रजनीश बाला ने जीता कांस्य पदक

ऊना : तमिलनाडु के चेन्नई में 5 से 8 दिसम्बर तक हुई ऑल इंडिया वूमैन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के एथलैटिक्स मुकाबले में जिला ऊना की रजनीश बाला ने कांस्य पदक जीत कर देश भर में ऊना और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। रजनीश बाला ऊना के पंजावर गांव की रहने वाली है और हिमाचल पुलिस में कार्यरत है। इस समय रजनीश बाला आईआरबी धर्मशाला में अपनी सेवाएं दे रही है। पदक जीतने के बाद ऊना पहुंची रजनीश बाला का बुधवार को एएसपी ऊना राकेश सिंह की अगुवाई में स्वागत…

Read More

कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना

ऊना। उपायुक्त ऊना और जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने मंगलवार को जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रशासनिक अमले के साथ बैठक कर 20 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच पांचों विधानसभा सीटों की मतगणना सुबह 8 बजे एक साथ शुरू होगी। पहले डाक से प्राप्त मतों की गिनती होगी और इसके बाद ईवीएम मशीनें खुलेंगी। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी एवं गगरेट विधानसभा सीटों की मतगणना महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

Read More

शास्त्री अध्यापकों के पदों पर होगी नियुक्ति

ऊना। आरंभिक शिक्षा विभाग की ओर से ऊना में शास्त्री अध्यापक के चार रिक्त पदों पर भरती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए केवल पूर्व सैनिकों को ही मौका दिया जाएगा। वह भी केवल ऊना जिले से संबंधित। योग्य एवं इच्छुक आवेदक ऊना एवं अंब स्थित रोजगार कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि आरंभिक शिक्षा ऊना जिले की ओर से शास्त्री (अनुबंध आधार पर) के चार पदों को भरा जा रहा है। इसमें केवल पूर्व सैनिकों को तैनाती दी जाएगी।…

Read More

बिना लाइसेंस नहीं बजेगा म्यूजिक

ऊना। इस बार नव वर्ष के मौके पर बिना पब्लिक परफार्मेंस लाइसेंस के कोई भी होटल डीजे या पार्टी प्लेस संगीत नहीं बजा सकेगा। इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के संरक्षण के लिए बने भारतीय कापीराइट कानून के तहत कोई भी संस्थान जो संगीत का उपयोग करता है, उसे लाइसेंस लेना आवश्यक होगा। बिना लाइसेंस के किसी भी दुकान, होटल या डीजे मालिक यदि संगीत बजाता है तो उसे कापीराइट कानून की धारा 51-63 के तहत गैर जमानती अपराध में नामजद किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो प्रदेश के अधिकतर निजी होटलों…

Read More

लापता युवती की जंगल में मिली लाश

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के गांव बड़ोह में पिछले डेढ़ माह से लापता युवती नेहा के क्षत-विक्षत शव बुधवार को गांव के जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गगरेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बडोह के निवासी जगदीश के घर में रह रही उसकी दोहती 18 वर्षीय नेहा पुत्री तिलक राज पिछले लगभग डेढ़ माह से लापता थी। इसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में भी की गई थी। बुधवार सुबह जंगल में लकड़ी इकट्ठी कर…

Read More

फौजी ने मुर्गियों पर कर दी फायरिंग

अंब (ऊना)। क्षेत्र के अप्पर भंजाल में एक व्यक्ति ने मुर्गियों पर फायरिंग कर दी। घटना के संदर्भ में अप्पर भंजाल के ही निवासी एक व्यक्ति ने अंब थाने में शिकायत कर दी है। पुलिस ने भी मामले के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। हालांकि, मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्पर भंजाल निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप जड़ा है कि उनके गांव में छुट्टी पर आए एक सैनिक ने शिकार करने की नीयत से उसकी मुर्गियों…

Read More

पत्नी की शिकायत पर पति गिरफ्तार

ऊना। बसाल इलाके में एक शराबी पति ने नशे में धुत्त होकर पत्नी सहित परिवार के अन्य लोगों से मारपीट करने का पर पीड़ित पत्नी को इंसाफ मांगने ऊना थाने पहुंचना पड़ गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर सायं बसाल में एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त होकर अपने घर पहुंचा। जहां उसने हुड़दंग मचाना आरंभ कर दिया। पत्नी के बार-बार रोकने के बावजूद वह नहीं माना और उसी के साथ मारपीट…

Read More

सड़क पर उतरे ठगी का शिकार

ऊना। एक नामी किराना स्टोर खोलने एवं उसकी सदस्यता लेने के बाद हर माह खरीद पर डिस्काउंट दिए जाने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ कोई मामला दर्ज न होते देख गुस्साए लोगों ने मंगलवार को बहडाला में धरना प्रदर्शन किया। ठगी का शिकार लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है। लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने मामला तक दर्ज नहीं किया है। इस पर प्रभावित लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल जलग्रां टब्बा निवासी राजेश कुमार पुत्र मंगल सिंह, दास…

Read More

कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना

ऊना। उपायुक्त ऊना और जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने मंगलवार को जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रशासनिक अमले के साथ बैठक कर 20 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच पांचों विधानसभा सीटों की मतगणना सुबह 8 बजे एक साथ शुरू होगी। पहले डाक से प्राप्त मतों की गिनती होगी और इसके बाद ईवीएम मशीनें खुलेंगी। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी एवं गगरेट विधानसभा सीटों की मतगणना महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

Read More

डंगोह में मारपीट, दो सगे भाई घायल

दौलतपुर चौक (ऊना)। डंगोह खास में दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें इसी गांव के तीन लोगों को नामजद किया गया है। जानकारी के अनुसार अलफदीन पुत्र जान मोहम्मद निवासी डंगोह खास अपने भाई सफूदीन के साथ दौलतपुर चौक से डंगोह खास स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हीं…

Read More