शिक्षा बोर्ड की एक और कारगुजारी

धुसाड़ा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक प्रधान राकेश कु मार की अध्यक्षता में हुई। इसमें चार मार्च से प्रारंभ होने जा रही बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रबंधन समिति ने कहा कि शिक्षा बोर्ड ने धुसाड़ा स्कूल को पहले दस जमा एक के प्रश्न पत्र नहीं भेजे, अब नौवीं कक्षा के सभी विषयों के प्रश्न पत्र कम भेजने का कारनामा कर दिखाया है। बोर्ड की इस लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। प्रधान राकेश कुमार ने…

Read More

दिल्ली ने हिमाचल को दी शिकस्त

ऊना। इंदिरा स्टेडियम में चल रही अंतरराज्यीय महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को खेले गए पहले मैच में दिल्ली ने हिमाचल को चार विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए। बल्लेबाजी में सुषमा शर्मा ने सर्वाधिक 29 रन एवं डीके शर्मा ने 11 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में वीजे शर्मा एवं नेहा ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में दिल्ली की टीम ने 18.5 ओवर में…

Read More

प्रधानों ने मांगी पंचायत घरों के लिए सुरक्षा

थानाकलां (ऊना)। विकास खंड बंगाणा के पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत घरों में रात के समय चौकीदारों की नियुक्ति की मांग की है। इनका कहना है कि पंचायत घरों में रात के समय चौकीदारों की व्यवस्था न होने से विकास खंड की दो पंचायतों धुंधला एवं बुधान से कंप्यूटर, प्रिंटर एवं अन्य दस्तावेज चोरी हो चुके हैं। प्रधान महेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, केवल सिंह, मदन लाल, चंद्र कुमार, ब्रह्मी देवी, रमेश चंद, गुरदेव सिंह, होशियार सिंह, उर्मिला देवी का कहना है कि पंचायत घरों में प्रत्येक गांव के प्रत्येक व्यक्ति का…

Read More

खौफ के साये में भल्याणी स्कूल के छात्र

भल्याणी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भल्याणी के छात्र और अध्यापक इन दिनों खौफ के साये में हैं। स्कूल के बदहाल भवन में विद्यार्थी और अध्यापक कक्षाएं लगाने को विवश हैं। इसके अलावा इस भवन रखी बेश कीमती पुस्तकें भी रखी गईं है। इस भवन को लोनिवि असुरक्षित घोषित कर चुका है। क्षेत्रवासियों के अनुसार इस जीर्णशीर्ण अवस्था वाले भवन की दीवारों में पड़ी दरारों से सब कुछ जोखिम भरा हो चुका है। स्कूल का यह जीर्ण भवन कभी भी किसी बड़े हादसे को न्यौता दे सकता है। ग्राम पंचायत…

Read More

बड़े-बड़े अर्थशास्त्री पर, बिगड़ी अर्थव्यवस्था

ऊना। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वित्त मंत्री ने नई घोषणा की है कि ऐसे बैंक खुलेंगे, जिनमें महिला स्टाफ ही रहेगा। यह बैंक महिलाओं के लिए ही होंगे। लेकिन, हिमाचल प्रदेश में केसीसी बैंक में भाजपा सरकार ने पहले ही यह व्यवस्था करने का निर्णय लिया था। कांग्रेस सरकार आज भाजपा की ओर से अर्जित अवार्ड ले रही है। हिमाचल को कृषि क्षेत्र में मिला अवार्ड 2011-12 के लिए है, जो कुछ दिन पूर्व कांग्रेस सरकार ने लिया। प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और योजना आयोग के अध्यक्ष…

Read More

पंजाब ने दी जेएंडके को शिकस्त

ऊना। इंदिरा मैदान में चल रही महिला अंतर्राज्यीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत वीरवार को खेले गए पहले मुकाबले में पंजाब ने जेएंडके को नौ विकेट से पराजित कर दिया है। सुबह देरी से शुरू होने के चलते मैच 11-11 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएंडके की टीम ने निर्धारित 11 ओवर में 5 विकेट खोकर 59 रन बनाए। बल्लेबाज पायल ने 26 रन एवं जसिया ने 12 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से गेंदबाजी में मोक्षा एवं स्नेह राणा ने दो-दो विकेट…

Read More

विद्युत परिषद को खत्म करने की साजिश

मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद को ठेकेदारी प्रथा घुन की तरह खाए जा रही है। हिप्र विद्युत परिषद के जेई एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष आरडी अग्निहोत्री ने वीरवार को मैहतपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बोर्ड का अस्तित्व खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इसे खोखला बनाने के हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। मौजूदा सरकार के प्रयासों से हाल ही में आए 750 करोड़ के पैकेज से विद्युत परिषद को थोड़ी सी आक्सीजन मिली है, अन्यथा यह कब की दम तोड़ गई होती।…

Read More

उद्योग जगत को न नफा, न नुकसान

मैहतपुर (ऊना)। वित्तमंत्री की ओर से वीरवार को पेश किए गए आम बजट में आम आदमी के लिए झुनझुने के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा है। मध्यम वर्गीय लोगों के लिए इस बजट में न तो कोई खास राहत दी गई है और न ही किसी प्रकार की कोई सुविधा का प्रावधान है। आयकर में भी कोई बदलाव न करके वित्तमंत्री ने यथास्थिति को ही कायम रखा है। उद्योग जगत को बजट से खासी उम्मीदें थीं, लेकिन हुआ कुछ नहीं। जो जैसा पहले था, वैसा ही रखा गया है। सस्ते…

Read More

लकड़ी तस्करी का एक और मामला पकड़ा

ऊना। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई के सदस्यों ने रामपुर में लकड़ी तस्करी की घटना को नाकाम कर दिया है। न केवल लकड़ी सहित गाड़ी को जब्त कर लिया है, बल्कि दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट के मुख्य आरक्षी जसवंत सिंह ने टीम सहित जिला मुख्यालय से सटे रामपुर में नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान महेंद्रा पिकअप नंबर एचपी 72…

Read More

हरोट स्कूल का पूरा रिकार्ड जब्त

ऊना। आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने शिक्षकों की कोताही के खिलाफ अपने अभियान को वीरवार को भी जारी रखा। इस दौरान उन्होंने बंगाणा क्षेत्र के हरोट स्थित सरकारी स्कूल में छापामारी की। इस दौरान शिक्षक स्कूल नदारद पाया गया। उन्होंने जब स्कूल का रिकार्ड चेक किया तो उसमें भी कई धांधलियां पाई गईं। जिसके चलते उन्होंने पूरे रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों की मानें तो धांधलियों के चलते उक्त शिक्षक पर गाज गिर सकती है। अभी कुछ दिन पूर्व ही इसी क्षेत्र के प्रोईयां स्कूल में भी…

Read More