विपिन राणा बने महासंघ के चेयरमैन

ऊना। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना फैडरल कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह रायजादा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रायजादा ने फैडरल कमेटी के सर्वसम्मति से लिए फैसले को मूर्तरूप देते हुए महासंघ के कर्मचारी नेता वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन राणा को महासंघ की जिला कार्यकारिणी का चेयरमैन नियुक्त किया और जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की आगामी गतिविधियों का दायित्व ध्वनिमत से सौंपा। महासंघ के चेयरमैन की हैसियत से उन्हें कर्मचारी हित में तमाम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया। शासन तथा प्रशासन में उचित संवाद बनाकर जिला स्तरीय जेसीसी बैठक सुनिश्चित करके कर्मचारियों की समस्याओं के पुख्ता समाधान को उचित कार्रवाई की जिम्मेवारी सौंपी गई। नवनियुक्त चेयरमैन विपिन राणा ने अपने संबोधन में तमाम कर्मचारी प्रतिनिधियों का उन्हें महासंघ की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंप कर उनके प्रति विश्वास प्रकट करने के लिए आभार जताया। भरोसा दिलाया कि कर्मचारी हित को अधिमान देते हुए महासंघ की प्रतिष्ठा को बनाए रखने में सदैव प्रयासरत रहेंगे। बैठक में महासंघ के शीर्ष नेता वाईपीएस रायजादा ने स्वार्थी कर्मचारी नेताओं को लताड़ लगाई जो अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए कर्मचारी आंदोलन को कमजोर करने में गलत लोगों का साथ दे रहे हैं। भ्रष्टाचार निरोधक कमेटी सदस्य सचिव बलदेव सरोआ की पदोन्नति के बाद भूपिंद्र सिंह को उक्त पद पर नियुक्त किया गया। उपप्रधान मलकीयत सिंह मान के सेवानिवृत्त होने पर चमन लाल को सर्वसम्मति से उपप्रधान नियुक्त किया गया।
इस मौके पर महासंघ के महासचिव कुलदीप सिंह दयाल, गगरेट ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर हरदीप सिंह, महासचिव भूपिंद्र सिंह, अंब से हर भगवान सिंह, विजय शर्मा, हरोली से राजेंद्र सिंह, शिव कुमार, बंगाणा से सिरी चंद ठाकुर, प्रकाश चंद, ऊना शहरी इकाई के प्रधान अशोक धीमान, महासचिव तारा सिंह सुखनाल, महासंघ के मुख्य सलाहकार, राज्य उपप्रधान जान मुहम्मद अख्तर, प्रेस सचिव रमेश ठाकुर, जिला प्रतिनिधि और भ्रष्टाचार निरोधक कमेटी के चेयरमैन संजीव शर्मा, सदस्यों में जुगल किशोर, शिव कुमार, सरवन कुमार, अशोक कुमार, सतपाल शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, महेंद्र राम, नरेंद्र राणा, सुभाष चंद शर्मा, भरत भूषण, सुरजीत सिंह, केके सहगल, हरगोविंद, संजीव शर्मा, राजीव पाठक, विजय कुमार, मनोज कुमार, रणवीर सिंह, किशोरी लाल, शशि पाल, सुनील कुमार, राम लुभाया, राजन शर्मा, राकेश सैणी, राजेंद्र कौशल, कपिल शर्मा, विजय शर्मा, गुरपाल सिंह, गुरदेव, विनय कुमार शर्मा, संजीव कुमार, मनजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने शिरकत की।

Related posts