पर मुख्य आरोप हैं कि इन्होंने लोगों को रोजगार का झांसा देकर रुपया ऐंठा है।

Related posts