बड़े मगरमच्छों तक नहीं पहुंच रही पुलिस

ऊना। जिला में मादक पदार्थों के तस्करों ने भी पैर पसारना आरंभ कर दिया है। हालत ऐसी है कि शराब की तरह ही मादक पदार्थों के तस्करों ने भी गली चौराहों की दुकानाें को अड्डा बनाकर पुड़ियों में ऐसे पदार्थों की बिक्री को शुरू कर दिया है। हैरत की बात यह है कि मादक पदार्थों के गोरखधंधे के पीछे का बड़ा चेहरा आज तक पुलिस के सामने नहीं आ पाया है। मात्र छोटे-मोटे तस्करों की गिरफ्तारी तक ही सभी मामले सिमट कर रह जाते हैं। प्रदेश में इन पदार्थों की…

Read More

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट

हरोली (ऊना)। क्षेत्र के पुवोबाल अड्डे पर एक व्यक्ति के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में शिकायत कर्त्ता का ब्यान कलमबद्ध कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जैमल सिंह निवासी पोलियां ने शिकायत करवाई कि दिनांक रविवार शाम 6 बजे के करीब बालीवाल निवासी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया और इसका रास्ता रोक कर इससे मारपीट करने लगा। इसके चलते उन्हें चोटें आई हैं। एसपी सुमेधा द्विवेदी ने मामले के संदर्भ में…

Read More

गणकों को मुहैया करवाएं परिवार की जानकारी

ऊना। डीसी संदीप कदम ने सोमवार को यहां बताया कि जिला में 11 दिसंबर से शुरू हुआ आधार कार्ड सीडिंग का विशेष अभियान युद्धस्तर पर जारी है और इस अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए गणक घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र पर सूचना एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों का अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है, वे जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त गणकों को वांछित सूचना उपलब्ध करवाने में अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रपत्र पर जो सूचना…

Read More

नंगल में 11 घंटे रोके रखी ट्रेन

ऊना। प्रदेश से सटा पंजाब के नंगल कस्बा में सोमवार को बीबीएमबी के अनुबंध कर्मचारियों के हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। इसके साथ नंगल से भाखड़ा जाने वाली ट्रेन के साथ इन्हीं दोनों स्थानों को आपस में जोड़ने वाला सड़क मार्ग भी पूरी तरह ठप हो गया। बीबीएमबी की ओर से अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की कवायद में 162 कर्मचारियों को शामिल कर लिया गया लेकिन सात कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसे लेकर कर्मचारियों का…

Read More

युवती के पोस्टमार्टम में उलझे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग

गगरेट : गगरेट के बड़ोह गांव के जंगल से पेड़ से लटके मिले एक युवती के शव के मामले में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग में आपसी तालमेल की कमी का उदाहरण स्पष्ट देखने को मिला। गत दिन करीब डेढ़ माह पहले रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हुई युवती का शव बड़ोह गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला था। शव के क्षत-विक्षत होने के कारण शव का वहीं पर पोस्टमार्टम करवाने का फैसला लिया गया था। बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस अपनी कार्रवाई पूरी कर चुकी थी और शव का…

Read More

सफाई कर्मचारियों को किया जागरूक

ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य शहरी विकास विभाग के सौजन्य से दिल्ली की एक गैर सरकारी संस्था इंटरनेशनल एकेडमी आफ इन्वायरमेंटल सेनिटेशन एंड पब्लिक हेल्थ की ओर से ऊना के टाउन हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष ममता कश्यप ने की। कार्यशाला में ऊना नगर परिषद के अलावा मैहतपुर, संतोषगढ़, गगरेट और दौलतपुर नगर पंचायतों के सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला में सभी सफाई कर्मचारियों को एक-एक किट भी प्रदान की गई।…

Read More

चोरों ने चौथी बार बनाया परिवार को निशाना

हरोली (ऊना)। हरोली के तहत पड़ते बढेड़ा इलाके में पिछली रात एक दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन आरंभ कर दी है। इस परिवार के साथ चोरी की यह चौथी वारदात है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम चोरों ने बढेड़ा निवासी कृष्ण कुमार के किराना स्टोर का शटर तोड़ हजारों का सामान चोरी कर लिया। रिशु जनरल स्टोर में चोरों ने कैश पर भी हाथ साफ कर दिया। पिछले छह माह…

Read More

पंजाब की ठग से 25 हजार बरामद

अंब (ऊना)। लाखों की ठगी मामले में गिरफ्तार पंजाब के नंगल ब्रह्मपुर की महिला ऋतु से पुलिस ने 25 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। ऋतु ठगी की इस बड़ी वारदात में मास्टरमाइंड मालिनी पाठक की सहयोगी रही। ऋतु को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद पुलिस ने उसे रिहा कर दिया है। न्यायालय ने ऋतु को पुलिस जांच में सहयोग के कड़े आदेश दिए हैं। मास्टरमाइंड मालिनी पाठक की माता पूनम चौहान को भी पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पूनम चौहान को 27 दिसंबर तक…

Read More

भर्ती का झांसा देने के नाम पर लाखों ठगे

लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में युवाओं को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक ठग कथित रूप से तीस लाख रुपये इकट्ठे कर फरार हो गया। पीड़ित युवा ननावीं, थानाकलां, खुरवाईं और जोगीपंगा के हैं। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि ठग शख्स थानाकलां में करीब छह माह से अपनी एक मुंह बोली बहन के घर आ-जा रह रहा था। आरोपी व्यक्ति खुद को कोलकाता का रहने वाला बताता था। पीड़ितों का आरोप है कि उसने रेलवे पुलिस का पहचान पत्र दिखाकर कहा कि वह…

Read More

पेड पार्किंग में लग रही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

ऊना। जिला मुख्यालय पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वालों से पार्किंग के नाम पर भी वसूली हो रही है। नंबर प्लेट लगाने के लिए लोगों को अलग से 10 रुपये की राशि चुकानी पड़ रही है। प्रशासन की ओर से नंबर प्लेट लगाने के लिए चुना गया स्थान एक पार्किंग स्थल है। लोगों को नंबर प्लेट लगाने के लिए पार्किंग के अंदर वाहनों को ले जाना पड़ता है। प्लेट लगने के बाद पार्किंग परिसर के प्रबंधक लोगों से पार्किंग फीस लेने लगते हैं। जब लोग फीस का कारण पूछते…

Read More