ऊना। झलेड़ा में वीरवार देर रात पुलिस विभाग की विशेष अन्वेषण यूनिट ने तस्करी को ले जाई जा रही लकड़ी की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। एक व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी को चोरी छिपे पंजाब की ओर ले जाया जा रहा था। लेकिन, पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इसे पकड़ लिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग…
Read MoreCategory: Una
मृतक युवक के परिजनों ने दिया धरना
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव चलेट के 28 वर्षीय युवक केवल कृष्ण पुत्र धर्मचंद की आनंदपुर साहब पंजाब में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को कबीर पंथी समाज सुधार सभा मंडल गगरेट की अगुवाई में मृतक के परिजनों ने दौलतपुर पुलिस चौकी में धरना दिया और युवक की मौत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की मांग की। केवल कृष्ण निजी ट्रक पर बतौर सहायक तैनात था। 13 फरवरी को ट्रक के साथ गगरेट से गाजियाबाद गया था।…
Read Moreमहिला दिवस पर नहीं रुका अत्याचार
ऊना/अंब। एक ओर जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा था, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे थे। महिला दिवस पर भी अत्याचारों का सिलसिला थमता नजर नहीं आया। शुक्रवार को पतियों की सताई चार महिलाओं ने इंसाफ पाने के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटा दिया। इसकी पुष्टि एसपी रविंद्र शर्मा ने की है। एसपी ने बताया कि शुक्रवार को तीन महिलाओं ने उनके दरबार में पतियों की ओर से पीटे जाने की शिकायतें लेकर दस्तक दी है। इनमें से दो महिलाएं ऊना क्षेत्र…
Read Moreमहिला दिवस पर 9 महिलाएं सम्मानित
ऊना। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनकर उबरा है। राज्य में महिलाओं के उत्थान, कल्याण और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। ऊना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि कौल सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने ठोस पहल करके देश की पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करवाया था।…
Read Moreमहिला क्लर्क की नियुक्ति पर सवाल
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एक महिला क्लर्क की नियुक्ति को लेकर बवाल मच गया है। यह नियुक्ति किसने की है, कब की है और कैसे की है, इस संदर्भ में कोई नहीं जानता। क्षेत्रीय अस्पताल में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक इस मामले की चर्चा जोरों से चल रही है। हर कोई इस नियुक्ति से हैरान है। इतना ही नहीं अंदरखाते इस प्रकरण पर विभाग की ओर से छानबीन भी आरंभ कर दी गई है। लेकिन, मामले को बाहर निकालने से हर कोई गुरेज ही कर रहा है। कयास…
Read Moreबस अड्डे में ट्रांसपोर्टर पर हमला
ऊना। स्थानीय बस अड्डे में वीरवार को दिनदिहाड़े एक ट्रांसपोर्टर पर अज्ञात युवकों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। इस दौरान ट्रांसपोर्टर के हाथ से सोने की अंगूठी और गले से चेन भी उतार ली है। जबकि ट्रांसपोर्टर को बुरी तरह से घायल कर दिया गया है। उसे उपचार और मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वारदात के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के…
Read Moreकृषक मित्र तैनात किए, वेतन देना भूले
थानाकलां (ऊना)। प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये के चलते हिमाचल के हजारों कृषक मित्र हताश हैं। हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार ने दो वर्ष पहले सूबे की प्रत्येक पंचायत में कृषक मित्रों की नियुक्ति किसानों एवं बागवानों को कृषि विभाग की जानकारियां उपलब्ध करवाने के लिए 2 अक्तूबर 2012 को की थी। इनका काम किसानों के खेतों के मिट्टी के परीक्षणों के साथ-साथ वाटरशेड एवं अन्य योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाना है। इसके सार्थक परिणाम भी आने आरंभ हो गए हैं। इन कृषक मित्रों को चार हजार रुपये प्रतिवर्ष…
Read Moreअंब में लोगों की सेहत से दगा
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में उद्योगों के प्रदूषण से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सुबह उठते ही घरों की छतों पर काले रंग की चादर बिछी होती है। यहां के बाशिंदों का आरोप है कि इलाके में स्थापित उद्योग सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर रहे हैं। रात के समय वेस्ट मैटीरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों में तरसेम लाल, मदन चंद, कृष्णकांत, बाबू लाल, प्रियंका, महादेव शर्मा, एनके शर्मा, बविंद्र कुमार, अनोखे लाल, सुमन शर्मा, संदीप कुमार, मंदीप कुमार, मनोज कुमार, नरेंद्र शर्मा ने बताया…
Read Moreमेडिकल स्टोर पर सीआईए का छापा
ऊना। शहर के बस अड्डा क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोर पर वीरवार को पुलिस विभाग के सीआईए (क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी) स्टाफ ने छापामारी कर डाली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छापामारी नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की तलाश के लिए की गई थी। इस दौरान टीम को कोई भी प्रतिबंधित दवा नहीं मिली है, लेकिन यह भी पता चला है कि उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। मेडिकल नशों के खिलाफ मुहिम शुरू हो गई है ! पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को पुलिस विभाग…
Read Moreमैड़ी मेले में मिलेंगी बेहतर सहूलियतें
अंब (ऊना)। मैड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को उम्दा सहूलियतें मुहैया करवाने के मकसद से स्थानीय गेस्ट हाउस में ब्लाक समिति चेयरमैन मस्तान सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। इसमें पिछले सालों मेले के दौरान पेश आई दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। मस्तान सिंह ने सभी सदस्यों से विचार विमर्श के बाद हिदायत दी कि मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की मुश्किल नहीं आनी चाहिए। इस बैठक में मुख्यत: पार्किंग, आने जाने के मार्ग के अलावा स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए…
Read More