हरीनगर बस हादसे का चालक गिरफ्तार

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा के हरीनगर में मंगलवार शाम बस हादसे के चालक को आखिरकार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इस बस हादसे में एक दो वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 23 यात्री बुरी तरह से घायल हुए थे। दस यात्रियों में केसरी देवी, राम प्यारी, केसर सिंह, कृष्णा देवी, देवो देवी, कमला देवी, सुरेश कुमार, तरसेम लाल, दलजीत तथा महेंद्र सिंह को सीएचसी बंगाणा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया था। इनमें से…

Read More

71 पेड़ों पर चला दी कुल्हाड़ी

गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के संघनई गांव में वन काटुओं ने मलकीयती भूमि से 71 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। इन पेड़ों की कीमत लगभग तीन लाख के करीब बताई जा रही है। पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में पुलिस थाना गगरेट में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस तथा वन विभाग ने मामले की पड़ताल तेज कर दी है। पंजाब बार्डर के साथ सटे क्षेत्र गगरेट में वन काटुओं के हौसले बुलंद हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संघनई निवासी व्यक्ति ने…

Read More

खाकी को चकमा दे रहा कट्टे का खरीददार

ऊना। मैहतपुर में उद्योगपति हत्याकांड के बाद ऊना में हथियारों की खरीद-फरोख्त में आरोपी बनाया गया एक अन्य युवक अभी भी पुलिस को चकमा देने में कामयाब है। लगभग 20 वर्ष आयु के इस युवक को खोजने में पुलिस पूरी तरह असमर्थ रही है। हालांकि, युवक की ओर से कट्टा खरीदने के तथ्य का खुलाया लगभग 6 दिन पूर्व हो चुका है। खुलासा होने के समय से ही उक्त युवक ऊना से फरार हो चुका है। बताया जा रहा है कि युवक ऊना नगर के वार्ड नंबर पांच का मूल…

Read More

रेलवे ने दिखाया आईपीएच को रेड सिग्नल

मैहतपुर (ऊना)। ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां के माजरा रायपुर बाड़ेयां के लिए पेयजल मुहैया करवाने की आईपीएच की योजना को रेल विभाग ने रेड सिग्नल दिखा दिया है। विभाग कई ओर से दबाई जा रही पेयजल की पाइप लाइन को रायपुर बाड़ेयां तक पहुंचाने के लिए रेलवे ट्रैक एक बड़ी बाधा बन गया है। पाइप दबाने से पूर्व आईपीएच विभाग ने क्या रेल विभाग ने इस बाबत अनुमति नहीं ली? यदि नहीं ली गई तो फिर पाइप लाइन का काम शुरू क्यों किया गया? ऐसे सवाल उठ रहे हैं। उधर,…

Read More

कपूतों ने बेरहमी से की मां की पिटाई

ऊना। कस्बा मैहतपुर के साथ सटे सासण गांव में एक महिला के दो पुत्रों ने उसे बेरहमी से पीट डाला। घायल महिला को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल में लाया गया है। जबकि पुलिस ने उसकी शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों हमलावर पुत्रों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सासण निवासी वृद्ध महिला के दो पुत्रों ने सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाना…

Read More

उद्यमियों को निराश कर गया रेल बजट

मैहतपुर (ऊना)। तकरीबन 17 साल के बाद पहली दफा कांग्रेस पार्टी के अपने किसी रेलमंत्री ने जो रेल बजट पेश किया है, उसे 2014 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हालांकि, रेल बजट को किसी ने बिना शक्कर की चाय बताया है तो कुछ ने इसे नीरस बजट भी कहा। पहाड़ी राज्य हिमाचल के लोगों को मौजूदा रेल मंत्री पवन बंसल से खासी उम्मीदें थीं, जो पूरी होती नहीं दिखीं। रेल बजट में हिमाचल का सरहदी जिला ऊना इस दफा भी उतना ही रहा है।…

Read More

शिफ्ट किए जा रहे बंधुआ मजदूर छुड़ाए

अंब (ऊना)। ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे 45 प्रवासी बंधुआ मजदूरों को बसपा नेताओं और पुलिस के सहयोग से छुड़ा लिया गया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। ये मजदूर देहरा के सुनेट स्थित ईंट के भट्ठे पर काम करते थे। ठेकेदार ने इन्हें वहां बंधी बनाया था। मजदूर छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर निवासी हैं।  बताया जा रहा है कि इनमें से एक मजदूर ने किसी तरह भागकर देहरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और मामला श्रम विभाग के पास पहुंच गया था। इसकी भनक…

Read More

हत्यारोपियों ने लूटा था शिक्षक का घर

ऊना। मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपति को गोली मारकर मौत के घाट उतारने के आरोपियों ने रक्कड़ कालोनी स्थित एक शिक्षक के घर में चोरी करने की बात भी कबूल की है। इस दौरान चोरों ने शिक्षक के घर से लाखों के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर डाला था। वहीं अन्य वारदातों को लेकर भी पुलिस की निगाह दोनों पर टिकी हुई है। जबकि शिक्षक के घर से चोरी किए गए सामान की रिकवरी के लिए भी पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी…

Read More

अंब में अवैध खनन से छलनी खड्डें

मुबारिकपुर (ऊना)। उपमंडल अंब की कलरुही, झगोली, मुबारिकपुर, भंजाल, नकड़ोह, कुनेरन, बनेहड़ा खड्डों में बड़े स्तर पर रेत, बजरी, पत्थर का अवैध खनन हो रहा है लेकिन बावजूद इसके प्रशासन इन खनन माफिया पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रहा है। हाल ही में उच्च न्यायालय की ओर से अवैध खनन करने पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन उपमंडल की खड्डों का खनन माफिया रात के अंधेरे में अपने कार्य को बिना खौफ से अंजाम दे रहे हैं। उपमंडल अंब की खड्डों में रात के समय जेबीसी के माध्यम…

Read More

आईटी टीचर का पति गिरफ्तार

बंगाणा (ऊना)। ग्राम पंचायत तलमेहड़ा की आईटी शिक्षिका शैली सुमन के जहरीला पदार्थ खाने के बाद हुई मृत्यु मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार देर रात सूबे से बाहर रहने वाले मृतका के मायके पक्ष के लोग ऊना पहुंचे, जहां उन्होंने ने दामाद पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप जड़ते हुए एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं सोमवार को तलमेहड़ा के शमशान घाट पर शैली को सैकड़ों नम आंखों ने विदाई देते हुए अगिभन के हवाले कर…

Read More