हंबोली में दो गुटों में मारपीट, 8 नामजद

अंब (ऊना)। उपमंडल के गांव हंबोली में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। वारदात में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हंबोली में दो परिवारों के बीच अरसे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते बुधवार…

Read More

नई दिल्ली निवासी की ऊना में दबंगई

ऊना। ऊना शहर के रेड लाइट चौक पर बुधवार सुबह नई दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने दबंगई दिखाते हुए होमगार्ड जवान और ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट कर डाली। इस घटनाक्रम से लगभग दो घंटे तक रेड लाइट और बस अड्डा क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण रहा। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुर्व्यवहार और सिग्नल की अवहेलना के आरोप में चालान काट कर थमा दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली के संगम विहार निवासी देवेंद्र सिंह अपनी कार में परिवार सहित हमीरपुर रोड से आ…

Read More

रायपुर गैस प्लांट में लगेगा दूसरा क्रोजल

मैहतपुर (ऊना)। प्रदेश के हर रसोई घर तक ऊना का गैस सिलेंडर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए ऊना के रायपुर सहोड़ां में स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन अपने बाटलिंग प्लांट में जल्द ही दूसरा क्रोजल स्थापित करने जा रही है। इससे स्थानीय प्लांट में एलपीजी में सिलेंडर री-फिल क्षमता बढ़ जाएगी। कंपनी का लक्ष्य प्रदेश को यहीं से गैस सप्लाई का है। वर्तमान में इस प्लांट में 10 हजार प्रतिदिन सिलेंडरों की री-फिलिंग हो रही है। सेकेंड क्रोजल स्थापित होने से एक ओर जहां हर रोज प्लांट में 18 हजार सिलेंडर भरे…

Read More

फर्जी डिग्री के दम पर पाई नौकरी

ऊना। पंजाब सीमा से सटे जिले के एक गांव में पिता ने ही अपने पुत्र पर फर्जी डिग्री के आधार पर पंजाब में नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। यही नहीं शिकायतकर्ता ने उच्च न्यायालय की शरण लेते हुए पुलिस से इस मामले की जांच कराने की मांग उठाई है। उधर, हाईकोर्ट ने भी पुलिस को जांच का जिम्मा सौंप दिया है। एसपी रविंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। शिकायतकर्ता ने अपने पुत्र पर फर्जी डिग्री हासिल करने के साथ पंचायत प्रतिनिधियों पर भी उसका साथ देने का…

Read More

विभागीय शर्तों पर ठेकेदारों में आक्रोश

गगरेट (ऊना)। लोक निर्माण विभाग ठेकेदार यूनियन भरवाईं मंडल के प्रधान पंडित राम लुभाया ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आग्रह किया है कि 29 दिसंबर 2012 को लोक निर्माण विभाग की ओर से जो अध्यादेश जारी किया गया है, वह सरकारी ठेकेदारों से अन्याय हैं, उसे रद्द किया जाए। यह अध्यादेश छोटे सरकारी ठेकेदारों पर सीधा कुठाराघात है तथा यह मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का एक षड्यंत्र है। उन्हाेंने कहा कि पहले डी क्लास के नवीकरण के लिए 50 रुपये फीस लगती थी, जिसे 750 रुपये…

Read More

हजारों बह गए बोतलों के बंद पानी में’

ऊना। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से ऊना में नशा निवारण कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा ने की। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक विनोद लखनपाल ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। ओंकार शर्मा ने कहा कि नशे का सेवन सामाजिक बुराई है और समाज से नशाखोरी को जड़ से मिटाने के लिए जनचेतना और जनसहभागिता अत्यंत जरूरी है। इस बुराई के खात्मे की शुरुआत हर व्यक्ति को खुद से करनी चाहिए, तभी दूसरों के सामने एक उदाहरण स्थापित…

Read More

चीड़ के 80 पेड़ काट डाले

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में वन माफिया जंगल खाली कर रहा है। प्रतिबंधित लकड़ी पर जमकर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। अवैध रूप से काटी इस लकड़ी को चोखे दामों पर पंजाब में बेचा जा रहा है। विभागीय कार्रवाई के बावजूद वन माफिया बेखौफ अपने धंधे को अंजाम दे रहा है। अब की बार वन काटुओं ने चीड़ के 80 पेड़ काट डाले हैं। इन पेड़ों की लकड़ी गायब है और मौके पर ठूंठ शेष रह गए हैं। इसका खुलासा त्याई पंचायत के निवासियों ने किया है। मकबूल मुहम्मद, रसूल…

Read More

विपिन राणा बने महासंघ के चेयरमैन

ऊना। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना फैडरल कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह रायजादा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रायजादा ने फैडरल कमेटी के सर्वसम्मति से लिए फैसले को मूर्तरूप देते हुए महासंघ के कर्मचारी नेता वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन राणा को महासंघ की जिला कार्यकारिणी का चेयरमैन नियुक्त किया और जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की आगामी गतिविधियों का दायित्व ध्वनिमत से सौंपा। महासंघ के चेयरमैन की हैसियत से उन्हें कर्मचारी हित में तमाम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया। शासन तथा प्रशासन…

Read More

मैड़ी मेले की तैयारियां मुकम्मल

अंब (ऊना)। उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में आज से शुरू होने वाले होली मेले के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पंचायत समिति, पुलिस एवं प्रशासन ने अपनी अपनी जिम्मेवारी संभाल ली है। मंगलवार को मैड़ी में एडीसी दर्शन कालिया की अध्यक्षता में सभी विभागों की बैठक हुई। इसमें स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। एडीसी दर्शन कालिया ने सभी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी पूरे जोन को 9 सेक्टरों में बांटा गया। सभी सेक्टरों के अधिकारी एक दूसरे से वायरलेस…

Read More

उड़नदस्तों ने पकड़े सात नकलची

संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित वार्षिक परीक्षाओं के दौरान शुक्रवार को जमा दो की हिंदी विषय की परीक्षा में सात नकलची उड़नदस्तों ने पकड़े हैं। उपनिदेशक उच्च शिक्षा आरके विद्यार्थी एवं उनकी टीम के सदस्यों प्रवक्ता अंजू बाला, किशोरी लाल, सत्यदेव शर्मा ने अंब के परीक्षा केंद्र में तीन और ठठल में दो छात्रों को परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़ा। टीम ने बेहड़ जसवां स्थित परीक्षा केंद्र की भी जांच की। आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्यों…

Read More