ग्राम पंचायतों के खातों में आएगा बजट

गगरेट(ऊना)। ग्राम पंचायतों को भविष्य में विकास के लिए आने वाली धनराशि के लिए विकास खंड कार्यालय या अन्य कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आने वाले दिनों में अब ग्राम पंचायतों को विकास के लिए स्वीकृत बजट सीधे जिला, प्रदेश तथा केंद्रीय योजनाओं के लिए पंचायतों के खातों में आएगा जिससे विकास कार्यों में भी गति आएगी तथा समय की बर्बादी से भी छुटकारा मिलेगा। इसी कवायद में गगरेट विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों गगरेट अप्पर तथा बढेड़ा राजपूतां को प्राथमिकता के आधार पर लेकर पंचायत विभाग द्वारा…

Read More

सिरदर्द बनी चीनी कंपनी

ऊना। मैहतपुर से अंब के बीच हाइवे निर्माण कार्य को बीच में अधर में छोड़ने वाली चीनी कंपनी को बड़ी कीमत अदा करने के बावजूद भी कोई फर्क पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। रोड प्रोजेक्ट में लगी उक्त कंपनी चीनी की एक सरकारी कंपनी है जिस पर पूरी तरह से चीनी सरकार का नियंत्रण है। ऐसे में इतना बड़ा प्रोजेक्ट चीनी सरकार को देने के मामले पर भी सवालिया निशान लग गए हैं। हाल ही में इस कंपनी को काम अधर में छोड़ने के चलते 3.50 करोड़ रुपए का…

Read More

अंब में जल्द मिलेगा डाक्टरों को निवास

अंब (ऊना)। खंड चिकित्सालय अंब जहां जिले का दूसरा बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है, वहीं जल्द ही अस्पताल के चिकित्सकों को अपने निवास स्थान मिलने वाले हैं। क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार ने खंड चिकित्सालय में तैनात डाक्टरों के लिए आवासीय परिसर के लिए विभाग को जमीन देने संबंधी जरूरी कार्यवाही के आदेश भी अंब के तहसीलदार को दे दिए हैं। अंब के तहसीलदार मनोज ठाकुर ने बताया की चिकित्सालय के पास सरकारी जमीन उपलब्ध है। मौके का जायजा भी कर लिया गया है। रिकार्ड के मुताबिक जमीन विभाग…

Read More

रिहायशी क्षेत्र में रात भर चल रही मशीनरी

ऊना। जिला भर में जहां अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। वहीं हरोली विकास खंड के ईसपुर पंडोगा क्षेत्रों में अवैध खनन का धंधा जोरों पर चल रहा है। हालत ऐसी है कि इस खनन ने जिला भर में हो रहे खनन के तमाम रिकार्ड तोड़ डाले हैं। उक्त खनन माफिया ने सरेआम रिहायशी क्षेत्र में खनन कर लाए गए माल का डंप बना रखा है जहां रात के समय ही माल लाया जाता है और रातोंरात जेसीबी की सहायता से अन्य वाहनों में लोड कर बाहरी राज्यों को…

Read More

हत्या आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

ऊना। मैहतपुर में उद्योगपति विनोद कुमार जैन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं देसी कट्टे की खरीद के मामले में आरोपी बनाया गया एक अन्य युवक अभी भी पुलिस की हिरासत से बाहर चल रहा है जिसकी धर पकड़ के लिए पुलिस टीमें जगह-जगह छापेमारियां कर रही है। आरोपी युवक ऊना शहर का ही निवासी बताया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हैडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हत्या के पांचों…

Read More

ऊना पहुंचा हमीरपुर का एमएमएस

ऊना। हमीरपुर के एक अधेड़ जोड़े का अश्लील एमएमएस ऊना पहुंच गया है। इस चर्चित एमएमएस को देखने के लिए इसे मोबाइलों में धड़ाधड़ एक-दूसरे को ट्रांसफर किया जा रहा है। क्लिप के ऊना पहुंचते की शहर में हड़कंप मच गया है। हमीरपुर के महिला-पुरुष के कथित वीडियो जारी होने से शहर में खासे चरचे हैं। हैरत की बात है कि कालेज एवं स्कूली छात्र मोबाइल में इस एमएमएस को देख रहे हैं। मार्केट में भी अश्लील एमएमएस की भारी मांग एकाएक बढ़ गई है। लगभग 33 मिनट के इस…

Read More

आग से झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम

ऊना/भरवाईं। चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव घंघरेट में शुक्रवार देर शाम खुद को आग के हवाले करने वाली 26 वर्षीय विवाहिता ने देर रात चंडीगढ़ स्थित पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद पुलिस भी पूरी तरह हरकत में आ गई है। मामले की छानबीन के लिए महिला के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More

पंचायत के सरकारी सीमेंट का गबन

ऊना। हरोली विकास खंड के तहत पड़ती एक ग्राम पंचायत में सरकारी सीमेंट का गबन किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसके संदर्भ में उसी ग्राम पंचायत के एक निवासी ने पुलिस को सूचना देते हुए मामले के संदर्भ में शिकायत दर्ज करवा दी है। जबकि पुलिस ने भी गबन के इस प्रकरण के संदर्भ में पंचायत के प्रधान और सचिव को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। सरकारी सीमेंट के गबन की इस घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैली…

Read More

शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच

ऊना। बंगाणा क्षेत्र के प्रोइयां स्कूल के शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच खुल गई है। शिक्षक पर मिड डे मील में गोलमाल करने और फिर रिकार्ड से टैंपरिंग करने का आरोप लगा है जिसके चलते आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने स्कूल से मिड डे मील के रिकार्ड को जब्त कर लिया है। शुक्रवार को इसी स्कूल के मुख्याध्यापक से आरोपी शिक्षक के भाई ने मारपीट कर डाली थी। इसके बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि मुख्याध्यापक के साथ मारपीट का कारण भी…

Read More

अल्टीमेटम खत्म, दुकानदारों ने नहीं दिया किराया

मैहतपुर (ऊना)। नगर पंचायत की दुकानों में कारोबार करने वाले कारोबारियों को किराये का भुगतान करने के लिए दी गई 15 जनवरी की मियाद खत्म हो गई है, लेकिन बावजूद इसके दुकानदारों ने नगर पंचायत का बकाया किराया चुकता नहीं किया है। अब इन दुकानदारों ने नगर पंचायत से 31 मार्च तक की मोहलत मांगी है और यह वादा किया है, कि वे अपनी बकायेदारी को चुकता कर देंगे। नगर पंचायत ने एक दफा फिर उन दुकानदारों को 31 मार्च तक की मोहलत दे दी है। नगर पंचायत सचिव प्रेम…

Read More