मर्ज किए जाएंगे सैकड़ों छात्र

ऊना। शिक्षा विभाग की ओर से किए जा रहे प्रवक्ताओं के युक्तिकरण के चलते अब सैकड़ों छात्रों की मुसीबतों में इजाफा होने वाला है। शिक्षकों के तबादलों के बाद छात्रों को भी तबादलों की स्थिति से गुजरना होगा। मतलब उन तमाम छात्रों को भी अब अन्य स्कूलों में मर्ज किया जाएगा, जो शिक्षकों से वंचित होने वाले हैं। अभी तक ऊना में युक्तिकरण की जद में आए प्रवक्ताओं की संख्या 107 तक ही सामने आई है। जबकि इसके बढ़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसी हालत में वरिष्ठ…

Read More

निजी शिक्षण संस्थान में हंगामा

ऊना। जिला मुख्यालय के एक निजी शिक्षण संस्थान में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। नौबत हाथापाई तक जा पहुंची, जिसके चलते सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को अलग किया और माहौल को शांत करवाया। हंगामा संस्थान में हिस्सेदारी को लेकर हुआ बताया गया है। जिसके चलते संस्थान के प्रबंधक नौनिहालों के समक्ष ही भिड़ गए। बहरहाल, दोनों पक्षों ने पुलिस को मिल बैठकर मामले का हल निकालने की बात लिखित में दिए जाने से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की…

Read More

मांगों को लेकर मिड-डे-मील वर्कर उग्र

ऊना। मिड-डे-मील वर्कर यूनियन की जिला स्तरीय बैठक ऊना के एमसी पार्क में शनिवार को हुई। अध्यक्षता एकल नारी शक्ति संगठन की जिला अध्यक्ष कांता शर्मा ने की। बैठक में मिड-डे-वर्करों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श कर आगामी रणनीति तैयार की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में लगभग डेढ़ सौ महिला वर्करों ने शिरकत की। बैठक में यूनियन ने निर्णय लिया कि मिड-डे-मील वर्करों की समस्याओं को लेकर डीसी के माध्यम से सरकार को आगामी वर्ष 8 जनवरी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मिड-डे-मील वर्करों ने कहा कि…

Read More

लोगों ने विकास पर लगाई है मुहर : सीएम

लठियाणी/बंगाणा (ऊना)। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि लोगों ने इस बार विकास के नाम पर वोट दिए हैं। राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर हिमाचल में एफडीआई को लागू नहीं होने देंगे। मिशन रिपीट कामयाब होकर रहेगा। मुख्यमंत्री ने बंगाणा में कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी ली। शनिवार को विश्राम गृह बंगाणा में विधायक वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में कुटलैहड़ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री नैनादेवी से वापस आते समय बंगाणा के विश्राम गृह में कुछ क्षणों के लिए रुके थे। मुख्यमंत्री ने…

Read More

हाईवे के सिंगल ट्रैक पर दौड़ रही मौत

ऊना। मैहतपुर-अंब हाईवे के निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं के चलते यहां रोजाना दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पिछले कई साल से सड़क को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है, लेकिन चीनी कंपनी की कछुआ चाल का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। कंपनी ने हाईवे के एक तरफ के ट्रैक को तो बना दिया है, लेकिन दूसरी साइड के ट्रैक को बनाने में कंपनी ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। रोजाना एक ही ट्रैक पर दोनों तरफ से हजारों गाड़ियां गुजर रही हैं।…

Read More

प्रवक्ता के रिक्त पद पर भड़की एसएमसी

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा की स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक समिति के प्रधान राकेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रिंसिपल राममूर्ति लट्ठ ने बताया कि इस दौरान कार्यकारी परिषद के सदस्यों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं अन्य गतिविधियों सेे अवगत करवाया गया। इस मौके पर उन्हें नौमाही परीक्षाओं, उनके मूल्यांकन तथा आगामी अभिभावक दिवस की जानकारी दी गई। उपस्थित सदस्यों ने मिड-डे मील में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों…

Read More

हेराफेरी से बेच डाली महिला की लाखों की जमीन

दौलतपुर चौक (ऊना)। बवेहड़ निवासी एक महिला की लाखों की जमीन धोखाधड़ी से बेच दी गई है। पीड़िता ने घटनाक्रम को लेकर पुलिस दरबार में दस्तक दे दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन वर्ष 2010 में हेराफेरी कर लगभग 15 लाख 50 हजार रुपये में बेची गई है। जिसके संदर्भ में पीड़िता को अब पता चला है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक निषिता देवी पत्नी गुरजीत सिंह निवासी बवेहड़ ने शिकायत…

Read More

टिप्पर ने रौंदा बाइक सवार, मौके पर मौत

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के समीपवर्ती गांव अजोली में संतोषगढ़-नंगल मार्ग पर आबकारी कराधान विभाग के बैरियर के समीप बुधवार को एक टिप्पर की चपेट में आ जाने के कारण बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के हवाले कर दिया। जबकि हादसे के संदर्भ में टिप्पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राज कुमार पुत्र हरि कृष्ण निवासी सनोली ने एफआईआर दर्ज करवाई कि सनोली…

Read More

मिड-डे-मील का मेन्यू तैयार करने के निर्देश

ऊना। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुशील पुंडीर ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला पोलियां पुरोहितां में कहा कि बच्चे हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। इनकी शिक्षा-दीक्षा के साथ इनके स्वस्थ रहने की कामना में ही हमारा शैक्षणिक ढांचा सुदृढ़ होगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति को समय-समय पर बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन का मेन्यू भी यथोचित तरीके से तैयार करने को कहा। ताकि, भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता का विशेष तौर पर ध्यान दिया जा सके। उन्होंने उपायुक्त संदीप कदम से आग्रह किया कि स्कूलों में आड़े आ रही…

Read More

भर्ती को आए युवाओं ने सड़क पर गुजारी रात

ऊना। रोजगार के सरकारी दावों का खोखलापन ऊना की सड़कों पर नजर आया। यहां बेरोजगारी की भयावह तस्वीर दिखी। सेना में भर्ती को हमीरपुर से ऊना आए हजारों युवाओं ने हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड में सड़कों पर रात गुजारी। जिस वजह से कई युवा बीमार भी हो गए। पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारने के बाद युवा भर्ती के लिए सुबह छह बजे मैदान में पहुंचे। इसे देश सेवा का जज्बा कहें या रोजगार पाने की चाह। इसके लिए कड़ाके की ठंड में भी युवा घर से लाए…

Read More