बीकॉम तृतीय वर्ष के प्रश्नपत्र में गलती

मैड़ी (ऊना)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से ली जा रही बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र में त्रुटि ने विद्यार्थियों को दुविधा में डाले रखा। प्रश्नपत्र में संक्षिप्त व्याख्या के लिए आए प्रश्न संख्या-1 के डी भाग में जहां अंग्रेजी में इंटरनल कंट्रोल की व्याख्या के लिए कहा गया है तो हिंदी में आंतरिक अंकेक्षण अर्थात इंटरनल ऑडिट की व्याख्या के लिए कहा गया। जिससे दो नंबर के इस प्रश्न के कारण विद्यार्थी कुछ देर तो यही सोचते रहे कि हिंदी वाले प्रश्न का उत्तर दें अथवा…

Read More

देहलां में कार ने रौंदी महिला, मौत

मैहतपुर (ऊना)। ऊना-नंगल रोड पर देहलां गुरुद्वारा के निकट मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। जख्मी हालत में महिला को ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एसपी ऊना रविंद्र शर्मा ने हादसे…

Read More

बम निरोधक दस्ते ने जांचे संदिग्ध स्थल

मैड़ी (ऊना)। मैड़ी होली मेले के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में दस्तक दी। बाबा जी के जयकारों के साथ पूरे धार्मिक उल्ला के साथ लोगों का आना-जाना जारी है। धीरे-धीरे पूरा मेला क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगने लगा है। हर ओर बाबा के जयकारे गूंज रहे हैं। तप स्थान गुरुद्वारा मंजी साहिब, बेरी साहिब, चरण गंगा, कुज्जासर, मंदिर वीर नाहर सिंह में वीरवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। चरण गंगा के महंत शादीलाल गोस्वामी ने बताया कि धार्मिक संस्था की…

Read More

29-30 को बंटेगा पंजा साहिब का प्रसाद

अंब (ऊना)। उत्तरी भारत के विख्यात होला-मोहल्ला मेले का आगाज होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते स्वास्थ्य विभाग ने अपने कर्मचारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य पोस्ट एवं एंबुलेंस सेवा में बढ़ोतरी कर दी है। जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। खंड चिकित्साधिकारी डा. एसके वर्मा ने बताया कि इस वर्ष कुल 60 कर्मचारी, 5 मेडिकल पोस्ट, 2 एंबुलेंस सहित एक 108 की तैनाती की गई…

Read More

फोन पर विवाहिता को तंग करने का आरोप

हरोली (ऊना)। पंडोगा में विवाहिता को फोन पर तंग करने का मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि अज्ञात नंबर से कोई व्यक्ति न केवल उससे अश्लील बातें करता है, बल्कि उसे बार-बार धमकियां भी देता है। विवाहिता ने तंग आकर परिजनों को आपबीती सुनाई तो आरोपी ने फोन पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते महिला ने इसकी शिकायत पंडोगा चौकी में दर्ज करवाई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंडोगा निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है…

Read More

विधायक सत्ती समेत 28 करेंगे नेत्रदान

ऊना। जिला ऊना और हमीरपुर से 28 नागरिकों ने हिमोत्कर्ष के आह्वान पर स्वेच्छा से नेत्रदान के लिए संकल्प लिया है। इनमें ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, वसंत बिहार रक्कड़ से पूर्ण लाल शर्मा, कोटला कलां से संतोष सैणी, शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर, मलाहत से शिशुपाल, मलाहत से मीना ठाकुर, ऊना से गुलजारी लाल, चंचल बाली, लोअर बढेड़ा से महेश शारदा, भड़ोलियां से कपिल देव, चताड़ा से श्वेता, ऊना से डा. अशोक कुमार, हरदीप कश्यप, सलोह से उमेश शर्मा, ऊना से गौरव आंगरा, गुरुसर मोहल्ला ऊना से गुरबख्श सिंह,…

Read More

विवादों में घिरा सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी

भरवाईं (ऊना)। सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी विवादों में घिर गया है। आरोप है कि अस्पताल में व्यक्ति को समय पर इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। सल्फास निगलने के बाद अधेड़ के परिजन उसे यहां लेकर पहुंच थे। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर चिकित्सा सुविधा मिल जाती तो शायद उनके बेटे की जान बच जाती। उधर, इस घटना से क्षेत्र में भी तनाव की स्थिति है। पंचायत के प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने बताया कि यह मामला स्वास्थ्य मंत्री से उठाया जाएगा। उधर, सीएमओ का कहना है…

Read More

हजारों लोग सस्ते राशन से महरूम

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की 40 सहकारी सभाओं में मार्च माह का सस्ता राशन न मिलने से हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। महंगाई के दौर में उन्हें राशन के लिए बाजार में जेब ढीली करनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक इस माह सरकार की ओर से दिए जाने वाले सस्ते राशन के कोटे से चना दाल, उड़द, रिफाइंड गायब है। डिपुओं में मात्र चीनी देकर ही काम चलाया जा रहा है। अन्य जरूरत की चीजों से उपभोक्ताओं को महरूम रखा जा रहा है। ग्रामीणों में सूरम सिंह…

Read More

नकल करते पकड़े आठ नकलची

संतोषगढ़ (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित वार्षिक परीक्षाओं में बुधवार को बारहवीं कक्षा के फिजिकल एजूकेशन विषय के पेपर में उड़नदस्तों ने आठ छात्रों को नकल करते पकड़ा। शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सहायक सचिव मुंशी राम एवं उनकी टीम ने जिला ऊना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दबिश दी। टीम ने डीएवी स्कूल ऊना में तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा। इसके अलावा कन्या विद्यालय ऊना में भी दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा है। जबकि टीम ने ईसपुर एवं खड्ड विद्यालय में भी…

Read More

हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम

मैहतपुर (ऊना)। बसदेहड़ा में मंगलवार देर शाम अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से घायल वृद्ध महिला ने देर रात क्षेत्रीय अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है। वहीं, हादसे का आरोपी बाइक सवार अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। महिला को हादसे के बाद नाजुक हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। वहीं, बाइक चालक की भी तलाश शुरू…

Read More