बीएसएनएल की केबल ले उड़े चोर

ऊना। शहर के नंगल रोड पर चोरों ने भारत संचार निगम लिमिटेड को चूना लगा दिया। चोरों ने निगम की लगभग 39 हजार रुपये मूल्य की केबल पर हाथ साफ कर दिया है। निगम के अधिकारियों ने मामले के संदर्भ में पुलिस को सूचना दे दी है। जबकि पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। जबकि अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के नंगल रोड पर बुधवार देर रात्रि चोरों ने बीएसएनएल की लगभग सौ मीटर केबल पर हाथ साफ कर डाला। वीरवार सुबह फोन और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप होने की शिकायत पर निगम अधिकारियों को इस बात का पता चला। कर्मचारियों ने छानबीन के दौरान केबल तार नदारद पाई। एसएचओ ऊना आरआर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है।

Related posts