ऊना। अधिकारी ऊना आने के इच्छुक नहीं हैं या सचिवालय में ही कोई खिचड़ी पक रही है। ज्वाइनिंग से पहले ही अफसरों के तबादलों से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि ऊना में एसडीएम की कुर्सी एक माह से भी अधिक समय से खाली पड़ी है। उपमंडल अधिकारी नरेश ठाकुर के शिमला तबादले के कुछ दिन बाद राणा प्रीतपाल ऊना पहुंचकर एसडीएम की कुर्सी पर बैठे ही थे कि उन्हें फिर से तबादला आदेश थमाए गए। राणा प्रीतपाल ऊना में महज एक…
Read MoreCategory: Una
हत्या के आरोपियों ने पिछली रात मनाई थी पार्टी!
ऊना। मैहतपुर कस्बे में उद्योगपति को दिनदिहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतारने से पिछली रात आरोपियों ने देसी कट्टे का ट्रायल लेने के लिए वनगढ़ के जंगल में हवाई फायर भी किए थे। इतना ही नहीं उन्होंने शरीर पर गोली का असर देखने के लिए एक सूअर को भी मौत के घाट उतारा था, जबकि एक अन्य मवेशी पर भी फायर किया गया था। उसी मृत सूअर को बाद में सभी आरोपियों ने पकाकर जंगल में ही शराब पी थी। हत्या के आरोपियों के इस तरह के कारनामों को…
Read Moreपाषाण सभ्यता के अवशेष मिलने का दावा
ऊना। शिक्षण संस्था शिक्षा भारती के प्रबंध निदेशक निर्मल ठाकुर ने शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी से प्राचीन पाषाण सभ्यता के अवशेष पाए जाने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व वे चताड़ा के बनौड़े महादेव में माथा टेकने गए और उन्होंने घूमते घुमाते आसपास की जमीन में कुछ अजीबोगरीब अवशेष देखे। इसके बाद उन्होंने वह जमीन खरीद ली। ठाकुर ने बताया कि लगभग छह माह से उन्होंने इस जमीन पर खुदाई का काम लगा रखा है। उन्होंने कहा कि इस जमीन से नुकीले और गोलाकार पत्थर…
Read Moreहत्थे नहीं चढ़े अन्य कट्टों के खरीददार
ऊना। देसी कट्टों की खरीद-फरोख्त करने के मामले में पुलिस गहनता से छानबीन में जुट गई है। हालांकि वीरवार को पुलिस ने इसी के चलते तीन लोगों को धरा था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। अन्य कट्टों के असली खरीददार शुक्रवार को भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए है। बताया जा रहा है कि उनकी तलाश में पुलिस ने दिल्ली सहित पंजाब के लुधियाणा स्थित संभावित ठिकानों पर भी छापामारी की तैयारी कर ली है। उक्त आरोपी युवक पिछले दो दिनों से शहर से गायब…
Read Moreघंघरेट में महिला ने खुद को लगाई आग
भरवाईं(ऊना)। चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव घंघरेट में देर शाम एक 26 वर्षीय महिला ने खुद को आग लगा ली। घटना में महिला बुरी झुलस गई। स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीरावस्था में नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घंघरेट गांव की महिला किरण बाला पत्नी सतीश कुमार ने देर शाम घर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर…
Read Moreएनजीओ के आंकड़ों पर बवाल
ऊना। सरकारी स्कूलों के नौनिहालों के संदर्भ एक संस्था की ओर से किए गए सर्वे और उसके नतीजाें को लेकर बवाल मच गया है। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने उक्त संस्था के सर्वे पर ही प्रश्नचिन्ह लगाते हुए उसकी साख पर उंगली उठाई है। शिक्षकों ने इस सर्वे को सरकारी प्राथमिक स्कूलों पर दाग लगाने का प्रयास बताया है। जिसमें कहा गया है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे पढ़ाई के मामले में बेहद कमजोर हैं। संस्था की ओर से किए जा रहे प्रचार पर शिक्षक संघों में उबाल आने लगा…
Read Moreटाहलीवाल में कामगारों का प्रदर्शन
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में वीरवार को सीटू के बैनर तले विशाल रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों कामगारों ने शामिल होकर प्रशासन एवं उद्योग प्रबंधन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर अपना रोष जताया। औद्योगिक क्षेत्र से शुरू हुई रैली टाहलीवाल मुख्य चौक पर संपन्न हुई। टाहलीवाल मुख्य चौक पर पहुंचे कामरेड गुरनाम सिंह ने कहा कि देश के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। सबसे ज्यादा मार आम मजदूर पर पड़ी है। फैक्टरियों में कामगारों को न तो पूरी दिहाड़ी मिल रही है और न ही अन्य तरह की…
Read Moreबाइक सवार ने मौके पर दम तोड़ा
पालकवाह/हरोली/ऊना। हरोली तहसील मुख्यालय के समीप बुधवार देर रात्रि सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा। जहां से उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जबकि पुलिस ने हादसे के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक से अचानक एक नील गाय टकरा…
Read Moreअवैध हथियारों के सौदे का खुलासा
ऊना। मैहतपुर में उद्योगपति विनोद जैन की गोली मारकर हत्या की वारदात के बाद पुलिस पड़ताल में अवैध हथियारों की खरीद का खुलासा हुआ है। इस मर्डर केस में पता चला है कि ऊना के ही चार अन्य लोगों ने भी अवैध तरीके से हथियारों की खरीददारी की है। पुलिस हिरासत में चल रहा यूपी के सहारनपुर का कट्टा सप्लायर नरेंद्र कुमार पुलिस की सख्ती से उखड़ गया। उसने पुलिस के सामने ऊना के चार और लोगों के नाम उगलते हुए खुलासा किया कि उसने उन्हें भी कट्टे सप्लाई किए…
Read Moreपांचों हत्यारोपियों का रिमांड बढ़ा
ऊना। उद्योगपति विनोद कुमार जैन की हत्या मामले में पकड़े पांचों आरोपियों को वीरवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने न्यायालय में अरजी दायर करते हुए हत्यारोपियों से बरामदगी एवं पूछताछ शेष रहने का हवाला दिया। पुलिस ने न्यायालय से सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजने का आग्रह किया। जिस पर न्यायालय ने हत्यारोपियों मास्टरमाइंड प्रदीप कुमार गुप्ता, अनिल कुमार उर्फ सेठू, अन्य हत्या आरोपी राजीव कुमार कौशल, अरुण कुमार उर्फ मणि, सुनील कुमार उर्फ झरणा को दो दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया। मास्टरमाइंड…
Read More